कन्नड़ डायरेक्टर Guruprasad बेंगलुरु के अपार्टमेंट में पाए गए मृत, एक फिल्म के चलते कर्ज में डूब गए थे
कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज निर्देशक गुरुप्रसाद को बेंगलुरु के अपार्टमेंट में मृत पाया गया। वह 52 साल के थे और फिल्म निर्देशन के साथ-साथ रियलिटी शो को जज भी कर चुके थे। गुरुप्रसाद के निधन को लेकर पुलिस सुसाइड की आशंका जता रही है। कहा जा रहा है कि वह पैसों की तंगी से जूझ रहे थे और उन पर कर्ज था।
कन्नड़ सिनेमा से एक बुरी खबर सामने आ रही है जिसने हर किसी को दंग कर दिया है। जाने-माने निर्देशक गुरुप्रसाद (Guruprasad) अब इस दुनिया में नहीं रहे। निर्देशक और रियलिटी शोज के जज रह चुके गुरुप्रसाद का 52 सल की उम्र में निधन हो गया है।
Bhool Bhulaiyaa 3 Worldwide Collection: 'स्त्री-2' के बाद 'मंजुलिका' संभाल पाएगी सिंहासन? 100 करोड़ के हुई पार
भूल भुलैया 3 दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मूवी में इस बार डबल धमाका था क्योंकि रूह बाबा उर्फ कार्तिक आर्यन को एक नहीं बल्कि दो अलग मंजुलिका का सामना करना था। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को सिनेमाघरों में लगे हुए अभी 2 दिन ही हुए हैं और वर्ल्डवाइड मूवी ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
भूल भुलैया 2 के दो सफल पार्ट्स के बाद अब कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म का तीसरा पार्ट भी ऑडियंस के हवाले हो चुका है। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की भिड़ंत बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' से हुई है।
Mithya season 2: इस OTT प्लेटफॉर्म पर जाकर देख सकते हैं 'मिथ्या 2', हुमा कुरैशी की ये थ्रिलर हिला देगी दिमाग
बिग स्क्रीन पर अपने अभिनय की छाप छोड़ने के बाद बहु प्रतिभाशाली अभिनेत्री हुमा कुरैशी अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपना दबदबा बना रही हैं। महारानी के बाद अब हाल ही में उनकी साइकोलॉजिकल वेब सीरीज मिथ्या का सीजन 2 रिलीज हो चुका है जो थ्रिलर से भरपूर है। किस बारे में है इस सीरीज की कहानी औअर कहां आप मिथ्या 2 देख सकते हैं पढ़ें डिटेल्स-
Bigg Boss 18: दिग्विजय ने आते ही छेड़ दिए बिग बॉस के लाडले Vivian Dsena के तार, घर में होगा 'महासंग्राम'?
बिग बॉस सीजन 18 में इस वक्त दो तीन ही कंटेस्टेंट हैं जिनका नाम घरवालों के साथ-साथ फैंस की जुबान पर भी है। इन्ही में एक नाम है मधुबाला एक्टर विवियन डीसेना का भी जो बिग बॉस के लाडले हैं। हालांकि उनसे ये टाइटल कई कंटेस्टेंट छीनने के इच्छुक हैं। हाल ही में दिग्विजय सिंह ने भी उन्हें चुनौती दे दी।
मेकर्स बिग बॉस सीजन 18 को दिलचस्प बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। सलमान खान के इस विवादित शो से अब तक 5 कंटेस्टेंट का पत्ता साफ हो चुका है। इस हफ्ते शहजादा भी घर से बेघर हो जाएंगे। इस वक्त घर में करणवीर मेहरा वर्सेस विवियन डीसेना और अविनाश मिश्रा चल रहा है।
एक टाइम पर Shah rukh Khan की हीरोइन बनने वाली थीं अमीषा पटेल, Secretary की गलती की वजह से हाथ से निकला रोल
शाहरुख खान ने अपने तीन दशक के करियर में कई हीरोइनों के साथ रोमांस किया है। सुपरस्टार ने काजोल जूही चावला रानी मुखर्जी ऐश्वर्या राय बच्चन दीपिका पादुकोण प्रियंका चोपड़ा और कई अन्य अभिनेत्रियों के साथ काम किया है। वो जिसके साथ भी काम करते थे उनसे उनकी केमिस्ट्री बहुत अच्छी होती थी। लेकिन क्या आप जानते हैं वह अमीषा पटेल के साथ एक फिल्म करने वाले थे?
Shah rukh Khan की फिल्म DDLJ के लिए एक्टर नहीं थे पहली पसंद, गाने की शूटिंग के समय आई थीं बहुत दिक्कतें
फिल्म दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे से शाह रुख खान को किंग ऑफ रोमांस के तौर पर जाना जाने लगा। राज और सिमरन की प्रेम कहानी ने प्यार की एक नई परिभाषा लिखी। हीर-रांझा और लैला-मजनू की इश्क की दास्तान के बीच सिमरन-राज की मुहब्बत भी अमर हो गई। फिल्म को लोगों ने खूब प्यार दिया। लेकिन क्या आपको पता है कि शाह रुख इसके लिए पहली पसंद नहीं थे।
बॉलीवुड के किंग खान शाह रुख खान आज 59 साल के हो गए हैं। एक्टर लगभग 30 दशक से सिनेमा पर राज कर रहे हैं। उनकी 1990 और 2000 के दशक की क्लासिक फिल्में आज भी हमारे दिमाग में ताजा हैं।
Bigg Boss 18: कम पड़ रहे थे विवियन-अविनाश! एक और दोस्त को लात मारकर Karan Veer Mehra ने दुश्मनी ली मोल
सलमान खान का विवादित शो बिग बॉस सीजन 18 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है कंटेस्टेंट के चेहरों से नकाब उतर रहे हैं। कौन किस ग्रुप का हिस्सा है ये भी सामने आ रहा है। करणवीर मेहरा और अविनाश की तू-तू मैं-मैं तो शुरू से ही लोगों को देखने को मिली लेकिन उसके बाद उन्होंने विवियन को भी खिलाफ कर लिया। अब उन्होंने एक और दोस्त को दुश्मन बना लिया है।
दीपिका नहीं, Shah Rukh Khan इन 3 हीरोइनों को देते हैं अपनी सफलता का क्रेडिट, एक के साथ की सबसे ज्यादा फिल्में
बॉलीवुड के बादशाह Shah Rukh Khan सिर्फ अपने अभिनय के लिए नहीं जाने जाते हैं बल्कि उनका महिलाओं के प्रति जेस्चर भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। शाह रुख कई इंटरव्यूज में कह चुके हैं कि लोगों को महिलाओं के साथ अच्छा बर्ताव करना चाहिए। एक बार उन्होंने अपनी सफलता का क्रेडिट तीन हीरोइनों को भी दे दिया था।
Kriti Sanon ने 10 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड Rohit Bahia संग ऑफिशियल किया अपना रिश्ता? शेयर की तस्वीर
कृति सेनन ने अपने दीवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद फिर से ये अफवाहें तेज हो गई हैं कि एक्ट्रेस कबीर बाहिया को डेट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने जो फोटो शेयर की है उसमें कबीर और कृति काफी क्लोज नजर आए। इसके अलावा फोटो में उनकी बहन नुपुर सेनन और उनके ब्वॉयफ्रेंड भी हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी फिल्म दो पत्ती की सक्सेस एंजॉय कर रही हैं। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। फिल्म में उनके अलावा काजोल और शहीर शेख भी नजर आए थे।
शादी के दो महीने बाद ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं Amy Jackson, बेबी बंप के साथ शेयर की तस्वीरें
दीवाली के मौके पर एमी जैक्सन और एड वेस्टविक ने फैंस के साथ एक गुड न्यूज शेयर की है। एक पोस्ट शेयर करके एमी ने खुलासा किया है कि वो मां बनने वाली हैं। इससे पहले अगस्त में एमी ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की थीं। एमी का ये दूसरा बच्चा है। उनका पहला बच्चा एक बेटा है जोकि उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड के साथ है।
बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस और विदेशी मॉडल एमी जैक्सन बीते दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में थीं। करीब दो साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद एक्ट्रेस ने अपने ब्वॉयफ्रेंड एड वेस्टविक से शादी कर ली थी। शादी 25 अगस्त 2024 को इटली में हुई थी।