Skip to main content

Uttarakhand State Olympic: खिलाड़ियों को बिना बताए चेंज कर दिया रेसलिंग का आयोजन स्थल, खिलाड़ी गद्दे लेकर आए तब शुरू हो सकी कुश्ती

उत्तराखंड राज्य ओलंपिक में कुश्ती के आयोजन स्थल को खिलाड़ियों को सूचित किए बिना पुलिस लाइन से बदलकर स्पोर्ट्स स्टेडियम कर दिया गया। इससे खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में खिलाड़ियों ने खुद ही गद्दे लाकर कुश्ती शुरू की। इस आयोजन में कई बेहतरीन खिलाड़ियों ने भाग लिया और अगले राउंड में प्रवेश किया।

रुद्रपुर। राज्य ओलिंपिक खेल के आयोजन स्थल को लेकर रविवार को ऊहापोह की स्थिति रही। कुश्ती का आयोजन स्थल खिलाड़ियों को सूचित किए बिना पुलिस लाइन से बदलकर स्पोर्ट्स स्टेडियम कर दिया गया।

Uttarakhand State Olympic: कबाड़ की 300 रुपये की साइकिल खरीदकर मोहित ने जीता कांस्य पदक

उत्तराखंड राज्य ओलंपिक में मोहित साहू ने कबाड़ की 300 रुपये की साइकिल से कांस्य पदक जीतकर सबको चौंका दिया। आर्थिक तंगी के बावजूद हौसले से उन्होंने महंगी साइकिल और स्पेशल जूतों वाले प्रतिभागियों को पछाड़ दिया। मोहित की कहानी प्रेरणादायक है और यह दर्शाती है कि दृढ़ संकल्प से कुछ भी हासिल किया जा सकता है।

'हरियाणा में सैलजा के साथ हुए दुर्व्यवहार पर चुप क्यों हैं खरगे', उत्तराखंड तक पहुंची मामले की आंच, BJP ने उठाए सवाल

हरियाणा में सांसद कुमारी सैलजा के साथ दुर्व्यवहार के मामले ने उत्तराखंड तक आंच पहुंच गई है। भाजपा ने इस मुद्दे को उठाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ कल्पना सैनी ने कहा है कि खरगे अपनी ही पार्टी में समाज के नेताओं के सम्मान की रक्षा नहीं कर पा रहे हैं।

देहरादून। राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ कल्पना सैनी ने आरक्षण, संविधान और अनुसूचित जाति के सम्मान को लेकर कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधा।

Uttarakhand में कौन से रास्ते हैं सबसे खतरनाक, दुर्घटनाओं का रखा जा रहा है मार्गवार हिसाब

उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाओं का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। परिवहन विभाग और पुलिस अब प्रदेश में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं का मार्गवार हिसाब रख रही है। इससे इन मार्गों को सुरक्षित बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने में मदद मिलेगी। प्रदेश में इस साल जून से लेकर 17 सितंबर तक सड़क दुर्घटनाओं में 59 लोगों की मौत हुई जबकि 226 घायल हुए।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का हरियाणा दौरा रद्द, हुड्डा और उदयभान संबोधित करेंगे रैली

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का हरियाणा दौरा रद्द हो गया है। अब हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी उदयभान पुलिस लाइन में होने वाली रैली को संबोधित करेंगे। हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच यह दौरा रद्द हुआ है। जानकारी के अनुसार हेल्थ से जुड़ी समस्या की वजह से कांग्रेस अध्यक्ष का दौरा रद्द हुआ है। 

Haryana Election 2024: हरियाणा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, कद्दावर नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा

हरियाणा विधानसभा चुनाव पहले कांग्रेस पार्टी में अंतर्कलह और बगावत खुलकर सामने आ रही है। ताजा मामले में सोनीपत के विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे जयतीर्थ दहिया ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वह टिकट न मिलने की वजह से नाराज चल रहे थे। उनके इस्तीफे के बाद अब राई में भीतरघात की स्थिति बन सकती है।

सोनीपत। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्तूबर को वोट डाले जाएंगे। इससे पहले कांग्रेस पार्टी का बड़ा झटका लगा है।

Kumari Selja ने मनोहर लाल का ऑफर ठुकराया, बोलीं- मुझे नसीहत न दें, सैजला की रगों में कांग्रेस का खून है

Kumari Selja Row कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी सैलजा क्या कांग्रेस में बनी रहेंगी या बीजेपी ज्वाइन करेंगी? इस सवाल पर लगाई जा रहीं सभी अटकलों से पर्दा उठ गया है। कुमारी सैलजा ने अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि मैं कांग्रेस में हूं और कहीं नहीं जा रही है। मेरी रगों में कांग्रेस का खून है। मैं कभी भी बीजेपी में नहीं जा सकती।