Skip to main content

तमंचा, रिवाल्वर व पिस्टल के दाैर में एएसआइ पर धनुष-बाण से हमला, सीने में लगा तीर, आराेपित गिरफ्तार

आरोपित ने पूछताछ में परिचय बिहार के मुंगेर निवासी दिनेश मुर्मू दिया। आरोपित ने बताया कि वह वाराणसी में रेलवे के मेठ पद पर तैनात था। वर्ष 1995 में रेड पड़ी थी उसमें उसके खिलाफ जांच हुई थी। जिसमें उससे दोषी बनाया गया तो उसकी नौकरी चली गई थी। उसके बाद से वह उसकी सुनवाई नहीं हो रही है।

Varanasi News: संकट मोचन मंदिर के महंत के घर चोरी करने वाले 6 बदमाश गिरफ्तार, तीन को लगी गोली

वाराणसी के रामनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें चोरी किए गए एक करोड़ रुपये से अधिक के जेवरात बरामद हुए। संकटमोचन मंदिर के महंत विश्वम्भर नाथ मिश्र के आवास से ये जेवरात चोरी हुए थे। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने गोली चलाई जिसमें कुछ बदमाश घायल हो गए। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने मामले की जांच के लिए 11 टीमें गठित की थीं।

बुंदेलखंड में जुआ माफियाओ ने बनाई कंपनी पुलिस के संरक्षण में चल रहे जुए के फड़, प्रतिदिन करोडो का जुआ

छतरपुर जिले के राजनगर, खजुराहो और बामीठा सहित आधा दर्जन थाना क्षेत्र के अंतर्गत चल रहे जुए के फड़ लग रहे लाखों के दाव
पंकज पाराशर छतरपुर-मध्य प्रदेश

हत्या कर मगरमच्छों को लाशें खिलाता था डॉक्टर, पुलिस के हत्थे चढ़ते ही कई खुलासे; लंबी है इसकी क्राइम हिस्ट्री

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने 100 से ज़्यादा हत्याओं में शामिल सीरियल किलर डॉक्टर देवेन्द्र शर्मा को गिरफ़्तार किया। डॉक्टर डेथ नाम से कुख्यात वह पैरोल से फ़रार था और राजस्थान में बाबा बनकर रह रहा था। उसने 1995 से 2004 के बीच हत्याएँ कीं और शव नहर में फेंक दिए। 2004 में किडनी रैकेट का भी पर्दाफ़ाश हुआ था जिसमें वह शामिल था।

जालंधर में पुलिस और गैंगस्टर के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, बदमाश परमजीत पम्मा गिरफ्तार; पैर में लगी गोली

जालंधर में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें गैंगस्टर परमजीत सिंह पम्मा घायल हो गया। वह दिलप्रीत बाबा गैंग का सदस्य है और उस पर 15 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आदमपुर के पास नाकाबंदी की थी जहां उसने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी।

जालंधर। पंजाब के जालंधर जिले में जालंधर देहात पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई है। आरोपित की पहचान परमजीत सिंह पम्मा निवासी बिंजो होशियारपुर के रूप में हुई है। आरोपित गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा गैंग से जुड़ा हुआ था।

रोजाना 45 लापता, 4 हत्याएं, 5 बलात्कार दीपेंद्र हुड्डा ने मांगा जवाब

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा में बढ़ते अपराधों पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि राज्य में रोजाना 45 से ज्यादा लोग लापता हो रहे हैं हत्या और बलात्कार की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। हुड्डा ने सरकार पर अपराध रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया और पुलिस से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध में सबसे आगे है।

UP News: टेस्ट ड्राइव में सफारी चलाकर मन में सूझी खुराफात, युवकों ने कर डाली ऐसी हरकत… पहुंच गए हवालात

रामगढ़ताल पुलिस ने ओएलएक्स पर विज्ञापन देखकर टेस्ट ड्राइव के बहाने चुराई गई टाटा सफारी बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित शशि प्रकाश श्रीवास्तव ने गाड़ी बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन दिया था। आरोपियों ने डुप्लीकेट चाबी बनाकर गाड़ी चुरा ली थी। पुलिस ने चोरी हुई गाड़ी के साथ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गोरखपुर। रामगढ़ताल क्षेत्र के नई शिवपुरी कॉलोनी निवासी शशि प्रकाश श्रीवास्तव ने पुरानी टाटा सफारी गाड़ी 70 हजार रुपये में खरीदी थी और उसे बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन डाला था।

हनीट्रैप में फंसा देवेंद्र बना जासूस, सोशल मीडिया पर हथियारों के फोटो डालने पर पकड़ा गया; पाकिस्तान ने दिया था टास्क

कैथल में पाकिस्तान के लिए जासूसी करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया गया। जांच में पता चला कि वह पाकिस्तानी उच्चायोग के कर्मचारी दानिश के संपर्क में था। युवक को हनीट्रैप के जरिए जासूसी के जाल में फंसाया गया। उसने नवंबर 2024 में करतारपुर कॉरिडोर के रास्ते पाकिस्तान जाकर आईएसआई से संपर्क साधा था। पाकिस्तान ने उसे युवाओं को जोड़ने का काम सौंपा था।

कैथल: पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में हाल के दिनों में गिरफ्तार किए गए ज्यादातर आरोपित पाकिस्तानी उच्चायोग के कर्मचारी दानिश के संपर्क में थे।

हरियाणा में ताबड़तोड़ एक्शन, हांसी में ईंट-भट्ठे पर पकड़े गए 26 बांग्लादेशी; 5 दिन पहले ही आए थे

हांसी पुलिस ने हांसी-तोशाम रोड पर एक ईंट-भट्ठे से 26 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है जिनमें पुरुष महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। ये सभी ढाणी शांकरी रोड स्थित कोहिनूर ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने आए थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई। पुलिस भट्ठा मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की योजना बना रही है।

हांसी: हांसी पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर एक बार फिर से अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेश के लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने शनिवार को हांसी-तोशाम रोड़ पर स्थित ईंट-भट्ठे से 26 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है।

लखनऊ: हाईकोर्ट कर्मचारी उषा सिंह की गला रेतकर हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच

लखनऊ ब्यूरो चीफ सुनील यादव 

लखनऊ के चिनहट में रहने वाली 40 वर्षीय मां की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या संदिग्ध हालातों में हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

 

लखनऊ के चिनहट में रहने वाली 40 साल की उषा सिंह की अज्ञात हलमावरों द्वारा गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक उषा सिंह विधवा हैं। पति की मौत पहले ही बीमारी से हो चुकी थी। सूत्रों के अनुसार हत्या की वजहें संदिग्ध हैं। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।