Skip to main content

कार्यकर्ताओं से पूछकर विधानसभा चुनाव के लिए टिकट देगी भाजपा, हर जिले में भेजे गए दो पर्यवेक्षक

कार्यकर्ताओं से पूछकर विधानसभा चुनाव के लिए टिकट देगी भाजपा, हर जिले में भेजे गए दो पर्यवेक्षक

हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election) के लिए भाजपा अपने उम्मीदवारों के चयन कार्यकर्ताओं की पसंद से करेगी। जिसके लिए राज्य के सभी 22 जिलों में स्पेशल आब्जर्वरों ने भाजपा कार्यालयों में प्रमुख नेताओं व कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया। अगले दो से तीन दिनों के भीतर चुनाव समिति के पास रिपोर्ट इसकी पहुंचेगी। एक विधानसभा सीट पर टिकट के लिए 50 से 80 दावेदार हैं।

सुबह संसद में भाषण...शाम को सड़कों पर पदयात्रा, चुनाव से पहले सक्रिय दिख रहे दीपेंद्र हुड्डा

 सुबह संसद में भाषण...शाम को सड़कों पर पदयात्रा, चुनाव से पहले सक्रिय दिख रहे दीपेंद्र हुड्डा

हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा पदयात्रा कर रहे हैं। दीपेंद्र हुड्डा की पदयात्रा से कार्यकर्ताओं और लोगों से सीधे सम्पर्क स्थापित कर रहे हैं। वो अब तक 30 विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्रा कर चुके हैं। दीपेद्र हुड्डा की पदयात्रा से कांग्रेस में गुटबाजी भी हुई है। वहीं भाजपा भी दीपेंद्र की तरह यात्रा निकालने की बात कर रही है।

Sanitary Pads भारतीय रेलवे ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। 100 पैड की क्षमता वाली ऑटोमेटिक वेंडिंग मशीन रेलवे स्टेशन पर लगाई गई है।

Sanitary Pads भारतीय रेलवे ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। 100 पैड की क्षमता वाली ऑटोमेटिक वेंडिंग मशीन रेलवे स्टेशन पर लगाई गई है। इससे महिला यात्रियों को सफर करने में बेहद आसानी होगी। महिला यात्रियों को पीरियड्स में अब तकलीफ नहीं होगी। पीरियड्स के दौरान वे आसानी से फ्री सेनेटरी पैड ले सकती हैं। जिससे उनका सफर आसान होगा।

कुरुक्षेत्र में 14 अगस्त को आशा वर्कर्स करेंगी CM आवास का घेराव, मानदेय न बढ़ाने पर जताई नाराजगी

कुरुक्षेत्र में 14 अगस्त को आशा वर्कर्स करेंगी CM आवास का घेराव, मानदेय न बढ़ाने पर जताई नाराजगी

हरियाणा में आशा वर्कर्स का मानदेय न बढ़ाए जाने पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार बातचीत कर आशा वर्कर्स की मांगों का समाधान नहीं करेगी तो 14 अगस्त को पूरे प्रदेश की 20 हजार आशा वर्कर्स सीएम आवास को घेरेंगी और इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी। इससे पहले भी वो हिसार में अपनी मांगों को लेकर पत्र दे चुकी हैं।

मेरी उम्र 93 साल और मैं 115 साल जिऊंगा', विधानसभा चुनाव से पहले ओमप्रकाश चौटाला ने दिया बड़ा बयान

हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री और इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में अभी झूठ बोलने वालों की सरकार है। बता दें कि हरियाणा में इसी साल अक्टूबर में विधानसभा का चुनाव होना संभावित है।

Haryana Crime: करनाल में फायरिंग करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक आरोपी के पैर में लगी गोली; दोनों गिरफ्तार

Haryana Crime: करनाल में फायरिंग करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक आरोपी के पैर में लगी गोली; दोनों गिरफ्तार

करनाल में दो दिन पहले एक प्राइवेट अस्पताल में फायरिंग करने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनकी तलाश के लिए नाकाबंदी की हुई थी जिसके बाद वहां दो युवक पहुंचे। उन्हें जब रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की और इस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई।

करनाल। दो दिन पूर्व निजी अस्पताल के बाहर फायरिंग करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

हरियाणा न्यूज़: मनु भाकर होंगी 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' की ब्रांड एंबेसडर, हरियाणा के मंत्री असीम गोयल का एलान

हरियाणा न्यूज़: मनु भाकर होंगी 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' की ब्रांड एंबेसडर, हरियाणा के मंत्री असीम गोयल का एलान

पेरिस ओलंपिक 2024 में देश का नाम रोशन करने वाली हरियाणा की बेटी मनु भाकर को बेटी-बचाओ बेटी पढ़ाओ का ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा। इस बात की घोषणा हरियाणा के परिवहन महिला तथा बाल विकास मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने की है। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन किया उन्हें बधाई।

 विकास मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने कहा कि में ओलंपिक में धाक जमाने वाली खिलाड़ी मनु भाकर को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का ब्रांड एंबेसडर बनानया जाएगा।

चाय दुकान में आग लगने से फटा सिलेंडर, बुजुर्ग महिला की मौत

चाय दुकान में आग लगने से फटा सिलेंडर, बुजुर्ग महिला की मौत

Sohna Cylinder Burst गुरुग्राम की सोहना अनाज मंडी की एक दुकान में देर रात दो बजे आग लग गई। इस आग के कारण घर में रखा हुआ सिलेंडर फटा। जिसमें एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल आग के कारणों की जांच जारी है।

भिवानी में महिला व बच्चियों के तीन हत्यारों को उम्रकैद, शवों के टुकड़े तेल में तलकर फेंके थे कुत्तों के लिए

भिवानी में महिला व बच्चियों के तीन हत्यारों को उम्रकैद, शवों के टुकड़े तेल में तलकर फेंके थे कुत्तों के लिए

हरियाणा के भिवानी में महिला समेत दो छोटी बच्चियों की हत्या करने के मामले में तीन लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। हत्यारों ने मृतकों के शवों को कटर से काटकर तेल में तला और फिर उन्हें फेंक दिया ताकि कुत्ते जल्दी से खा जाएं। अदालत ने उन्हें उम्रकैद देते हुए 1.80 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

भिवानी। साल 2018 में महिला व उसकी दो छोटी बच्चियों की निर्मम हत्या मामले में कोर्ट ने महिला के कथित प्रेमी और उसके दो कारिंदों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

Haryana Crime: भिवानी में बहस रंजिश में बदली, पेंचकस से 10 वार कर शख्स को महज 75 सेकेंड में उतार दिया मौत के घाट

Haryana Crime: भिवानी में बहस रंजिश में बदली, पेंचकस से 10 वार कर शख्स को महज 75 सेकेंड में उतार दिया मौत के घाट

हरियाणा के भिवानी में बाईपास के पास बुधवार देर शाम एक व्यक्ति की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। अगर नवीन को मालूम होता कि छोटी सी बहस के इतने भयानक परिणाम होंगे तो उस शाम वह बाईपास जाता ही नहीं। युवक पर महज 75 सेकेंड में पेंचकस से 10 वार किए गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी दर्ज हुई।

भिवानी:- बुआ के बेटे के जन्मदिन की पार्टी में हुई बहस रंजिश में बदल गई और बाइक सवार तीन युवकों ने नवीन पर पेंचकस और सूए से 10 वार करके मौत के घाट उतार दिया।