Skip to main content

आज का राशिफल

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए कुछ नए अनुबंध स्थापित करने के लिए रहेगा। आपके मन में किसी काम को लेकर संशय रहने की संभावना है। आप अपने व्यवसाय में कुछ नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। संतान की मनमानी के कारण आप कुछ परेशान रहेंगे। आपको किसी छोटी बात को नजरअंदाज नहीं करना है। आपका कोई सहयोगी आपको बिजनेस को लेकर अच्छी सलाह दे सकता है। आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से 3 यात्रियों के साथ लौटा रूस का सोयुज, 374 दिन बाद की वापसी; एक अमेरिकी नागरिक भी शामिल

सोमवार को तीन अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर रूसी सोयूज कैप्सूल धरती पर लौट आया है। इसमें दो रूसी और एक अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं। दो अंतरिक्ष यात्रियों ने रिकार्ड 374 दिन स्टेशन पर रहने के बाद वापसी की है। वहीं अपने तीसरे मिशन में डायसन ने छह महीने अंतरिक्ष में बिताए। आठ अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष स्टेशन पर बचे हैं

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से सोमवार को तीन अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर रूसी सोयूज कैप्सूल धरती पर लौट आया है। इसमें दो रूसी और एक अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं। दो अंतरिक्ष यात्रियों ने रिकार्ड 374 दिन स्टेशन पर रहने के बाद वापसी की है।

भारत में मिला Mpox के खतरनाक स्ट्रेन का पहला मरीज, 5 प्वाइंट्स में समझें इस वायरस के बारे में

भारत में मंकीपॉक्स के क्लेड-1 स्ट्रेन  का पहला मामला सामने आया है। यह वह ही स्ट्रेन है जिसे विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर रखा है। इस खतरनाक वायरस से संक्रमित मरीज पिछले हफ्ते संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से केरल लौटा था। आइए इस आर्टिकल में जानें इस वायरस जुड़ी सभी जरूरी बातें।

DA Hike: उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी; CM ने दी मंजूरी- कब से लागू?

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सातवें वेतनमान में कार्यरत कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दे दी है। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता कर्मचारियों को 1 जनवरी 2024 से मिलेगा। इस निर्णय से 35 हजार से अधिक कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के सार्वजनिक निगमों, उपक्रमों और प्राधिकरणों में सातवें वेतनमान में कार्यरत कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की वृद्धि के प्रस्ताव को स्वीकृति दी। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता कर्मचारियों को एक जनवरी, 2024 से मिलेगा।

'कोई नाराजगी नहीं, सैलजा तो बहन हैं', हुड्डा बोले- कांग्रेस सरकार में सिर्फ मेरिट पर ही मिलेंगी 2 लाख नौकरियां

भाजपा के आरोपों पर जवाब देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा (Bhupinder Hooda) ने कहा कि कांग्रेस ने हरियाणा में सत्ता में आने पर सिर्फ मेरिट और पेपर के आधार पर 2 लाख पक्की भर्तियां करने का वादा किया है। पार्टी ने पेपर लीक और भर्ती माफिया के सफाए का भी संकल्प लिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि सैलजा बहन हैं उनसे कोई नाराजगी नहीं है।

Badlapur Encounter: बदलापुर रेप कांड के आरोपी ने रिवॉल्वर छीनकर पुलिस पर चलाई गोली, जवाबी फायरिंग में हुआ घायल

महाराष्ट्र के बदलापुर दुष्कर्म कांड को लेकर बड़ी खबर है जहां स्कूल में दो लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए अक्षय शिंदे ने पुलिसकर्मी पर गोली चलाई है। आरोपी ने पुलिस से रिवॉल्वर छीनकर फायरिंग की। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया। घटना के वक्त उसे तलोजा जेल से बदलापुर ले जाया जा रहा था।

मुंबई। महाराष्ट्र के बदलापुर दुष्कर्म कांड के आरोपी ने पुलिस से रिवॉल्वर छीनकर पुलिसकर्मी पर ही गोली चला दी। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया। समाचार एजेंसी पीटीआई ने पुलिस के हवाले से इसकी जानकारी दी।

Hyundai Creta EV टेस्टिंग के दौरान फिर आई नजर, अगले साल तक हो सकती है लॉन्‍च

साउथ कोरियाई वाहन निर्माता Hyundai की ओर से कई बेहतरीन एसयूवी और कारों को ऑफर किया जाता है। कंपनी की मिड साइज एसयूवी Hyundai Creta EV एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान स्‍पॉट की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसयूवी से जुड़ी क्‍या जानकारी सामने आई है। इसे कब तक लॉन्‍च किया जा सकता है। इसकी संभावित कीमत क्‍या हो सकती है। आइए जानते हैं।