Skip to main content

फिरोजाबाद: मजदूर को थमा दिया 4.88 करोड़ का आयकर नोटिस...महिला के उड़ गए होश, पैनकार्ड के जरिए हुआ कारोबार

आगरा ब्यूरो चीफ सोनू शर्मा

मजदूर महिला को चार करोड़ से अधिक का आयकर नोटिस मिला। जिस देख महिला और उसके परिवार के होश उड़ गए। उन्हें कुछ समझ ही नहीं आ रहा क्या करें। महिला के पैनकार्ड का गलत इस्तेमाल किया गया।

फिरोजाबाद के खैरगढ़ में मजदूरी करने वाली महिला को आयकर विभाग ने चार करोड़ 88 लाख रुपये का नोटिस जारी किया है। नोटिस मिलने के बाद निम्न आय वर्ग की महिला व उसका परिवार सकते में है।

आगरा समाचार: पूर्व नगर पालिका कर्मचारी को लूटने वाले गिरफ्तार...पुलिस ने चार बदमाशों को पकड़ा, दो बाइक भी बरामद

आगरा ब्यूरो चीफ सोनू शर्मा

पूर्व नगर पालिका कर्मचारी को लूटने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चार महीने पहले भी बदमाशों ने डौकी थाने से आगे झील के पास एक युवक से बैग छीन लिया था। तभी से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

फतेहाबाद पुलिस व सर्विलांस टीम ने मुखबिर की सूचना पर पूर्व नगर पालिका कर्मचारी के साथ लूट करने वाले चार लुटेरों को किया गिरफ्तार। आरोपियों के कब्जे से अंगूठी व घटना में दो प्रयुक्त बाइक पुलिस ने बरामद कीं।

कुलाधिपति की बढ़ेगी मुश्किलें,फर्जी डिग्रियों का खुलेगा राज...पुलिस उठाने जा रही ये कदम

आगरा ब्यूरो चीफ सोनू शर्मा

जेएस यूनिवर्सिटी पर पुलिस शिकंजा कसती जा रही है। फर्जी डिग्रियों का सच जानने के लिए पुलिस अब जेल में बंद कुलाधिपति और रजिस्ट्रार की रिमांड लेगी। इसको लेकर पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है।

जेएस यूनिवर्सिटी फर्जी डिग्री प्रकरण में जयपुर जेल में बंद आरोपियों को रिमांड पर लेने के लिए शिकोहाबाद पुलिस सोमवार को न्यायालय में अपील करेगी। इसके लिए पुलिस ने तैयारियां शुरु कर दी हैं। पुलिस का मानना है कि पीसीआर रिमांड पर लेकर पूछताछ करने से थाना शिकोहाबाद में दर्ज केस से संबंधित कई सवालों के जवाब मिल जाएंगे।

उ०प्र०: आगरा में बड़ा हादसा...5 दुकानें ढहीं, मलबे से 9 लोगों को निकाला; दो भाइयों की मौत

आगरा ब्यूरो चीफ सोनू शर्मा 

आगरा में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। आवास विकास काॅलोनी में पांच दुकानें ढह गईं। दुकानों में निर्माण कार्य चल रहा था। मलबे में नाै लोग दब गए।

आगरा के आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-7 में पुलिस चौकी के पास शनिवार शाम बड़ा हादसा हुआ। दो दुकानों के बीच की दीवार हटाने के दौरान पांच दुकानें छत सहित ढह गईं। दुकान मालिकों सहित 9 लोग मलबे में दब गए। चीख-पुकार मच गई। तीन घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस और स्थानीय लोगों ने मलबे से लोगों को निकाला। हादसे में दो की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Taj Mahal: ताजमहल देखने आईं म्यांमार की पर्यटक की मौत, चमेली फर्श पर बेहोश होकर गिरी थी महिला

Agra News Taj Mahal Tourist Death ताजमहल देखने आईं म्यांमार की 67 वर्षीय महिला पर्यटक आईमिंट की शनिवार को मृत्यु हो गई। वह चमेली फर्श के पास बेहोश होकर गिर गईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बताया गया है कि महिला को एक निजी अस्पताल में लेकर गए थे लेकिन वहां उन्हें भर्ती नहीं किया गया।

इंतजार खत्म: शरद पूर्णिमा पर ताजमहल का नाइट व्यू देखने आएं आगरा, जब बरसेगा चांद का नूर, वाह-वाह कहेंगे कद्रदान

16 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा है। शरद पूर्णिमा पर ताज रात्रि दर्शन को पर्यटक वर्षभर इंतजार करते हैं। हर बार की तरह इस बार भी चार सौ पर्यटकों को प्रवेश दिया जाएगा। इस बार रात्रि दर्शन का आनंद चार रात्रि में ही मिल सकेगा। विदेशी सैलानियों के लिए 750 रुपये भारतीय पर्यटक का 510 रुपये और बच्चों का टिकट 500 रुपये हैं।

आगरा। शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा की शीतल किरणें जब ताजमहल की पच्चीकारी में जड़े कीमती पत्थरों पर पड़ेंगी तो वह चमकेंगे। चमकी के कद्रदान इस नजारे के लिए वर्षभर इंतजार करते हैं। पच्चीकारी में जड़े कीमती पत्थर जब चमकेंगे तो उसे देखने वाले पर्यटक वाह-वाह कर उठेंगे

पहले गर्भवती होने पर ससुराल से निकाला, अब बीमार बेटे को छीन ले गया पति; रो-रोकर मां का बुरा हाल

मां अपने बीमार बच्चे का इलाज आगरा में करवा रही थी। अस्पताल में ससुरालीजन तीन साल के प्रांजल को छीन कर ले गए। पुलिस से शिकायत के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। महिला के अनुसार शादी के आठ माह बाद दो माह की गर्भवती अवस्था में ससुराल से भगाया गया था। धरना देने के बाद भी प्रवेश नहीं मिला था।

आपकी बेटी ‘रैकेट’ में पकड़ी… इतना सुनते ही सदमे में आई महिला, घर पहुंचते ही निकली जान

आगरा में साइबर धोखाधड़ी का दुखद मामला सामने आया। शिक्षिका मालती देवी को साइबर शातिरों ने उनकी बेटी के बारे में झूठी खबर देकर एक लाख रुपये की मांग की। इससे मालती देवी को सदमा लगा और उनकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। बेटे ने जगदीशपुरा थाने में तहरीर दी है।

आगरा। साइबर शातिरों द्वारा शिक्षिका को डिजिटल अरेस्ट करने के प्रयास में उनकी जान चली गई। बेटी के सेक्स रैकेट में पकड़े जाने की भ्रामक खबर देकर एक लाख बैंक खाते में भेजने को कहा गया।