Skip to main content

असीम कुमार घोष बने हरियाणा के नए राज्यपाल, हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश शील नागू ने दिलाई शपथ

असीम कुमार घोष ने हरियाणा के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश शील नागू ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। इस समारोह में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी उपस्थित थे। घोष ने बंडारू दत्तात्रेय का स्थान लिया है।

चंडीगढ़। असीम कुमार घोष ने सोमवार को हरियाणा के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली। उन्होंने बंडारू दत्तात्रेय का स्थान लिया। घोष (81) को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश शील नागू ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में पद की शपथ दिलाई।

यात्रियों के लिए अच्छी खबर, बल्लभगढ़ से मंझावली और बदरपुर बॉर्डर के बीच नई बस सेवा शुरू

फरीदाबाद सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड ने बल्लभगढ़ बस अड्डा-मंझावली-बदरपुर बॉर्डर के लिए नया रूट 933 शुरू किया है। इस रूट पर सीएनजी बसों का संचालन होगा जिससे बल्लभगढ़ मंझावली और बदरपुर बॉर्डर के यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। रूट डी-301 को भी बदरपुर बॉर्डर तक बढ़ाया गया है। यह प्रयास यात्रियों को सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन प्रदान करेगा।

हरियाणा के कैथल में गंदे पानी ने बिगाड़ी लोगों की सेहत, 40 से 50 लोग बीमार; विभाग बेखबर

कैथल के बाबा लदाना गांव में पाइप लाइन लीकेज के कारण गंदे पानी की सप्लाई से लगभग 50 लोग बीमार हो गए हैं। उल्टी दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद 32 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि अन्य का इलाज घर पर चल रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है और स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए टीमें गठित की हैं।

कैथल। जिले के गांव बाबा लदाना में पानी की पाइप लाइन लीकेज के चलते घरों में हो रहे गंदे पानी की सप्लाई ने लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर दिया। अब तक 45 से 50 लोग उल्टी, दस्त व पेट दर्द की शिकायत के चलते बीमार हो गए हैं।

टेनिस प्लेयर राधिका यादव मर्डर केस में आया नया मोड़, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

गुरुग्राम में राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उनके पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी। राधिका ने खेल छोड़ने के बाद अकादमी खोली थी जिसका उनके पिता विरोध कर रहे थे। पिता को लगता था कि लोग कहेंगे कि वह अपनी बेटी की कमाई खा रहे हैं। इसी बात को लेकर घर में झगड़ा हो रहा था। गुरुवार को पिता ने राधिका को किचन में गोली मार दी।

3 महीने की प्रेग्नेंट प्रेमिका को गर्भपात कराने कैराना ले गया था प्रेमी, सर्जरी में कटी बच्चेदानी; हो गई मौत

पानीपत के पुराना औद्योगिक क्षेत्र की एक महिला को प्रेमी गर्भपात के लिए कैराना ले गया जहाँ एक झोलाछाप डॉक्टर ने गर्भपात किया। इस दौरान बच्चेदानी कटने से महिला की हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे पानीपत लाए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के भाई ने झोलाछाप डॉक्टर और अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अंबाला में बच्चों को दिखाई यीशू मसीह की फिल्म, भड़क उठे लोग; धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास का लगाया आरोप

अंबाला के हिम्मतपुरा में एक सेंटर पर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप लगने से हंगामा मच गया। बच्चों ने बताया कि उन्हें यीशू मसीह की फिल्म दिखाई गई जिससे लोगों ने माइंडवाश करने का आरोप लगाया। बजरंग दल के सदस्यों के पहुंचने से स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों से बात कर मामला शांत किया लेकिन एक पक्ष कार्रवाई की मांग कर रहा है।

अंबाला। हरियाणा के अंबाला जिले के हिम्मतपुरा में उस समय हंगामा हो गया, जब लोगों ने एक सेंटर पर धर्म परिवर्तन की कोशिश करने का आरोप लगा दिया। मामला इतना भड़क गया कि पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान दोनों पक्षों ने जमकर हंगामा किया।

1 लाख 20 हजार कर्मचारियों का बढ़ा वेतन, CM नायब सैनी ने दी खुशखबरी; जानिए हर महीने अब कितनी मिलेगी सैलरी?

हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (एचकेआरएनएल) के तहत कार्यरत लगभग 1.20 लाख अनुबंधित कर्मचारियों को अब पांच प्रतिशत अधिक वेतन मिलेगा। यह बढ़ोतरी 1 जून से प्रभावी होगी, जिससे कर्मचारियों के वेतन में 812 रुपये से 1205 रुपये तक की वृद्धि होगी। बढ़ा हुआ जून का वेतन 1 जुलाई को जारी किया जाएगा।

चंडीगढ़। हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (एचकेआरएनएल) के तहत विभिन्न सरकारी विभागों, बोर्ड-निगमों और स्वायत्त संस्थाओं में कार्यरत करीब 1.20 लाख अनुबंधित कर्मचारियों को अब ज्यादा वेतन मिलेगा।

गुरुग्राम में धड़ाधड़ कट रहे चालान, 8 लाख से ज्यादा वाहनों पर हुई कार्रवाई से मचा हड़कंप

गुरुग्राम में यातायात नियमों का उल्लंघन जारी है, जहां इस साल मई तक 8 लाख से अधिक चालान किए गए हैं, जो पिछले साल से दोगुने हैं। गलत साइड ड्राइविंग और बिना हेलमेट के वाहन चलाना प्रमुख उल्लंघन हैं, जो हर साल 400 से अधिक सड़क दुर्घटना मौतों का कारण बनते हैं। इन उल्लंघनों को रोकने और लोगों को जागरूक करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने "चालान नहीं सलाम मिलेगा" अभियान शुरू किया है।  

ससुर ही निकला हत्यारा, बहू का चुन्नी से दबाया था गला...फिर 10 फुट गहरे गड्डे में दफनाया

पल्ला थाने के रोशन नगर में विवाहिता को दफनाने के मामले में पुलिस ने मृतका के ससुर भूप सिंह को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस के मुताबिक शुरुआती पूछताछ में में 21 अप्रैल की देर रात को भूप सिंह ने ही अपनी बहू तन्नू की गला दबाकर हत्या की थी। फिर उसके शव को गली में खोदे गए गड्ढे में फेंक दिया और ऊपर से मिट्टी डाल दी।

दिल्ली के बाद अब इस राज्य में भी एक नवंबर से नहीं चल सकेंगी ये बसें, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का फैसला

हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दिल्ली की तर्ज पर हरियाणा एनसीआर में भी बीएस-4 मानक की बसों पर 1 नवंबर से प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। यह कदम वायु प्रदूषण कम करने के उद्देश्य से उठाया गया। साथ ही छोटे लोडिंग और मिनी ट्रक पर भी प्रतिबंध रहेगा।

सोनीपत। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने वायु प्रदूषण की बढ़ती गंभीर समस्या को देखते हुए बड़ा निर्णय लिया है।

अब दिल्ली की तर्ज पर हरियाणा के एनसीआर जिलों में भी बीएस-4 मानक की बसों के संचालन पर रोक लगाई जाएगी। यह प्रतिबंध इसी वर्ष एक नवंबर से प्रभावी होगा