Skip to main content

भाजपा सरकार के विरुद्ध बनारस के मणिकर्णिका घाट से जुड़े ऐतिहासिक एवं धार्मिक विषय को लेकर धरना-प्रदर्शन दिया ज्ञापन

बरेली समाचार 
बरेली: जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी संयुक्त तत्वावधान में आज भाजपा सरकार के विरुद्ध बनारस के मणिकर्णिका घाट से जुड़े ऐतिहासिक एवं धार्मिक विषय को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया तथा अपर आयुक्त मनोज सिंह को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञात हो कि मणिकर्णिका घाट का जीर्णोद्धार वर्ष 1791 में माता अहिल्याबाई होल्कर द्वारा कराया गया था। यह स्थल माता अहिल्याबाई से ऐतिहासिक एवं धार्मिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके बावजूद भाजपा सरकार द्वारा कराए गए कार्यों में इस स्थान के ऐतिहासिक महत्व की पूरी तरह अनदेखी की गई है।

दबंगई: बरेली मे दलित युवक को गंजा कर दबंगों का हैवानियत भरा खेल, चेहरे पर पोती कीचड़-स्याही, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

पैसे मांगने की सजा! दलित युवक की मूंछ-भौंहें काटी, सिर मुंडवाया, दो दबोचे गए

बरेली में शर्मनाक वारदात: जाति के नाम पर जुल्म, वायरल वीडियो ने खोली दबंगों की पोल

दबंगई की हदें पार! दलित युवक को सरेआम अपमानित किया, बरेली पुलिस एक्शन अब मोड में

बरेली समाचार 

बरेली डीएम अविनाश सिंह के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी, प्रशासन ने किया अलर्ट

बरेली समाचार 

बरेली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर Shri Avinash Singh, District Magistrate (DM) Bareilly के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी आईडी बनाए जाने का मामला सामने आया है।

जिला प्रशासन ने इसे गंभीर सुरक्षा चूक मानते हुए आम जनता को सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है।

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अपनी आधिकारिक फेसबुक प्रोफाइल से पोस्ट साझा कर स्पष्ट किया है कि “Shri Avinash Singh, DM” के नाम से संचालित उक्त फेसबुक आईडी पूरी तरह फर्जी है और उसका उनसे या जिला प्रशासन से कोई भी संबंध नहीं है।

यह आईडी किसी अज्ञात व्यक्ति/हैकर द्वारा बनाई गई है।

भाजपा पार्टी के युवा मोर्चा अध्यक्ष के नेतृत्व में SIR पर चर्चा एवं नये वोट बनाने का लक्ष्य दिया

बरेली समाचार 

भाजपा पार्टी के युवा मोर्चा अध्यक्ष के नेतृत्व में SIR पर चर्चा एवं नये वोट बनाने का लक्ष्य दिया 

बरेली:आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन सक्सेना के नेतृत्व में आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर मीटिंग का आयोजन हुआ जिसमें S.I.R. को लेकर चर्चा हुई एवं नए वोट बनवाने के लिए कार्यकर्ताओं को लक्ष्य दिए गए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उमेश कठेरिया जी एवं प्रवासी अग्रवीर गुर्जर जी रहे कार्यक्रम में गौरव, समित सैनी, राहुल गुप्ता, दीपक, नीतीश, दिव्यांश, विपिन भारती मंडल अध्यक्ष एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने कैंट विधानसभा क्षेत्र के कई पोलिंग बूथों का दौरा किया

बरेली समाचार 
आज दिनांक 18 जनवरी को महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने कैंट विधानसभा क्षेत्र के कई पोलिंग बूथों का दौरा किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को समझा तथा नए मतदाताओं के वोट बनवाने हेतु फार्म भरवाए। 

SIR रविवार 18 जनवरी को मिशन मोड़ पर प्रत्येकबूथों पे बीएलओ द्वारा मतदाताओं की सूची को कराया जाएगा अवगत

बरेली समाचार 

SIR रविवार 18 जनवरी को मिशन मोड़ पर प्रत्येकबूथों पे बीएलओ द्वारा मतदाताओं की सूची को कराया जाएगा अवगत

बरेली, । जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने जनपद में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) अभियान के अंतर्गत सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मतदाताओं की सुविधा के लिए 18 जनवरी 2026 को मिशन मोड पर प्रत्येक बूथ पर आलेख्य मतदाता सूची एवं अप्राप्त श्रेणी में चिन्हित मतदाताओं की सूची को पढ़कर सुनाया जाए।

बरेली:समाजसेवा का चोला ओढ़े ट्रांसपोर्टरों की मिलीभगत से चल रहा खनन का खेल,अब पुलिस के रडार पर माफिया

बरेली अवधेश शर्मा

बरेली।जिले में वर्षों से फल-फूल रहा अवैध उपखनिज परिवहन का खेल आखिरकार पुलिस की सख्ती के आगे बेनकाब हो गया है।

समाजसेवा और ट्रांसपोर्ट कारोबार की आड़ में खनन माफिया का जो संगठित नेटवर्क चल रहा था, उसकी एक-एक परत अब पुलिस खोलने में जुट गई है।

चेक प्वाइंट पर बैरिकेडिंग तोड़कर जांच टीम को कुचलने की कोशिश करने वाले ट्रक-डंपर नेटवर्क के पीछे छिपे माफिया अब सीधे पुलिस के रडार पर हैं।

पकड़े गए वाहनों के मालिकों की कुंडली खंगाली जा रही है और माफिया चिह्नीकरण के साथ गैंग पंजीकरण व गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है।

बरेली मे खाली मकान बना ‘गुप्त मदरसा’, कई जुम्मों से चल रही थी नमाज, पुलिस की रेड में मचा हड़कंप

बरेली में बिना अनुमति सामूहिक नमाज, खाली घर में जुटे लोग, 12 लोग हिरासत में

ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस एक्शन, अस्थायी मदरसे का भंडाफोड़, तीन फरार

बिशारतगंज में नई परंपरा पर पुलिस का ब्रेक, खाली मकान में नमाज का वीडियो वायरल

बरेली समाचार

बरेली:किला क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध मौत, जहर देकर हत्या का आरोप

किला क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध मौत; मासूम बेटी बोली- “रात से मम्मी नहीं उठीं”, मायके वालों ने लगाया जहर देकर हत्या का आरोप

बरेली समाचार