Skip to main content

लाखों की नौकरी छोड़ करोड़ों कमा रहा इंजीनियर, मॉडर्न तकनीक ने एक झटके में बदल दी किस्मत

इंजीनियर दीपक राज तुषीर ने विप्रो की नौकरी छोड़कर डेयरी फार्मिंग शुरू की और आज वह 500 गायों के साथ डेयरी फार्मिंग कर रहे हैं। वह दूध के साथ-साथ फ्लेवर्ड दूध दही लस्सी पनीर समेत 14 उत्पाद बनाते हैं और इसे दिल्ली-एनसीआर में सीधा लोगों के घरों तक पहुंचाते हैं। इससे उन्होंने गांव के करीब 250 लोगों को रोजगार दिया है। जानिए उनकी सफलता की कहानी।

जेल भेज दो, पैसे नहीं हैं', अधिकारी के सामने कपड़े उतारकर धरने पर बैठ गया व्यापारी

गाजियाबाद के मोहन नगर स्थित स्टेट जीएसटी कार्यालय में एक उद्यमी ने अधिकारी के सामने कपड़े उतार दिए और धरने पर बैठ गया। व्यापारी का आरोप है कि उससे दो लाख रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। स्टेट जीएसटी के अपर आयुक्त ने उद्यमी के आरोपों को गलत बताया है।

सत्येंद्र जैन की जमानत पर 15 अक्टूबर को आएगा फैसला, दलीलें खत्म होने के बाद कोर्ट ने सुरक्षित रखा निर्णय

सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर फैसला 15 अक्टूबर को आएगा। विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने जैन की जमानत याचिका पर ईडी और जैन की दलीलें सुनने के बाद कहा कि वो याचिका पर अपना फैसला 15 अक्टूबर को सुनाएंगे। जैन की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता एन हरिहरन और विवेक जैन ने उनके मुवक्किल की मामले में देरी के आधार पर जमानत का अनुरोध किया।

संजौली मस्जिद की तीन मंजिलें अवैध घोषित, कोर्ट ने दो महीने में दिया ढहाने का आदेश

हिमाचल के शिमला में मौजूद संजौली मस्जिद को लेकर कोर्ट ने आदेश दिया कि मस्जिद की तीन मंजिलें अवैध हैं। इन्हें दो महीने की अवधि में धवस्त किया जाए। कोर्ट ने कहा कि मस्जिद के तीन फ्लोर को हटाने का काम वक्फ बोर्ड की देखरेख में होगा। आयुक्त ने कहा कि मस्जिद की दूसरी तीसरी और चौथी मंजिल को हटाए जाने की अनुमति दी जाती है।

शिमला। नगर निगम आयुक्त ने शिमला की संजौली मस्जिद के उस हिस्से को हटाने की अनुमति दे दी है, जिसे खुद ही मस्जिद कमेटी ने आगे आकर हटाने की पेशकश की थी। इसके लिए दो महीने का समय दिया गया है।

गाजियाबाद में लगी धारा 163, पैगंबर पर यति नरसिंहानंद की आपत्तिजनक टिप्पणी से बढ़ा तनाव; 150 पर FIR दर्ज

गाजियाबाद में पैगंबर हजरत मुहम्मद पर यति नरसिंहानंद की विवादित टिप्पणी के बाद तनाव का माहौल है। शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के विरोध प्रदर्शन के बाद देर रात डासना देवी मंदिर के पास भीड़ जमा हुई। पुलिस ने लोगों को हटाकर शांति बहाल की। यति समर्थक अनिल यादव पर भड़काऊ वीडियो जारी करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। आज मुस्लिम समाज ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

उत्तराखंड में अब ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों की खैर नहीं! 'आसमान से निगरानी' में 5514 गाड़ियों के चालान

दून पुलिस ने पिछले आठ माह में ड्रोन की मदद से यातायात नियम तोड़ने वाले 5514 वाहन चालकों के चालान किए हैं। ट्रैफिक पुलिस के सिपाहियों के चौराहे पर खड़ा ना होना अब ये मत समझिए कि आपको कोई देख नहीं रहा है। ड्रोन की निगरानी हर समय आप पर है। इसलिए नियमों का पालन करें।

सहारनपुर रेप: बढ़ गईं बसपा के पूर्व MLC हाजी इकबाल की मुश्किलें, भाई और बेटों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा

पूर्व एमएलसी इकबाल के भाई महमूद अली और चार बेटों के खिलाफ मिर्जापुर थाना पुलिस ने एक ओर केस दर्ज किया है। घटनाक्रम 2021 का बताया गया है जिसमें एक महिला ने पांचों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। वहीं इकबाल की पत्नी फरीदा बेगम ने साजिश के तहत झूठा केस दर्ज करने का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत सीएम और अन्य अधिकारियों से की गई है।

डॉक्टर मर्डर केस: जूनियर डॉक्टरों ने खत्म की हड़ताल, अब आमरण अनशन की चेतावनी

कोलकाता के आरजी कर कांड को लेकर आंदोलन कर रहे जूनियर डॉक्टरों ने शुक्रवार रात अपनी हड़ताल पूर्ण रूप से खत्म कर दी। इसी के साथ उन्होंने चेतावनी दी कि राज्य सरकार ने अगर अगले 24 घंटे के अंदर उनकी 10-सूत्री मांगों को पूरा नहीं किया तो वह आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे। मालूम हो कि जूनियर डॉक्टर गत मंगलवार से हड़ताल पर थे। 

कोलकाता। कोलकाता के आरजी कर कांड को लेकर आंदोलन कर रहे जूनियर डॉक्टरों ने शुक्रवार रात अपनी हड़ताल पूर्ण रूप से खत्म कर दी।

हरियाणा Election 2024: न अब जनसभा न रोड शो, स्टार प्रचारकों की एंट्री पर भी रोक; हरियाणा में थमा चुनाव प्रचार

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के अंतिम दिन सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार किया। आज कैंपनिंग का आखिरी दिन था। अब कोई भी राजनीतिक दल या प्रत्याशी रैली जनसभा रोड शो और बैठकें नहीं कर सकते हैं। हालांकि व्यक्तिगत रूप से डोर-टू-डोर जाकर मतदाताओं से मिलने की मंजूरी है। वोटिंग शनिवार को सुबह सात से शाम छह बजे तक होगी। 

रेल रोको प्रदर्शन: रेलवे ट्रैक पर लेटकर किसानों का धरना शुरू, कई ट्रेंनें प्रभावित, जानिए क्या है मांगें

पंजाब न्यूज़ किसान संगठन अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। रेलवे ट्रैक पर लेटकर किसान रोष प्रकट कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि राजनीतिक दल किसानों को बांटना चाहती है। हम एकजुट होकर अपना प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर का कहना है कि लखीमपुर खीरी के आरोपितों को सजा दिए जाने की बजाय उनका समर्थन किया जा रहा है।