Skip to main content

Maa Laxmi Chalisa: भगवान विष्णु की पूजा के समय करें लक्ष्मी चालीसा का पाठ, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात

धन की देवी मां लक्ष्मी की लीला अपरंपार है। अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाती हैं। उनकी कृपा से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। इसके साथ ही आय सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। इस शुभ अवसर पर साधक भक्ति भाव से जगत के पालनहार भगवान विष्णु एवं धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं।

IND vs BAN 1st Test: भारत-बांग्लादेश के बीच कब खेला गया पहला टेस्ट, कौन रहा कप्तान और किसने मारी थी बाजी; पढ़िए सब कुछ यहां

भारतीय टीम 6 महीने के लंबे अंतराल के बाद टेस्ट में एक्शन में लौट रही है। भारत का सामना बांग्लादेश से होना है। दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी जिसका पहला टेस्ट आज यानी 19 सितंबर से 23 सितंबर तक चेन्नई में खेला जाएगा। आइए जानते हैं इन दोनों टीमों के बीच टेस्ट क्रिकेट इतिहास का पहला मैच कब खेला गया था।

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम 6 महीने के लंबे अंतराल के बाद टेस्ट में फिर से एक्शन में दिखने वाली है। आज यानी 19 सितंबर से भारत-बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होना है।

Stree 2 Box Office Day 35: 'स्त्री' को हॉलीवुड फिल्म पर भी नहीं आया तरस, बुधवार को तोड़ा एक और रिकॉर्ड

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म स्त्री 2 इस वक्त बॉक्स ऑफिस की क्वीन बनी हुई है। हॉरर कॉमेडी फिल्म एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर फिल्म को सिंहासन से हटा चुकी है। बॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ने के बाद अब स्त्री 2 हॉलीवुड फिल्म पर भी तरस नहीं खा रही। बुधवार को स्त्री 2 ने एक और बड़ी हॉलीवुड फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

स्त्री 2 की बॉक्स ऑफिस पर तूफानी रफ्तार जारी है। ये फिल्म लगातार बड़ी-बड़ी फिल्मों को पछाड़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही है। अब तक एनिमल से लेकर गदर 2 और पठान-पीके सहित कई फिल्मों को कमाई के मामले में ये फिल्म पीछे छोड़ चुकी है।

Himesh Reshammiya Father Death: हिमेश रेशमिया के पिता का 87 साल की उम्र में हुआ निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

पिता का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले कुछ समय से म्यूजिक डायरेक्टर और निर्माता विपिन रेशमिया को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

म्यूजिक इंडस्ट्री से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने फैंस का दिल तोड़कर रख दिया है। सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता और बॉलीवुड में कई लोगों के करियर को उड़ान देने वाले जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर विपिन रेशमिया का बीती रात निधन हो गया।

Bihar News: गया में पूर्व MLC सह जदयू नेत्री मनोरमा देवी के आवास पर NIA का छापा

गया में पूर्व एमएलसी सह जदयू नेत्री मनोरमा देवी के आवास पर एनआईए ने छापामारी शुरू की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एनआईए की चार सदस्य टीम नेत्री के आवास पर छापामारी करते हुए सर्च अभियान चला रहे हैं। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है। छापामारी को लेकर अभी कोई भी अधिकारी स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहे हैं।

Punjab Fire News: बठिंडा की हेरिटेज गद्दा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन मजदूरों की मौत

बठिंडा के डबवाली रोड स्थित हेरिटेज गद्दा फैक्ट्री में मंगलवार रात भीषण आग लगने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। आग इतनी भयानक थी कि इसे बुझाने के लिए बठिंडा के अलावा आसपास के शहरों और मंडियों की फायर ब्रिगेड गाड़ियों को बुलाना पड़ा। करीब 70 दमकल कर्मचारियों ने छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

Hezbollah pager attack: कौन है 'यूनिट 8200', जिसने हिजबुल्‍लाह पर किया पेजर अटैक, मोसाद से भी ज्यादा खतरनाक है यह एजेंसी

कुछ दिनों पहले हिजबुल्लाह ने इजरायल पर मिसाइल अटैक किया था जिसके बाद इजरायल ने खुली धमकी दी थी कि हिजबुल्लाह को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। हालांकि पेजर अटैक के पीछे मोसाद नहीं बल्कि यूनिट 8200 का हाथ है। यह एक सैन्य एजेंसी है। गौरतलब है कि यह यूनिट खुफिया एजेंसी मोसाद से अलग है। यह विभाग सीधे तौर पर प्रधानमंत्री कार्यालय को रिपोर्ट करती है।

इजरायल हमास युद्ध के बीच लेबनान में हुए सीरियल पेजर ब्लास्ट की दुनियाभर में चर्चा हो रही है।  यह ब्लास्ट वॉकी-टॉकी डिवाइस  में हुआ, जिसकी वजह से 14 लोगों की मौत हो गई। वहीं, सैकड़ों लोग घायल हो गए।