दो महीने की हुई Ranveer-Deepika की बेटी, एक्टर ने दुआ के जन्म को बताया मैजिकल, बोले- 'जिंदगी बदल गई
'6 साल की डेटिंग के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने फाइनली साल 2018 में शादी कर ली थी। 8 सितंबर को इस कपल को माता-पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। अब मीडिया इंटरेक्शन के दौरान रणवीर ने पहली बार पिता बनने का अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। रणवीर सिंह ने दुआ के जन्म को मैजिकल बताया और कहा कि मेरा जीवन बदल गया है।
रणवीर सिंह की खुशी पिता बनने के बाद से सातवें आसमान पर है। 8 सितंबर को दीपिका ने एक बेटी को जन्म दिया था। कपल ने प्यार से अपनी बेटी का नाम दुआ पादुकोण सिंह रखा है। दुआ का मतलब प्रार्थना होता है।
The Sabarmati Report Day 1: आ गया Vikrant Massey की द साबरमती रिपोर्ट का Box Office रिजल्ट, हुई पास या फेल?
विक्रांत मैसी अपने अभिनय से दर्शकों को इम्प्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। सेक्टर 36 में सीरियल किलर का किरदार निभाने के बाद अभिनेता अपनी हालिया रिलीज फिल्म द साबरमती रिपोर्ट में रिपोर्टर की भूमिका में नजर आए। 15 नवंबर को रिलीज हुई अब इस फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन सामने आ चुका है। जानते हैं कि यह पास हुई या फिर फेल।
टेलीविजन से लेकर बॉलीवुड में अपने कदम जमाने वाले अभिनेता विक्रांत मैसी ने अपने अभिनय के दम पर फिल्मों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अपनी फिल्म 12th फेल के बाद तो वह बड़े-बड़े निर्देशक-निर्माताओं की लिस्ट में काफी ऊपर आ चुके हैं।
सरोज खान को DDLJ से बाहर निकालना चाहते थे आदित्य , पिता यश चोपड़ा के सामने दे दी थी इस बात पर धमकी
आदित्य चोपड़ा ने फिल्म दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे से बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था। इस फिल्म के गानों के डांस स्टेप बनाने की जिम्मेदारी दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान ने निभाई थी। हालांकि आपको जानकर थोड़ी हैरानी होगी कि आदित्य फिल्म से सरोज खान को बाहर करने वाले थे। चलिए आज इस रोचक किस्से के बारे में जानते हैं।
दिग्गज एक्टर Jim Carrey की बहन रीटा कैरी का हुआ निधन, 68 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
हॉलीवुड के लेजेंडरी एक्टर जिम कैरी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिम की बहन रीटा कैरी का 68 साल की उम्र में निधन हो गया है। रीटा पेशे से एक रेडियो होस्ट थीं। उनके पति ऐलेक्स ने इस खबर की जानकारी देते हुए फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया है और भावनांए वयक्त की हैं। सोशल मीडिया पर फैंस जिम कैरी को
Bigg Boss 18: अपने बड़बोले पन के लिए मशहूर अश्नीर ग्रोवर की सलमान के सामने बोलती बंद, भाईजान ने छेड़ा यह पुराना किस्सा
बिग बॉस 18 के बीते सप्ताह में फैंस ने वीकेंड का वार में सलमान खान को मिस किया था। खैर अब भाईजान इस सप्ताह सभी की क्लास लगाते हुए नजर आने वाले हैं। लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है जिसमें देखने को मिला कि सलमान ने शार्क टैंक इंडिया के जज रह चुके अश्नीर ग्रोवर के दोगलेपन पर सवाल खड़े किए हैं।
Brother OTT Release: थिएटर में तबाही मचाने के बाद अब ओटीटी पर आ धमकेगी 'ब्रदर' फिल्म, इस प्लेटफॉर्म होगी रिलीज
तमिल सिनेमा लवर्स के लिए जयम रवि और प्रियंका मोहन को एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर देखना किसी तोहफे से कम नहीं है। फिल्म ब्रदर में दोनों की जबरदस्त एक्टिंग दर्शकों को खूब पसंद आई। अब इस मूवी की ओटीटी रिलीज प्लेटफॉर्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ चुका है जिससे फैंस को पता चल सकेगा कि किस प्लेटफार्म पर और कब ब्रदर मूवी को देखा जा सकता है।
बेटे के निधन से नहीं उभर पाए हैं सिंगर B Praak, आज भी इस बात से नाराज हैं पत्नि मीरा
B Praak gets emotional बी प्राक के गानों की दुनिया दीवानी है। सिंगर अपनी पर्सनल लाइफ को सुर्खियों से दूर रखना पसंद करते हैं। उनकी लाइफ में एक ऐसा वक्त आया था जब वो बुरी तरह से टूट गए थे। हाल ही में सिंगर ने अपने न्यू बॉर्न बेबी को खोने पर खुलकर बात की और बताया कैसे वो इस घटना के बाद से नेगेटिव हो गए थे।
Singham Again Box Office Day 15: बॉक्स ऑफिस पर छटपटाने लगी है 'सिंघम अगेन', एक महीना भी टिकना होगा मुश्किल?
भूल भुलैया 3 की तरह ही सिंघम अगेन को सिनेमाघरों में लगे हुए दो हफ्ते पूरे हो चुके हैं। तीसरे हफ्ते में एंट्री लेने के साथ ही अजय देवगन-दीपिका पादुकोण स्टारर इस फिल्म की हालत एकदम पस्त हो चुकी है। कंगुवा और द साबरमती रिपोर्ट के आने से शुक्रवार को रोहित शेट्टी की फिल्म का कलेक्शन और भी ज्यादा गिर गया है।
सिनेमाघरों में इस वक्त चार बड़ी फिल्में लगी हुई हैं। 1 नवंबर को दीवाली के मौके पर जहां अजय देवगन की सिंघम अगेन और कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 रिलीज हुई, वहीं दूसरी तरफ 14 तारीख को सूर्या और बॉबी देओल स्टारर 'कंगुवा' ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी।
Disha Patani के पिता के साथ हुई 25 लाख रुपए की धोखाधड़ी, एक्स पुलिस ऑफिसर से ये वादा करके लूटा
कंगुवा एक्ट्रेस दिशा पाटनी के पिता और रिटायर पुलिस ऑफिसर जगदीश सिंह पाटनी धोखाधड़ी का शिकार हुए। उनसे वादा करके उनके एक जान-पहचान के व्यक्ति ने चार और लोगों के साथ मिलकर उनसे 25 लाख रुपए वसूल किए। जिसके बाद उन्होंने बरेली पुलिस थाने में उन पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। चलिए जानते हैं मामले की पूरी डिटेल्स
बड़े पर्दे के सच्चे आशिक Aditya Roy Kapur का रियल लाइफ में धड़क चुका है कई हसीनाओं के लिए दिल, लंबी है लिस्ट
आदित्य रॉय कपूरआशिकी 2 जैसी रोमांटिक फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। बर्थडे स्पेशल में बात उनकी असल जिंदगी की लव लाइफ को लेकर कर रहे हैं। आदित्य के साथ अनन्या पांडे का नाम जुड़ा था। दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता था। हालांकि बाद में दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आई। इससे पहले भी एक्टर का नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है।