Skip to main content

भारत में 150 से 200 सीसी की बाइक्‍स को काफी पसंद किया जाता है। पिछले कुछ समय से 150 से ज्‍यादा बड़े और 200 सीसी तक के सेगमेंट में कई कंपनियों की ओर से बाइक्‍स को पेश किया गया है। बीते महीने में 150 से बड़ी और 200 सीसी तक के सेगमेंट की किस बाइक की बाजार में सबसे ज्‍यादा मांग रही है। आइए जानते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय बाजार में सबसे ज्‍यादा बाइक्‍स की बिक्री होती है। बाइक्‍स के 150 से 200 सीसी सेगमेंट की लगातार मांग रहती है। इस सेगमेंट में किस कंपनी ने किस बाइक की बिक्री की है। Top-5 में कौन कौन सी बाइक्‍स शामिल हुई हैं। हम इस खबर में आपको इसकी जानकारी दे रहे हैं।

कितनी हुई बिक्री

भारतीय बाजार में लगातार वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक August 2024 के दौरान देशभर में 150 सीसी से ज्‍यादा बड़ी और 200 सीसी तक के सेगमेंट में वाहनों की कुल बिक्री 149608 यूनिट्स रही है। जबकि पिछले साल इसी अवधि में इस सेगमेंट में 132976 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

नंबर-1 पर रही Bajaj Pulsar

देश की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता बजाज ऑटो की ओर से इस सेगमेंट में कई विकल्‍प उपलब्‍ध करवाए जाते हैं। कंपनी की ओर से पल्‍सर सीरीज को काफी पसंद किया जाता है। बीते महीने के दौरान Bajaj Pulsar की 150 सीसी बाइक्‍स की कुल बिक्री 40181 यूनिट्स रही है। जबकि पिछले साल August महीने में कंपनी ने 34251 यूनिट्स की बिक्री की थी।

दूसरे नंबर पर Honda Unicorn

बजाज के अलावा जापानी दो पहिया निर्माता Honda की ओर से 150 से 200 सीसी सेगमेंट में Honda Unicorn को भी बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। इस बाइक की August 2024 में 31351 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने पिछले साल इस बाइक की 31476 यूनिट्स की बिक्री की थी। आंकड़ों के मुताबिक इसकी बिक्री में 0.39 फीसदी की कमी आई है।

तीसरे नंबर पर रही TVS Apache

एक और भारतीय दो पहिया वाहन निर्माता TVS की ओर से इस सेगमेंट में Apache को ऑफर किया जाता है। बीते महीने में इस बाइक की 30038 यूनिट्स की बिक्री हुई है। वहीं पिछले साल इसी अवधि के दौरान इसकी 18863 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

अगले नंबर पर रही Yamaha FZ

August 2024 के दौरान यामाहा की ओर से FZ सीरीज की कुल बिक्री 12253 यूनिट्स रही। जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान कंपनी ने इस सीरीज की बाइक्‍स की 13241 यूनिट्स की बिक्री की थी। बिक्री के मामले में ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इसकी 988 यूनिट्स की बिक्री कम हुई है।

Yamaha MT-15 भी Top-5 में शामिल

टॉप-5 बाइक्‍स की लिस्‍ट में आखिरी पायदान पर भी Yamaha की MT-15 बाइक रही। इस बाइक की बीते महीने के दौरान 9929 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि इसके पहले August 2023 में इसकी 7296 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

News Category