Skip to main content

आगरा की नकली दवाओं पर बड़ा खुलासा! लखनऊ की इन 20 फार्मेसी में खपाई गईं दवाएं

लखनऊ में नकली दवाओं का कारोबार उजागर हुआ है। आगरा से जुड़े व्यापारियों के माध्यम से करोड़ों की नकली दवाएं लखनऊ के थोक और खुदरा विक्रेताओं तक पहुंचीं। एफएसडीए ने 20 मेडिकल स्टोरों की जांच की है और उन्हें स्टॉक वापस लेने के लिए कहा गया है। आयुक्त राजेश कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे नेटवर्क पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

वृंदावन की गलियों में घूम रहा था ‘अफसर’, शक होने पर लोगों ने बुला ली पुलिस, आईडी कार्ड देखते ही उड़ गए होश

मथुरा पुलिस ने वृंदावन में केशीघाट क्षेत्र से एक फर्जी सीओ को गिरफ्तार किया है। आरोपी सिद्धार्थ चक्रवर्ती 10 दिनों से पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों से पैसे ऐंठ रहा था। पुलिस ने उसके पास से पुलिस की वर्दी और सीबीआई का पहचान पत्र भी बरामद किया है। पूछताछ में पता चला कि वह पहले भी पुलिस की वर्दी पहनकर घूमता था और 2021 में गिरफ्तार हुआ था।

मथुरा। पुलिस ने गुरुवार रात को वृंदावन के केशीघाट क्षेत्र से फर्जी सीओ को गिरफ्तार किया है। वह 10 दिन से शराब के ठेकों एवं भीड़ वाले क्षेत्र में पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों पर रौब गांठकर रुपये ऐंठता था।

आगरा में पकड़ा डेढ़ करोड़ का गांजा.. 10 हजार रुपये किलो में बेचते थे; तीन गिरफ्तार

आगरा ब्यूरो चीफ सोनूशर्मा

आगरा में पुलिस ने डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक कीमत का गांजा पकड़ा है। तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ओडिशा से नशे की खेप लाकर आगरा समेत विभिन्न जिलों में बेचते थे।

आगरा में केले के पत्तों के नीचे छिपाकर लाई जा रही गांजा की खेप को पुलिस ने पकड़ लिया। तस्करी करने वाले गिरोह को थाना ट्रांसयमुना पुलिस ने झरना नाले के पास से हिरासत में लिया है। इनसे छह प्लास्टिक के कट्टों में 191 किलो गांजा व इलेक्ट्राॅनिक तराजू बरामद किया।

उत्तर प्रदेश:सपा तैयार कर रही नई सियासी जमीन, जहां पीडीए ही नहीं...अगड़े वर्ग के लिए भी खोला खजाना

आगरा ब्यूरो चीफ सोनू शर्मा

समाजवादी पार्टी नई सियासी जमीन अपराध पीड़ितों के आंसू पोछ कर तैयार कर रही है। पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) के साथ अगड़े वर्ग के पीड़ितों के लिए भी पार्टी ने खजाना खोल दिया है। 

Image removed.

गेहूं खरीद आगरा: 1.50 लाख टन का लक्ष्य...4509 टन हो सकी खरीद, कमिश्नर ने जताई नाराजगी; डीएम को दिए निर्देश

आगरा ब्यूरो चीफ सोनू शर्मा

गेहूं खरीद को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। इस पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई। जिलाधिकारियों को रोज समीक्षा करने के निर्देश दिए। पीसीएफ केंद्रों को चालू कराने और खरीद की प्रतिदिन रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।

गेहूं खरीद का हाल देखिए। मंडल में 1.50 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य है। 271 केंद्र खुले हैं, लेकिन खरीद महज 4509 टन हो सकी। प्रदेश में आगरा मंडल की खराब प्रगति पर मंगलवार को मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने नाराजगी जताई। चारों जिलों के डीएम को अगले 10 दिनों तक रोज समीक्षा के निर्देश दिए हैं।