Skip to main content

Rohini Acharya: 'दिल से कैसे निकालोगे?', रोहिणी आचार्या ने उठाया सवाल, एक्स पर नई पोस्ट में छलका दर्द

पटना। नीतीश सरकार ने मंगलवार को राबड़ी देवी के लिए एक आदेश जारी किया। इस आदेश के आते ही बिहार में मानो जैसे सियासी भूचाल आ गया। आदेश में कहा गया है कि राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड का आवास खाली करना पड़ेगा। वहीं, अब उनका नया पता 39 हार्डिंग रोड होगा। इस आदेश को लेकर अब राबड़ी देवी की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक्स पर पोस्ट किया है।

रोहिणी आचार्य ने एक्स पर लिखा- सुशासन बाबू का विकास मॉडल। करोड़ों लोगों के मसीहा लालू प्रसाद यादव का अपमान करना पहली प्राथमिकता। घर से तो निकाल देंगे, बिहार की जनता के दिल से कैसे निकालिएगा।

बिहार चुनाव में हार के बाद कांग्रेस में घमासान, प्रदेश प्रभारी को हटाने की मांग

बिहार पटना समाचार

बिहार में महागठबंधन की हार के बाद कांग्रेस में घमासान मचा है। प्रदेश प्रभारी को हटाने और नेतृत्व में बदलाव की मांग उठ रही है। चुनावी रणनीति, तालमेल की कमी और टिकट बंटवारे में गड़बड़ी जैसे मुद्दों पर सवाल उठाए जा रहे हैं। पार्टी हाईकमान जल्द ही हार की समीक्षा के लिए समिति गठित कर सकता है। नेताओं ने कृष्णा अल्लावरू और राजेश राम को जवाबदेह ठहराया

नई दिल्ली: बिहार में महागठबंधन की अप्रत्याशित दयनीय हार के बाद केवल राजद ही नहीं कांग्रेस के भीतर भी सियासी बेचैनी का उबाल सामने आने लगा है।

बिहार से ऊर्जा लेकर बंगाल में TMC की परेशानी बढ़ा सकती है AIMIM, बड़े मकसद पर ओवैसी की नजर

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआइएमआइएम बिहार के सीमांचल में 28 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पिछली बार यहां सफलता मिलने के बाद, ओवैसी का लक्ष्य राष्ट्रीय पहचान बनाना है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, ओवैसी की नजर राष्ट्रीय दल का दर्जा पाने पर है। सीमांचल और बंगाल के सामाजिक स्वरूप में समानता है, लेकिन ओवैसी के लिए राह आसान नहीं है, क्योंकि महागठबंधन उन्हें वोट काटने वाली पार्टी बता रहा है।

बिहार चुनाव से पहले योगी सरकार ने की बड़ी घोषणा, यूपी में रह रहे मतदाताओं को म‍िलेगी ये सुव‍िधा

उत्तर प्रदेश सरकार ने बिहार के मतदाताओं के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। बिहार में चुनाव के दिन, उत्तर प्रदेश में काम करने वाले बिहार के मतदाताओं को सवैतनिक अवकाश मिलेगा। यह निर्णय चुनाव आयोग के निर्देशानुसार लिया गया है, जिससे लाखों मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने में सुविधा होगी और वे लोकतंत्र में सक्रिय रूप से भाग ले सकेंगे।

राहुल के इस कमेंट का मोदी ने उठाया फायदा, महिला मतदाताओं पर फोकस

पटना। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं महागठबंधन के शीर्ष चेहरा राहुल गांधी की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए नाचने-गाने एवं ड्रामा वाली टिप्पणी को मुद्दा बनाकर एनडीए आधी आबादी के बीच भुनाने में जुट गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने भी गुरुवार को मुजफ्फरपुर एवं छपरा की जनसभा में राहुल गांधी व महागठबंधन के विरुद्ध निर्णायक मतदाता वर्ग महिलाओं की भावना को छठी मैया से जोड़कर 24 घंटे के अंदर राजनीतिक घटनाक्रम को नई दिशा दे दी है।

संभव है कि राहुल गांधी की ओछी टिप्पणी से बड़ा नुकसान अब महागठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरा तेजस्वी यादव के उभरते ग्राफ हो सकता है।

तेजस्वी के मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवारी पर राहुल की चुप्पी, सियासी अटकलें तेज

मुजफ्फरपुर में महागठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने तेजस्वी यादव की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवारी पर चुप्पी बनाए रखी। मंच पर नेताओं ने तेजस्वी को मुख्यमंत्री और मुकेश सहनी को उपमुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित किया। राहुल गांधी ने अपने भाषण में नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा, लेकिन तेजस्वी की उम्मीदवारी पर कुछ नहीं कहा।

बिहार चुनाव के बीच एक्शन में लालू-तेजस्वी, विधायक समेत 9 नेताओं को पार्टी से निकाला

राजद ने विधायक फतेह बहादुर समेत नौ नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है, क्योंकि वे पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल ने अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी आचरण के कारण यह कार्रवाई की।

पटना। राजद ने विधायक फतेह बहादुर समेत 9 नेताओं को छह वर्षों के लिए दल की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल ने बुधवार को यह जानकारी दी।

Chhath Puja 2025: छठ व्रतियों को अब उदीयमान सूर्य का इंतजार, बादल-धूप के बीच अस्ताचलगामी भास्कर को दिया अर्घ्य

छठ पूजा के तीसरे दिन व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। अब उन्हें उगते सूर्य का इंतजार है, जिसके बाद वे अपना व्रत तोड़ेंगे। रविवार को गंगा घाटों और तालाबों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही, जहां महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाए।

क्या लालू-तेजस्वी के पास वापस जाएंगे तेजप्रताप? वोटिंग से पहले दिया बड़ा बयान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर, तेजप्रताप यादव ने राजद में वापसी की अटकलों को खारिज किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल के साथ चुनाव लड़ेंगे। इस बीच, जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवार को वीआईपी का समर्थन मिला है, जिसे महागठबंधन का समर्थन माना जा रहा है। बिहार में दो चरणों में मतदान होगा और परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।