Skip to main content

Kangana Ranaut गाजियाबाद के लोनी से विधायक नंद किशोर गुर्जर कंगना रनौत के समर्थन में आ गए हैं। नंद किशोर ने कहा कि कृषि कानून वापस लाए जाएं। इस दौरान विधायक नंद किशोर ने कहा कि पीएम मोदी से पहले अटल सरकार ने किसानों के हित में काम किया था। पढ़िए उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर और क्या कुछ कहा है?

लोनी (गाजियाबाद)। सांसद व अभिनेत्री कंगना रनौत Kangana Ranaut द्वारा खत्म किए गए कृषि कानूनों को फिर से लागू करने की मांग को लेकर लोनी से विधायक नंद किशोर गुर्जर ने उनका समर्थन किया है। विधायक ने कंगना को सही ठहराते हुए कहा कि किसान भी बिलों को वापस करने की मांग कर रहे हैं। ये बिल किसानों के हित के लिए लागू किए गए थे। हालांकि, कंगना रनौत अपनी बात को वापस ले चुकी हैं।

BJP MLA Nand Kishore Gurjar विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले अगर किसानों के हित में किसी ने कार्य किया तो वह अटल सरकार ने किया। अटल सरकार में राजनाथ सिंह Rajnath Singh ने किसानों को क्रेडिट कार्ड दिया था। पीएम मोदी ने किसान सम्मान निधि के जरिए किसानों के खाते में सीधे खाद-बीज के लिए पैसा दिया

किसान अपने माल को बेच नहीं पाते

इसके बाद किसानों को अमीर बनाने के लिए तीन बिल लाए गए। पीएम मोदी PM Modi मानते हैं कि भारत को विश्व गुरु बनाना है। इसके लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। किसान का जीडीपी में बहुत बड़ा हिस्सा होता है। इसलिए तीनों बिल लाए। आढ़तियों का मकड़जाल होने के कारण किसान अपने माल को कहीं भी ले जाकर नहीं बेच सकता था। सभी प्रावधान किसानों की उन्नती वाले थे।

विधायक ने आरोप लगाते हुए कहा कि आंदोलन में खालिस्तानी व अन्य शक्तियों ने सक्रिय रहीं। इसमें यहां तक कहा गया था कि बंग्लादेश जैसी हालत कर देते। जब बिल आया था तो भाकियू नेता राकेश टिकैत ने भी समर्थन किया था। उन्होंने कहा था कि मेरे पिता का सपना पूरा हो गया।

कंगना रनौत ने कहा था...

कंगना रनौत ने कहा था कि किसानों के आंदोलन में लाशें टंगी थीं तो पूरे देश ने देखा, लेकिन सच्चाई कोई नहीं सुनना चाहता है। पीएम मोदी जिन्होंने किसान व गरीब की जिंदगी बदलने का काम किया है। वह बिलों को लागू करने का काम करें। हम कंगना रनौत का समर्थन करते हैं। यह मैं पहली बार नहीं कह रहा हूं, इससे पहले भी कहता आया हूं।