Skip to main content

Mpox: भारत में मिला मंकीपॉक्स का खतरनाक स्ट्रेन 1B, WHO ने बताया था हेल्थ इमरजेंसी

 भारत में इसके खतरनाक स्ट्रेन का पहला मामला सामने आया है। इसी स्ट्रेन को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हाल ही में स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया था। जानकारी के अनुसार मरीज केरल के मलप्पुरम जिले का रहने वाला है जो हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात से लौटा था।

भारत में एमपॉक्स स्ट्रेन का पहला मामला सामने आया है, जिसके कारण विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पिछले महीने इसे सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया था। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि केरल के एक मरीज में पिछले सप्ताह वायरस के लक्षण पाए गए थे।

कांग्रेस पर बरसे एमपी के सीएम मोहन यादव, कहा- गलत फैसले से लगा था धारा-370 का कलंक, पीएम मोदी ने मिटाया

 

एमपी के सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा के दस वर्ष के शासनकाल में देश में एक भी दंगा नहीं हुआ। धारा-370 हटाने के समय कई राजनीतिक दल के नेता और देश विरोधी ताकतें कहती थीं कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद देश में खून की नदियां बह जाएंगी लेकिन मोदी के राज में एक भी पत्थर किसी ने नहीं फेंका।

'भाजपा कश्मीर विरोधी एजेंडे को लागू करना चाहती है, हर हाल में रोकें', उमर अब्दुल्ला की कश्मीरियों से दुहाई

जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला लगातार चुनावी प्रचार में सक्रिय हैं। रविवार को उमर अब्दुल्ला ने डल झील में शिकारा रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने भाजपा और पीडीपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने डल झील में शिकारा रैली निकालकर अनुच्छेद 370 बहाली और राज्य का दर्जा जैसे मुद्दों को उठाया। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण के लिए 25 सितंबर को वोटिंग होगी।

'PM मोदी में पहले जैसी बात नहीं', राहुल गांधी बोले- विपक्ष जो करवाना चाहता, अब वही होता है

राहुल गांधी ने अपनी रैली में मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि पीएम मोदी में अब पहले जैसी बात नहीं रही। उन्होंने कहा कि विपक्ष जो करवाना चाहता है अब वही होता है। उन्होंने कहा कि इतिहास में पहली बार किसी स्टेट को तोड़कर उसे केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया है। हम जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देंग।

विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड में कांग्रेस ने खेला बड़ा दांव, जेल में बंद कद्दावर नेता को दे दी अहम जिम्मेदारी

कांग्रेस ने बड़ा दांव खेला है। कांग्रेस ने जेल में एक कद्दावर नेता को बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें प्रचार समिति का सदस्य बनाया गया है। इसको लेकर भाजपा ने करारा हमला बोला है। भाजपा ने इस दांव को तुष्टीकरण की राजनीति करार दिया है।

रांची। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बनी प्रचार समिति का सदस्य बनाया है। इस निर्णय की आलोचना करते हुए भाजपा ने इसे स्पष्ट तौर पर तुष्टीकरण की राजनीति करार दिया है।

Hemant Soren: सीएम सोरेन चतरा और कोडरमा को देंगे बड़ा गिफ्ट, 15 अरब रुपयों से बदल जाएगी शहरों की सूरत; पढ़ें डिटेल

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 24 सितंबर को चतरा के इटखोरी स्थित मां भद्रकाली मंदिर परिसर में आयोजित आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस दौरान वे चतरा और कोडरमा जिले की 15 अरब रुपये से अधिक की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। साथ ही एक लाख से अधिक लाभार्थियों के बीच विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत परिसंपत्तियों का वितरण भी करेंगे।

चुनाव आयोग को झारखंड के 4 सुझाव: BJP 'अड़ी' तो कांग्रेस 'बाहरी' पर बिफरी, JMM को मिलिट्री और AAP को पैसे की चिंता

जायजा लेने के लिए रांची पहुंची है। इस दौरान देश की चार बड़ी पार्टियों ने चुनाव आयोग के सामने अपने सुझाव रखे। भाजपा ने एक तरफ झारखंड के गृह सचिव को चुनाव से अलग रखने की मांग की तो दूसरी ओर कांग्रेस ने कुछ नेताओं को प्रचार करने से रोकने की सलाह दी।

रांची। भारत निर्वाचन आयोग की टीम सोमवार को दो दिवसीय झारखंड दौरे पर पहुंची। टीम सुबह नौ बजे रांची पहुंची। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में दो निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और डॉ सुखबीर सिंह संधु की टीम रांची पहुंची है।