Bangladesh के होश उड़ाने को बेताब होंगे Jasprit Bumrah, तीसरा शिकार करते ही बड़े कारनामे को देंगे अंजाम
भारत और बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर गुरुवार से पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। इस टेस्ट में जसप्रीत बुमराह के पास एक खास उपलब्धि हासिल करने का शानदार मौका है। दरअसल अगर वह पहले टेस्ट मैच में तीन विकेट लेने में सफल होते हैं तो वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 400 विकेट पूरे करेंगे। भारत की तरफ से सर्वाधिक विकेट अनिल कुंबले ने लिया है।
AFG vs SA: साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों का हुआ बुरा हाल, अफगानी गेंदबाजों ने पीट दी भद्द, पहली बार किया बड़ा कारनामा
अफगानिस्तान की टीम अपनी घातक गेंदबाजी के लिए जानी जाती है और एक बार फिर इस टीम ने बताया है कि उसके पास अच्छे से अच्छे बल्लेबाजी क्रम को परेशान करने का दम है। साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों का अफगानिस्तान के गेंदबाजों का खेलना भारी पड़ा गया। हालत ये रही कि टीम किसी तरह 106 रनों तक पहुंच सकी और ऑल आउट हो गई।फजलहक फारूकी की घातक गेंदबाजी के दम पर अफगानिस्तान ने शरजाह में खेले जा रहे पहले वनडे में साउथ अफ्रीका की हालत खराब कर दी। तूफानी बल्लेबाजों से सजी इस टीम के लिए 100 रन बनाना भी मुश्किल साबित हुआ। वियान मुल्डर ने किसी तरह एक छोर संभाले रखा और ये टीम गिरते-पड़ते 33.3 ओवरों में 106 रनों पर ऑल आउ
Lotus ने पेश की Theory 1 Concept इलेक्ट्रिक कार, 2.5 सेकंड में पकड़ लेती है 0 से 100km/h तक की स्पीड
वाहन निर्माता कंपनी Lotus ने नई इलेक्ट्रिक कार Theory 1 Concept को पेश किया है। इस इलेक्ट्रिक कार में 986 bhp की पावर जनरेट करने की क्षमता है। इसकी वजह से कार 2.5 सेकंड से भी कम समय में 0 से 100 km/h तक की रफ्तार पकड़ लेती है। इसके दरवाजे आगे के बजाय पीछे की तरफ खुलते हैं। आइए जानते हैं यह किन फीचर्स के साथ पेश हुई है।
इलेक्ट्रिक कार Kia EV9 की लॉन्च से पहले सामने आई डिटेल्स, सिंगल चार्ज में देगी 500 km तक का रेंज
Kia EV9 के बाहरी हाइलाइट्स में ग्रिल पर डिजिटल लाइटिंग पैटर्न और स्टार मैप एलईडी डीआरएल शामिल होगा। वहीं अंदर की तरफ ट्रिपल स्क्रीन सेटअप के साथ एक मिनिमलिस्ट डैशबोर्ड डिज़ाइन मिल सकता है। इसके अलावा हाइलाइट्स में डुअल सनरूफ़ रिलैक्सेशन फ्रंट और सेकंड-रो सीटें और लेवल 2 ADAS जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसकी कीमत 80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होने की उम्मीद है।
आय से अधिक संपत्ति मामला: बिहार के IAS संजीव हंस और पूर्व MLA गुलाब यादव पर FIR दर्ज
बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी संजीव हंस और झंझारपुर के पूर्व विधायक गुलाब यादव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की अनुशंसा के बाद विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने यह कार्रवाई की है। संजीव और गुलाब के अलावा प्राथमिकी में दर्जनभर अन्य लोगों को भी नामजद अभियुक्त बनाया गया है।
भारत-म्यांमार की 1643 KM लंबी सीमा होगी सील, खर्च होंगे 31 हजार करोड़ रुपये; पढ़ें क्या है सरकार का प्लान
भारत-म्यांमार की 1643 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बाड़ लगाई जा रही है। केंद्रीय गृह अमित शाह ने इसकी जानकारी दी है। बाड़ लगाने में 31 हजार करोड़ रुपये की लागत आएगी। 30 किमी के हिस्से पर बाड़ लगाने का काम पूरा हो गया है। मोरेह के पास लगभग 10 किलोमीटर की बाड़ लगाने का काम पहले ही पूरा हो चुका है।
SL vs NZ: कामिंडु मेंडिस की रिकॉर्ड पारी ने न्यूजीलैंड को किया परेशान, पहले दिन मजबूत स्थिति में श्रीलंका
श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन अपनी स्थिति मजबूत कर ली है और इसका श्रेय जाता है कामिंडु मेंडिस की शतकीय पारी को। मेंडिस अपना सातवां टेस्ट मैच ही खेल रहे हैं और ये उनके करियर का चौथा शतक है। कामिंडु ने इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ जमकर बल्ला चलाया था और रन बनाए थे।