Skip to main content

'तुम पति को टेंशन काहे देती हो, हमें को-ऑपरेट करो...'; महिला का दारोगा पर गंभीर आरोप; सामने आया ऑडियो

भागलपुर स्थित सुल्तानगंज थाने में तैनात दारोगा अभय कुमार सिंह पर स्थानीय महिला ने गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि दारोगा उनके साथ अश्लील बातें करते हैं और जब-तब फोन कर बुला लेते हैं। महिला ने कहा दारोगा उनको कहते हैं कि तुम पति को काहे टेंशन देती है हमें को-ऑपरेट करो। इस मामले में अब सिटी एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।

भागलपुर। घरेलू झगड़े के मामले से जुड़ी एक महिला ने सुल्तानगंज थाने के दारोगा पर गंभीर आरोप लगा वरीय अधिकारियों को सकते में डाल दिया है। महिला का आरोप है कि थाने में तैनात दारोगा अभय कुमार सिंह उसपर गलत मंशा से दबाव बना रहे हैं।

पाकिस्तान में रक्षक बने भक्षक: ईशनिंदा के आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने मौत के घाट उतारा, भीड़ ने क्लिनिक जलाया

सिंध प्रांत के उमरकोट में पुलिस की गोली से ईशनिंदा के आरोपी चिकित्सक की मौत हो गई। एक दिन पहले ही उग्र भीड़ ने इस चिकित्सक को गिरफ्तार करने की मांग की थी। साथ ही उसका क्लिनिक भी जला डाला था।

पाकिस्तान में ईशनिंदा के आरोप में हत्या के मामले हाल के समय लगातार बढ़े हैं। पिछले हफ्ते भी एक शख्स की ईशनिंदा के आरोप में हत्या कर दी गई थी। एक बार फिर सिंध प्रांत में एक चिकित्सक की हत्या का मामला सामने आया है। एक सप्ताह के भीतर ईशनिंदा के आरोप में हत्या की यह दूसरी घटना है, जो पाकिस्तान के बिगड़े हालात को बयां करती है।

'रात में आंदोलन के दौरान शराब पी रही थी लड़की' बंगाल मंत्री के बयान पर मच गया बवाल; TMC ने बचाव में क्या कहा?

पश्चिम बंगाल के मंत्री स्वप्न देबनाथ ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले पर एक बयान दिया जिसपर विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने दावा किया है कि 8 सितंबर की आधी रात रिक्लेम द नाइट अभियान के दौरान दो लड़कों के साथ एक लड़की शराब पी रही थी। उन्होंने कहा कि मां-बाप को यह ध्यान रखना चाहिए था कि आंदोलन में शामिल उनकी बेटी क्या कर रही है।

Doctor Murder Case: ममता सरकार के रवैये से नाराज जूनियर डॉक्टर, हड़ताल जारी रखने की घोषणा

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में राज्य सरकार ने अधिकतर मांगों पर मौखिक सहमति जताई लेकिन मुख्यमंत्री के साथ हुई पिछली बैठक की तरह लिखित आश्वासन (मिनिट्स) नहीं दिया। इसको लेकर जूनियर डॉक्टरों ने हताशा व्यक्त की है। बैठक के बाद रात करीब 1230 बजे राज्य सचिवालय से बाहर निकले जूनियर डॉक्टरों ने पत्रकारों से बातचीत में इसकी जानकारी दी।

Jharkhand News: सारंडा के जंगल में IED ब्लास्ट, CRPF जवान घायल; नक्सलियों ने बिछाया था बम

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले से बड़ी खबर सामने आई है। सारंडा जंगल में गुरुवार की सुबह नक्सलियों ने आइईडी ब्लास्ट किया है। इस घटना में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया है।जवान को एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया है। इलाज उपरांत उनकी स्थिति स्थिर बतायी जा रही है। अब आगे की कार्रवाई जारी है।

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में गुरुवार की सुबह नक्सलियों ने आइईडी ब्लास्ट किया है। इस घटना में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया है। जवान को एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए रांची लाया गया है।

शराब ठेके पर ग्राहक बनकर पहुंच गए डीएम, सेल्समैन ने वसूले अधिक रुपये; लगा भारी जुर्माना

उत्तराखंड में शराब के ठेकों पर ओवर रेटिंग की शिकायतों के बाद जिलाधिकारी सविन बंसल ने ग्राहक बनकर छापेमारी की। ओल्ड राजपुर रोड स्थित एक शराब के ठेके पर उन्होंने व्हिस्की की एक बोतल मांगी जिस पर एमआरपी 660 रुपये अंकित था लेकिन सेल्समैन ने उनसे 680 रुपये मांगे। जिलाधिकारी ने एमआरपी बताई तो सेल्समैन उल्टे उनसे ही झगड़ पड़ा।

UPPCL: 13 हजार उपभोक्ताओं ने कनेक्शन लेने के बाद नहीं जमा किए बिजली बिल, विभाग ने दिए वसूली के आदेश

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में 13172 से अधिक बिजली उपभोक्ताओं ने कनेक्शन लेने के बाद से आज तक एक भी रुपया बिल जमा नहीं कराया है। इन पर कुल 12.35 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है। अब UPPCL ने इनसे बिल वसूलने के लिए अभियान शुरू किया है। पावर कॉरपोरेशन ने ऐसे उपभोक्ताओं को नैवर बिल-पे की श्रेणी में रखा है।

मथुरा मालगाड़ी हादसे के पीछे साज‍िश की आशंका! जांच में सामने आएगी हकीकत

झांसी से सूरतगढ़ पावर प्लांट में कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी मथुरा में हादसे का शि‍कार हो गई। आगरा डिवीजन के डीआरएम तेज प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि 8.12 बजे मालगाड़ी पटरी से उतरने की सूचना मिली थी। 25 डिब्बे पटरी से उतरे हैं। दुर्घटना के पीछे साजिश की आशंका पर उन्होंने कहा कि अभी हम इस मामले में कुछ नहीं कह सकते हैं। दुर्घटना की जांच होगी।

CM Yogi Ghaziabad Visit: आज गाजियाबाद आएंगे CM योगी, ट्रैफिक डायवर्जन लागू; घर से निकलने से पहले करें रूट चेक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गाजियाबाद आ रहे हैं। वह यहां घंटाघर रामलीला मैदान में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वह 757 करोड़ रुपये की 111 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम स्थल के आसपास ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा कृपया घर से निकलने से पहले रूट चेक कर लें।

'सोलन में रहना होगा तो जय श्री राम कहना होगा', हिंदुओं ने किया प्रदर्शन; शाम को मुस्लिमों ने खाली की दुकानें

सोलन में हिंदू संगठनों और व्यापार मंडल ने शिमला में मस्जिद के अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अन्य राज्यों से आकर व्यापार करने वालों का भी विरोध किया और दुकानों के बाहर लाल रंग से निशान लगा दिए। प्रदर्शन के दौरान जय श्रीराम हिंदू एकता जिंदाबाद और सोलन में रहना होगा तो जय श्री राम कहना होगा के नारे लगाए गए।