Champai Soren: चंपई के इलाके में हेमंत सोरेन की पार्टी ने कर दिया खेला, BJP की बढ़ाई टेंशन
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने पूर्व सीएम और बीजेपी नेता चम्पाई सोरेन के गृहक्षेत्र में सरायकेला में खेला शुरू कर दिया है। पार्टी ने चंपई के इलाके के कई युवाओं और महिलाओं को पार्टी में शामिल करवा लिया है। वरीय नेताओं ने बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा की। झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
शराब ठेके पर ग्राहक बनकर पहुंच गए डीएम, सेल्समैन ने वसूले अधिक रुपये; लगा भारी जुर्माना
उत्तराखंड में शराब के ठेकों पर ओवर रेटिंग की शिकायतों के बाद जिलाधिकारी सविन बंसल ने ग्राहक बनकर छापेमारी की। ओल्ड राजपुर रोड स्थित एक शराब के ठेके पर उन्होंने व्हिस्की की एक बोतल मांगी जिस पर एमआरपी 660 रुपये अंकित था लेकिन सेल्समैन ने उनसे 680 रुपये मांगे। जिलाधिकारी ने एमआरपी बताई तो सेल्समैन उल्टे उनसे ही झगड़ पड़ा।
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी की सख्ती का असर, चार दिन में खोली बाधित 307 सड़कें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देशों के चलते उत्तराखंड में बाधित सड़कों को खोलने का काम तेजी से चल रहा है। केवल चार दिनों में ही 307 मार्गों को यातायात के लिए खोल दिया गया है। हालांकि अभी भी राज्य के विभिन्न जिलों में 174 सड़कें अवरुद्ध हैं जिन्हें शीघ्र खोलने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए हैं।
देहरादून। अतिवृष्टि के कारण हुए भूस्खलन से बाधित सड़कों को खोलने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देशों का असर दिखने लगा है। केवल चार दिन में ही बंद पड़े 307 मार्गों को यातायात के लिए खोल दिया गया है।
Uttarakhand: नवोदय विद्यालय भवन में लगी भीषण आग, बच्चों के रजाई-गद्दे और बिस्तर जलकर राख
उत्तराखंड के गैरसैंण स्थित नवोदय विद्यालय में भीषण आग लगने से बच्चों के रजाई-गद्दे और बिस्तर जलकर राख हो गए। यह घटना गुरुवार तड़के करीब तीन बजकर 45 मिनट पर घटित हुई। आग इतनी भयानक थी कि इसने इमारत के एक बड़े हिस्से को अपने चपेट में ले लिया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है हालांकि संपत्ति को व्यापक नुकसान पहुंचा है।
गोपेश्वर। गुरुवार तड़के गैरसैंण स्थित नवोदय विद्यालय के भवन में आग लग गई। छात्रों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। खेल सामान, बच्चों के रजाई-गद्दे और बिस्तर जलकर राख हो गए।
पति से झगड़े के बाद Naini Lake में कूदी महिला, देखने वालों की फूल गईं सांसे; लेकिन फिर हुआ चमत्कार
नैनीताल की नैनी झील में एक महिला ने पति से विवाद के चलते छलांग लगा दी। सौभाग्य से नौका चालकों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे बचा लिया और उसे बीडी पाण्डे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल की डा मोनिका कांडपाल ने बताया कि महिला की हालत में सुधार है जिसे भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। पुलिस जांच कर रही है।
नैनीताल:- पति से आपसी विवाद के चलते महिला ने झील में छलांग लगा दी। देखने वालों की सांसें फूल गईं। तभी चमत्कार हुआ और नौका चालकों की तत्परता से उसको बचा लिया गया। महिला को तत्काल बीडी पाण्डे अस्पताल भेजा गया। जहां भर्ती कर उसे उपचार दिया जा रहा है।
Haryana Election: महज 26 साल में गृह राज्यमंत्री बन गए थे राव नरबीर सिंह, राव इंद्रजीत सिंह को दी थी पटखनी
राव नरबीर सिंह हरियाणा की राजनीति में एक जाना-माना नाम हैं। मात्र 26 साल की उम्र में विधायक और गृह राज्यमंत्री बनने वाले राव नरबीर सिंह ने अपने राजनीतिक सफर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। राव नरबीर सिंह 1987 में राव इंद्रजीत सिंह को चुनाव में हराकर विधानसभा पहुंचे थे। आइए राव नरबीर सिंह के राजनीतिक सफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
'किसी से नफरत नहीं रखनी, सब अपने हैं', गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने जगमालवाली पहुंचकर बीरेंद्र सिंह को दिया हुक्म
राधा स्वामी सत्संग ब्यास के संत गुरिंदर सिंह ढिल्लों और उनके नए उत्तराधिकारी जसदीप सिंह गिल बुधवार को वकील साहब के निधन के बाद शोक व्यक्त करने के लिए डेरा जगमालवाली पहुंचे। इस दौरान गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने डेरा जगमालवाली के महाराज बीरेंद्र सिंह ढिल्लों को पगड़ी पहनाई। साथ ही उनको हुक्म दिया कि आपकी जो ड्यूटी लगाई गई है उसको करो।
कालांवाली। मस्ताना शाह बलोचिस्तानी आश्रम डेरा जगमालवाली में बुधवार को राधा स्वामी ब्यास के संत गुरिंदर सिंह ढिल्लों व डेरा ब्यास के नए उत्तराधिकारी जसदीप सिंह गिल वकील साहब के निधन के बाद शोक व्यक्त करने के लिए आश्रम पहुंचे।