Skip to main content

उत्तर प्रदेश में 27 PCS अफसरों का भी ट्रांसफर; कई जिलों को मिले नए ADM और नगर आयुक्त

लखनऊ समाचार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंगलवार को ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल करते हुए 46 आईएएस अधिकारियों के तबादलों के बाद, देर शाम 27 पीसीएस (प्रांतीय सिविल सेवा) अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियाँ सौंप दीं। इस व्यापक प्रशासनिक ओवरहॉलिंग के तहत, कई जिलों में अपर जिलाधिकारी (ADM), नगर आयुक्त और विकास प्राधिकरण सचिवों के पदों पर नई तैनाती की गई है।

जिलों में प्रमुख नियुक्तियाँ

अधिकारी का नाम

नई तैनाती

पद का प्रकार

अलीगढ़: विक्रमशिला एक्सप्रेस में आतंकवादी और बम... अलीगढ़ स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन; हड़कंप के बाद 42 मिनट तक खड़ी

अलीगढ़ समाचार

विक्रमशिला एक्सप्रेस में आतंकवादी और बम की सूचना मिलने पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन ट्रेन को अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर रोका गया और चेकिंग की गई। सब कुछ सामान्य मिलने पर ट्रेन को रवाना कर दिया गया।

भागलपुर से आनंद विहार जा रही विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन में रविवार सुबह आतंकवादी और बम की सूचना पर हड़कंप मच गया। ट्रेन की अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कराई गई। इससे ट्रेन करीब 42 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। हालांकि चेकिंग में कोई भी आतंकवादी, बम या कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। 

जौनपुर SSP ने राष्ट्र की एकता अखंडता और सुरक्षा को लेकर दिलाई शपथ

जौनपुर समाचार

राष्ट्रीय एकता दिवस" के अवसर पर पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा पुलिस कार्यालय पर पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए दिलाई गई शपथ

आज दिनांक 31.10.2025 को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस कार्यालय जौनपुर में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए शपथ दिलाई गई।

राहुल के इस कमेंट का मोदी ने उठाया फायदा, महिला मतदाताओं पर फोकस

पटना। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं महागठबंधन के शीर्ष चेहरा राहुल गांधी की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए नाचने-गाने एवं ड्रामा वाली टिप्पणी को मुद्दा बनाकर एनडीए आधी आबादी के बीच भुनाने में जुट गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने भी गुरुवार को मुजफ्फरपुर एवं छपरा की जनसभा में राहुल गांधी व महागठबंधन के विरुद्ध निर्णायक मतदाता वर्ग महिलाओं की भावना को छठी मैया से जोड़कर 24 घंटे के अंदर राजनीतिक घटनाक्रम को नई दिशा दे दी है।

संभव है कि राहुल गांधी की ओछी टिप्पणी से बड़ा नुकसान अब महागठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरा तेजस्वी यादव के उभरते ग्राफ हो सकता है।

एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना, इन लोगों को नहीं मिलेगी सब्सिडी

मेरठ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए 31 मार्च तक ई-केवाईसी अनिवार्य है। ऐसा न करने पर सब्सिडी नहीं मिलेगी। यह नियम सभी कंपनियों पर लागू है और हर वित्तीय वर्ष में ई-केवाईसी कराना होगा। उपभोक्ता मोबाइल ऐप या डीलर के माध्यम से नि:शुल्क ई-केवाईसी करा सकते हैं। एलपीजी आपूर्ति में कोई बाधा नहीं होगी।

मेरठ। एलपीजी के घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए 31 मार्च तक बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण (ई-केवाइसी) कराना अनिवार्य कर दिया गया है। इस तिथि तक ई-केवाइसी न होने पर सब्सिडी नहीं मिलेगी। यह नियम सभी प्रकार की कंपनियों यानी इंडियन आयल, भारत पेट्रोलियम और एचपी गैस पर लागू होगा।

बरेली पुलिस अधिकारी द्वारा छठ पूजा व कार्तिक पूर्णिमा चौबारी मेले की तैयारियों का किया गया निरीक्षण

Bareilly avdhesh Sharma
बरेलीजिलाधिकारी, बरेली और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली ने थाना कैंट क्षेत्रांतर्गत रामगंगा घाट पर आयोजित होने वाले छठ पूजा एवं आगामी कार्तिक पूर्णिमा चौबारी मेले की तैयारियों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेलास्थल की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, घाटों की सफाई, पार्किंग व्यवस्था, जलापूर्ति, विद्युत आपूर्ति, आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।  

UPSRTC ने शुरू की 400 संविदा चालकों की भर्ती प्रक्रिया, 8वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने 400 संविदा चालकों की भर्ती शुरू की है। 8वीं पास युवा भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन UPSRTC की वेबसाइट पर ऑनलाइन किया जा सकता है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और ड्राइविंग टेस्ट शामिल होंगे। यह भर्ती युवाओं के लिए रोजगार का अवसर है।

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) ने मुरादाबाद क्षेत्र में लगभग 400 संविदा चालकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए परिवहन निगम 12 नवंबर (बुधवार) को क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय, लाजपत नगर, मुरादाबाद में रोजगार मेला आयोजित कर रहा है।

जिस ऊंचाई को देख अच्‍छे-अच्‍छों की होती है हवा टाइट, वहां से पैरालंपिक नीरजा गोयल ने लगाई 'छलांग

'ऋषिकेश की पैरालंपिक खिलाड़ी नीरजा गोयल ने शिवपुरी में 109 मीटर से बंजी जंपिंग कर एक और उपलब्धि हासिल की। व्हीलचेयर पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने 12000 फीट से पैराग्लाइडिंग भी की है। नीरजा पैरा सीलिंग और जेट स्कीइंग जैसे एडवेंचर में भी भाग ले चुकी हैं। उनका कहना है कि एडवेंचर उन्हें जीवन को नए नजरिए से देखने का मौका देते हैं।

यूपी रोडवेज ने बसों के संचालन में किया बड़ा बदलाव, 24 घंटे शटलिंग करेंगी ये बसें

भैया दूज के मौके पर यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज विभाग ने 300 किलोमीटर तक के शहरों के लिए विशेष बसें चलाई हैं। ये बसें बुधवार से शुक्रवार तक 24 घंटे चलेंगी। मेरठ से दिल्ली, देहरादून, बिजनौर, नोएडा और शामली के लिए अतिरिक्त बसें चलाई गई हैं। मुरादाबाद, बरेली, बुलंदशहर, खुर्जा, आगरा और अलीगढ़ के लिए भी बसें चलाई जा रही हैं।