Skip to main content

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने महापौर शैली ओबेरॉय को तुरंत स्थायी समिति के सदस्य का चुनाव कराने का आदेश दिया है। उपराज्यपाल ने कहा कि महापौर की बैठक की अध्यक्षता करें। अगर महापौर चुनाव के लिए राजी नहीं होती है तो उप-महापौर अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद भी अगर नहीं होते हैं तो वरिष्ठ पार्षद बैठक की अध्यक्षता करेंगे। एलजी ने इसके साथ ही रात 10 बजे तक रिपोर्ट मांगी है।

नई दिल्ली। उपराज्यपाल एलजी वीके सक्सेना ने महापौर शैली ओबेरॉय को आदेश दिए कि तुरंत स्थायी समिति के सदस्य का चुनाव कराया जाए। उपराज्यपाल ने एक बार फिर एमसीडी एक्ट अनुच्छेद 487 का उपयोग करते हुए कहा कि महापौर की बैठक की अध्यक्षता करें। अगर महापौर चुनाव के लिए राजी नहीं होती हैं तो उप-महापौर अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद भी अगर, नहीं होते हैं तो वरिष्ठ पार्षद बैठक की अध्यक्षता करेंगे। एलजी ने इसके साथ ही रात 10 बजे तक रिपोर्ट मांगी है।

एलजी सक्सेना ने एमसीडी आयुक्त को स्थायी समिति के छठे सदस्य के चुनाव के संचालन की रिपोर्ट आज रात 10 बजे तक प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। यदि महापौर अनुपस्थित हैं या बैठक की अध्यक्षता करने से इनकार करती हैं, तो उप-महापौर से चुनाव संचालन के लिए बैठक की अध्यक्षता करने का अनुरोध किया जा सकता है। यदि दोनों अनिच्छुक या अनुपलब्ध हैं, तो वरिष्ठता के क्रम में सबसे वरिष्ठ सदस्य से यह कार्य करने का अनुरोध किया जा सकता है।

News Category