हरियाणा में भारी बारिश का हाई अलर्ट और उफान पर कई नदियां, अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां रद
हरियाणा में लगातार बारिश के कारण यमुना घग्गर समेत कई नदियां उफान पर हैं जिसके चलते राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सरकार ने पुलिस और प्रशासन के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। मौसम विभाग ने 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जलभराव से किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है।
चंडीगढ़। हरियाणा में लगातार बारिश से यमुना, घग्गर, मारकंडा और टांगरी सहित अधिकतर नदियां उफान पर हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी बारिश की चेतावनी दी है, जिसके चलते प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया है
मिशन 2029 के लिए लाडो लक्ष्मी योजना मास्टर स्ट्रोक, 45 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ
हरियाणा की नायब सरकार ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना शुरू की है जिससे विपक्ष का एक बड़ा मुद्दा छीन लिया गया है। इस योजना के तहत पहले चरण में एक लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवारों की 23 से 60 वर्ष की महिलाओं को 2100 रुपये मासिक भत्ता मिलेगा जिससे लगभग 20 लाख महिलाओं को लाभ होगा।
'7 गैंगस्टर की मौत, 47 गिरफ्तार', मनीषा मौत मामले में विपक्ष ने सदन में घेरा, तो हरियाणा सरकार ने कर दिया बड़ा दावा
हरियाणा में भिवानी की अध्यापिका मनीषा की संदिग्ध मौत के बाद विपक्षी दलों ने सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने विधानसभा में जवाब देते हुए कहा कि उनकी सरकार में कानून व्यवस्था बेहतर हुई है और संगठित अपराध पर नकेल कसी गई है।
चंडीगढ़। भिवानी जिले की रहने वाली अध्यापिका मनीषा की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत के बाद विपक्षी दल हरियाणा में कानून व्यवस्था खराब होने का आरोप लगाकर प्रदेश सरकार को घेरने में लगे हैं।
कुत्ता घुमाने निकले युवक की हत्या मामले में बड़ा फैसला, दोषी को उम्रकैद की सजा; 55 हजार का जुर्माना
हिसार की अदालत ने 2022 में नितिन की हत्या के दोषी अभिषेक उर्फ शेखू को उम्रकैद की सजा सुनाई। उस पर 55 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। नितिन को कुत्ता घुमाते समय चाकू मारा गया था। नितिन की मां के बयान पर मामला दर्ज हुआ था जिसमे शेखू ने नितिन का रास्ता रोककर गाली गलौज की और बाद में चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी।
हिसार। पटेल नगर में वर्ष 2022 में घर के बाहर कुत्ता घुमा रहे नितिन की हत्या के मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश खत्री सौरभ की अदालत ने दोषी करार अभिषेक उर्फ शेखू को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
ज्योति मल्होत्रा YouTube की आड़ में पाकिस्तान को दे रही थी भारत के राज, 2500 पन्नों की चार्जशीट फाइल
हिसार में पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ एसआईटी ने अदालत में 2500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट में आईएसआई एजेंटों से बातचीत और संवेदनशील जानकारी साझा करने के सबूत हैं। पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के प्रति सहानुभूति दिखाने का भी आरोप है।
हिसार। पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी गई यूट्यूबर और न्यू अग्रसेन कॉलोनी में रहने वाली ज्योति मल्होत्रा के मामले में गठित की गई स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने वीरवार को अदालत में चार्जशीट दाखिल की है।
नूंह में पार्किंग को लेकर भारी बवाल, तीन बाइकें फूंकीं और... बॉर्डर पर तनाव के चलते पुलिसफोर्स तैनात
नूंह जिले के मुंडाका और हाजीपुर गांव में पार्किंग को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में पत्थरबाजी और आगजनी हुई जिसमें 11 लोग घायल हो गए और तीन बाइकें जला दी गईं। गुरुग्राम-अलवर राजमार्ग पर जाम लग गया। पुलिस और अमन कमेटी के सदस्य मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लाने का प्रयास किया। फिलहाल सीमा पर तनाव का माहौल है।
आखिरी सांस तक लाठी-डंडों से करते रहे वार... युवक की हत्या से दहल उठा पूरा गांव
गुरुग्राम के गुढ़ाणा गांव में एक युवक की लाठी और रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह घटना रविवार रात को हुई जब कुछ लोग सूअर फार्म पर बैठे थे और मामूली बात पर उनमें झगड़ा हो गया। झगड़े में मंजीत नामक युवक घायल हो गया। बाद में रितेश को कुछ लोगों ने डंडों और रॉड से पीटा जिससे उसकी मौत हो गई।
गुरुग्राम। गुरुग्राम में पटौदी के गुढ़ाना गांव में लाठी व रॉड से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी गई। वारदात रविवार रात की है।
राहुल गांधी के 'वोट चोरी' के आरोपों के बीच हरियाणा में सियासी संग्राम, BJP की जीत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
राहुल गांधी के वोटों में गड़बड़ी के आरोपों के बाद हरियाणा की राजनीति गरमा गई है। कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को सही बताया और कांग्रेस पर झूठे आरोप लगाने का आरोप लगाया। वहीं सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने पलटवार करते हुए कहा कि वोटों की चोरी से भाजपा जीती है और मत प्रतिशत में बदलाव किया गया।
'मिशन 2029' की तैयारी शुरू:जिन 42 सीटों पर हारी थी BJP उनके लिए बनाई खास रणनीति; कांग्रेस को सेंधमारी की टेंशन!
भाजपा ने हरियाणा में मिशन 2029 की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। पार्टी ने 42 हारी हुई विधानसभा सीटों पर 12 मंत्रियों और 30 विधायकों को प्रभारी बनाया है। भाजपा की रणनीति और पार्टी द्वारा मंत्रियों एवं विधायकों को हारे हुए विधानसभा क्षेत्रों को जिताने की जिम्मेदारी देने से कांग्रेस टेंशन में आ गई है।
हरियाणा में साल 2024 के विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने वाली भाजपा ने अभी से 2029 के चुनाव की तैयारी आरंभ कर दी है। भाजपा ने राज्य के उन सभी 42 विधानसभा क्षेत्रों में 12 मंत्रियों और 30 विधायकों को प्रभारी बनाया है, जहां साल 2024 में भाजपा चुनाव हारी थी।
'यह कोई आसान काम नहीं...', पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड के ढेर होने पर लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के पिता क्या बोले?
श्रीनगर में सुरक्षा बलों ने पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड सुलेमान समेत तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया। लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के पिता राजेश नरवाल ने सेना की इस कार्रवाई को सलाम किया और जवानों की बहादुरी की सराहना की। उन्होंने कहा कि सेना ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है और अब हमला करने वाले 100 बार सोचेंगे। यह कार्रवाई ऑपरेशन महादेव के तहत की गई थी।