Skip to main content

महाराष्ट्र में सस्पेंस बरकरार, टल सकती है भाजपा विधायक दल की बैठक; एनसीपी नेता ने कहा- 'शपथग्रहण की सूचना नहीं

'महाराष्ट्र में चुनावी नतीजों के बाद अब हाई सियासी ड्रामा जारी है। एक ओर मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस जारी है तो वहीं शपथग्रहण पर भी फिलहाल महायुति के घटक दलों के बीच स्थिति स्पष्ट नहीं है। एनसीपी नेता ने कहा है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं दी गई है। यह भी तय होना है कि 5 दिसंबर को सीएम और डिप्टी सीएम ही शपथ लेंगे या मंत्री भी।

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनाई योजना, कहा- 'देवभूमि में आने वाले समय में सालभर होगी यात्रा

'उत्तराखंड में आने वाले समय में सालभर तीर्थयात्रियों का आवागमन होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारों धामों के शीतकालीन गद्दीस्थलों की शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने की योजना बनाई है। अभी तक चारधाम यात्रा चार-छह माह चलती है लेकिन अब इसे सालभर चलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। शीतकालीन स्थलों पर आने वाले यात्रियों पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसे प्राथमिकता से लिया जाएगा।

Maharashtra Politics: CM पर खत्म नहीं हुआ सस्पेंस, शिंदे कल तक ले सकते हैं बड़ा फैसला, शिवसेना ने खोला राज!

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री कौन सा चेहरा होगा इस पर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है। ऐसे में कहा जा रहा है कल शाम तक पूर्व सीएम एकनाथ शिंदे एक बड़ा निर्णय लेंगे। यह एक राजनीतिक निर्णय हो सकता है... सोमवार शाम तक सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। इस बीच आज महायुति की बैठक होने वाली है जिसमें सीएम के नाम को लेकर चर्चा होगी।

कांग्रेस ने महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों को बताया लोकतंत्र की हत्या, कहा- चुनाव आयोग को दूर करना चाहिए संदेह

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर विपक्ष लगातार ईवीएम पर सवाल उठाता रहा है। अब राज्य कांग्रेस के प्रभारी नाना पटोले ने नतीजों को लोकतंत्र की हत्या करार दी है और कहा है कि सरकार और चुनाव आयोग को चुनाव प्रक्रिया पर लोगों के संदेह दूर करने की जरूरत है। इधर सामाजिक कार्यकर्ता बाबा अधव इसे लेकर पुणे में प्रदर्शन भी कर रहे हैं।

Bihar Politics: बिहार में जदयू को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने दे दिया इस्तीफा; वजह आई सामने

जदयू के पूर्व विधान पार्षद रामेश्वर महतो ने शुक्रवार को जदयू से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने जदयू के सीतामढ़ी देवेश चंद्र ठाकुर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उनका अपमान किया। रामेश्वर महतो ने यह भी कहा कि सीतामढ़ी सांसद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गुमराह कर रहे हैं। पर नीतीश कुमार को गुमराह करने वाले नेताओं को समाज कभी माफ नहीं करेगा।

Delhi Election 2025: दुविधा में AAP, हर सीट पर छह दावेदार, किसे बनाएं उम्मीदवार; खूब हो रही माथापच्ची

Delhi Election दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के लिए टिकट मांगने वालों की बढ़ती संख्या एक बड़ी चुनौती बन गई है। एक-एक सीट पर पार्टी के छह-छह कार्यकर्ता मजबूती से दावेदारी कर रहे हैं। कईयों ने अपने नाम के पोस्टर और होर्डिंग तक लगवा रखे हैं। पार्टी ने अभी तक किसी को भी इंकार नहीं किया है और न ही यह कहा है कि वे तैयारी ना करें।

Hemant Soren: हेमंत सोरेन कब हासिल करेंगे विश्वासमत? तारीख आई सामने; विधानसभा का सत्र भी होगा शुरू

झारखंड विधानसभा का सत्र नौ दिसंबर से आरंभ होगा और 12 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान चार कार्यदिवस होंगे। सत्र के पहले दिन नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण प्रोटेम स्पीकर प्रो. स्टीफन मरांडी कराएंगे। इसके बाद नए विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन होगा और हेमंत सरकार विश्वासमत हासिल करेगी। वहीं उम्मीद है कि इसके बाद मंत्रियों के नाम भी फाइनल हो जाएंगे।

Maharashtra Politics: एकनाथ शिंदे आज लेंगे बड़ा फैसला! CM पर सस्पेंस के बीच और क्या बोले करीबी नेता?

महाराष्ट्र में सीएम को लेकर कोई एलान अब तक नहीं हो पाया है। माना जा रहा है कि महायुति के बीच सीएम पद को लेकर फैसला हो गया है लेकिन अब बात मंत्रालयों को लेकर फंसी है। अब शिवसेना नेता ने कहा है कि कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे 24 घंटे के अंदर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

मुंबई। महाराष्ट्र में चुनाव नतीजे आने के एक हफ्ते बाद भी सीएम को लेकर कोई एलान अब तक नहीं हो पाया है। माना जा रहा है कि महायुति के बीच सीएम पद को लेकर फैसला हो गया है, लेकिन अब बात मंत्रालयों को लेकर फंसी है।

Maharashtra में पिक्चर अभी बाकी है... CM पर बनी बात तो क्यों गांव रवाना हुए शिंदे, 10 प्वाइंट में पढ़ें नया अपडेट

महाराष्ट्र में सीएम पद का एलान अब तक नहीं हो पाया है। बीते दिन देवेंद्र फडणवीस एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने अमित शाह से मुलाकात की लेकिन इसके बावजूद कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। आज शाम मुंबई में महायुति की बैठक होनी थी जिसे अब रद्द कर दिया गया है। वहीं निवर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना की बैठक भी रद्द कर दी गई है।

CWC Meeting: 'कड़े फैसले लेने होंगे', हरियाणा-महाराष्ट्र में करारी हार के बाद खरगे सख्त; कहा- जवाबदेही तय करनी होगी

कांग्रेस मुख्यालय में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हुई। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मिली हार पर मंथन किया। बैठक में खरगे ने कहा कि चुनाव परिणामों से सबक लेकर कठोर निर्णय लेने होंगे। जवाबदेही तय करनी होगी और खामियों को दूर करना होगा। उन्होंने कहा कि तीन राज्यों के परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे हैं।