Skip to main content

पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप से की बातचीत, रक्षा और ऊर्जा समेत कई मुद्दों पर चर्चा

देश विदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने और वैश्विक चुनौतियों के समाधान पर चर्चा की।

बातचीत के दौरान रक्षा सहयोग, ऊर्जा क्षेत्र, व्यापार और निवेश के अवसरों पर विशेष ध्यान दिया गया। दोनों नेताओं ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन और कोविड-19 जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए साझा प्रयासों की आवश्यकता पर भी विचार किया।

पीएम मोदी सफल घाना दौरे के बाद त्रिनिदाद एंड टोबैगो पहुंचे; गर्मजोशी से स्वागत

 

स्पेन समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घाना की सफल यात्रा के बाद कैरेबियन देश त्रिनिदाद एंड टोबैगो पहुंचे। देश की राजधानी पोर्ट ऑफ स्पेन पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पीएम मोदी के दौरे से जुड़ी लाइव अपडेट्स यहां पढ़िए

 

तेलंगाना: तेलंगाना में कांग्रेस सम्मेलन आज, 40000 हजार से अधिक पार्टी नेताओं को करेंगे संबोधित खरगे

हैदराबाद समाचार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शुक्रवार को तेलंगाना में कांग्रेस सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वह बृहस्पतिवार शाम को हैदराबाद पहुंचे, जहां सीएम ए रेवंत रेड्डी और अन्य कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया।

 

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज तेलंगाना में गांव स्तर के 40,000 से ज्यादा पार्टी नेताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। 

अमेरिकी हमले के बाद PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति को मिलाया फोन, खुद बताया क्या हुई दोनों के बीच बात

पीएम नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति पजशिकयान से फोन पर बातचीत की और ईरान-इजरायल संघर्ष पर चिंता जाहिर की है पीएम मोदी ने बातचीत की जानकारी देते हुए कहा कि मैंने ईरान के राष्ट्रपति से कूटनीतिक और बातचीत के जरिए किसी भी मुद्दे को सुलझाने की अपील की है।

इजरायल-ईरान संघर्ष बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुका है। रविवार सुबह अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले किए। अमेरिका की कार्रवाई के बाद दुनिया में हलचल तेज हो चुकी है। इसी बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति पजशिकयान से फोन पर बातचीत की और ईरान-इजरायल संघर्ष पर चिंता जाहिर की है।

भारत का पाकिस्तान को बड़ा झटका, लश्कर के टॉप कमांडर का किया एनकाउंटर

देश विदेश समाचार

Indian Army Kills Top LeT Commander: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत का पाकिस्तान को झटके देने का सिलसिला जारी है। भारतीय सेना ने आज लश्कर के टॉप कमांडर का एनकाउंटर कर दिया है।

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए बंगाल के तीनों परिवारों के घरों में छाया मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

देश विदेश समाचार

पहलगाम में मारे गए बंगाल के तीनों लोगों के घरों में छाया है मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

पश्चिम बंगाल से भी तीन परिवार अन्य लोगों के साथ पहलगाम गए थे, जिनकी हत्या कर दी गई। यात्रा का आनंद आंसुओं में बदल गया। तीनों परिवारों में मातम छाया हुआ है। मारे गए तीन लोगों में से दो कोलकाता के हैं, जबकि तीसरे पुरुलिया के झालदा के निवासी हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अब सभी परिजनों को शवों का इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

चीन पर 104 फीसदी टैरिफ लगाएगा अमेरिका, ड्रैगन की धमकी का जवाब डोनाल्ड ट्रंप ने दिया

वाशिंगटन

China vs US: टैरिफ के मुद्दे पर अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ गया है। डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को अमेरिका में आयातित सभी चीनी वस्तुओं पर अतिरिक्त 34% टैरिफ की घोषणा की थी। इसके जवाब में चीन ने भी अमेरिका पर 34 फीसदी टैरिफ लगाया। अमेरिका ने अब चीन पर 104 फीसदी टैरिफ लगाने का एलान किया है।

जवाबी टैरिफ को लेकर चीन की ओर से दी गई धमकी का डोनाल्ड ट्रंप ने जवाब दिया है। अमेरिका ने चीन पर 104 फीसदी टैरिफ लगाने का एलान किया है। व्हाइट हाउस ने कहा कि नई टैरिफ दरें आज रात 12.01 बजे (अमेरिकी समयानुसार) से लागू होंगी।