Skip to main content

दिल्ली: सिगरेट के लिए 20 रुपये नहीं देने पर पत्नी की हत्या, फिर खुद ट्रेन के आगे कूदकर की खुदकुशी

दिल्ली समाचार

दिल्ली के विवेक विहार इलाके में एक पति ने सिगरेट के पैसे न देने पर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी ने ट्रेन के सामने कूद कर खुदकुशी कर ली. जानकारी के मुताबिक कुलवंत अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ विवेक विहार थाना इलाके के कस्तूरबा नगर इलाके में रहता और ऑटो चलाने का काम करता था।

बिल रिवीजन के नाम पर अफसर,ऑपरेटर,बाबू की तिकड़ी ने बिजली विभाग में करोड़ों का खेल

बरेली समाचार

बरेली: बिजली विभाग में पारदर्शिता और ईमानदारी के दावे एक बार फिर कागजों तक सिमट गए हैं। उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में रिवीजन के नाम पर करोड़ों के खेल का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, वैसे-वैसे साफ होता गया कि इस पूरे नेटवर्क की कमान शहर के एक तत्कालीन अधिशासी अभियंता के हाथ में थी, जिसे बाद में आए एक अन्य अधिशासी अभियंता ने पूरी रफ्तार दे दी।

ट्रेन में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, शिनाख्त के लिए जीआरपी ने की अपील

शाहगंज जौनपुर संवाददाता: अरविंद यादव
 

जौनपुर: दिल्ली से अकबरपुर की ओर आ रहे एक व्यक्ति की ट्रेन यात्रा के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंची जीआरपी शाहगंज ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में पहचान के लिए सुरक्षित रखवा दिया है।

जीआरपी के अनुसार मृतक के पास से ट्रेन का टिकट मिलने के अलावा कोई अन्य पहचान संबंधी दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। मृतक के संबंध में अब तक कोई परिजन सामने नहीं आया है।

भू- माफियाओं का पर्दाफाश चकबंदी कार्यालय की जानकारी से भ्रष्टाचार के खेल का खुलासा

भदोही समाचार

हेरा फेरी करने वाला भू-माफिया जल्द बुरी तरह से फंसेगा फरेबी कमला शंकर मिश्रा!

माफिया सरगना के साथ मिलकर गिरोह चला रहा है भू-माफिया कमला शंकर मिश्रा!

राज्य सूचना आयोग के हस्तक्षेप से मामले का पर्दाफाश!

15 साल से गायब फाइल आई सामने!

तहसील ज्ञानपुर का खेल आया सामने, हाईकोर्ट व शासनादेश एवं राजस्व परिषद से बड़ा बताया गया सहायक चकबंदी अधिकारी, भू-माफिया एवं राजस्व विभाग की गहरी साज़िश..?

दिल्ली में भी गाजियाबाद जैसा कांड, किरायेदार ने की मकान मालकिन की हत्या; गिरफ्तारी के बाद सनसनीखेज खुलासा

दिल्ली पुलिस ने बुध विहार में 65 वर्षीय मकान मालकिन की हत्या के आरोप में 25 वर्षीय किराएदार को गिरफ्तार किया है। किराएदार, जो आर्थिक तंगी से जूझ रहा थ ...और पढ़ें

दिल्ली। दिल्ली में एक चौंकाने वाली घटना में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के बुध विहार में 65 साल की मकान मालकिन का गला घोंटकर हत्या करने और फिर उसके गहने लेकर भागने के आरोप में 25 साल के एक आदमी को गिरफ्तार किया है।

दिल्ली में इंटरनेशनल डिजिटल फ्रॉड और एक्सटॉर्शन गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड सहित 10 ठग गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय डिजिटल ठगी सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह पुलिस अधिकारियों का रूप धारण कर वीडिय ...और पढ़ें

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय डिजिटल ठगी सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें गिरोह का कथित मास्टरमाइंड भी शामिल है। यह गिरोह पुलिस अधिकारियों का रूप धारण कर वीडियो कॉल के जरिए लोगों को धमकाता था और गंभीर आपराधिक मामलों में फंसाने की झूठी बात कहकर 50 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी कर चुका था।