अमेरिका में घटेंगी ब्याज दरें, पर भारत में उम्मीद नहीं; किस बात से डर रहा RBI?
SBI के नवनियुक्त प्रमुख सीएस शेट्टी का कहना है कि आरबीआई हाल-फिलहाल ब्याज दरों में कटौती नहीं करने वाला। उन्होंने कहा कि नीतिगत दरों में कमी के लिए हमें चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च 2025) तक इंतजार करना पड़ सकता है। खाद्य मुद्रास्फीति के मोर्चे पर सुधार होने तक रेपो रेट में कमी की संभावना नहीं है। आरबीआई ने फरवरी 2023 से रेपो रेट में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है।
FazalHaq Farooqi की साउथ अफ्रीका के खिलाफ घातक गेंदबाजी, व्हाइट बॉल क्रिकेट में हासिल किया खास मुकाम
अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में घातक गेंदबाजी करते हुए एक खास मुकाम हासिल किया। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने दूसरा विकेट लेते ही व्हाइट बॉल क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे किए। फारूकी ने इस उपलब्धि तक पहुंचने में 75 पारियां ली। इस दौरान तेज गेंदबाज का औसत 23.69 का रहा।
अफगानिस्तान के युवा तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी ने व्हाइट बॉल क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में दूसरा विकेट लेते ही यह मुकाम हासिल किया। फारूकी ने अफ्रीका को शुरुआती झटके दिए, जिससे टीम लड़खड़ा गई।
महिंद्रा रैली ईवी BE.Rall-E की टेस्टिंग शुरू; 2025 में होगी लॉन्च, फुल चार्ज पर देगी 500 km रेंज
महिंद्रा रैली ईवी BE.Rall-E की कंपनी की तरफ से टेस्टिंग शुरू की जा चुकी है। जिसे हाल ही में स्पॉट किया गया है। इसमें 60 kWh का बैटरी पैक हो सकता है जो फुल चार्ज होने के बाद 500 किमी तक का रेंज मिलेगा। इसकी कीमत 45 लाख रुपये तक हो सकती है। इसे महिंद्रा अगले साल 2025 के शुरुआत में लॉन्च कर सकती है।
50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग वाला Vivo का किफायती फोन जल्द होगा लॉन्च
Vivo V40e स्मार्टफोन भारत सितंबर महीने के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन हाल ही में लॉन्च हुए वीवो के कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन Vivo V40 सीरीज का हिस्सा बनेंगे। वीवो के अपकमिंग फोन को लेकर बताया जा रहा है कि इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में फ्रंट कैमरा भी 50 मेगापिक्सल का होगा।
आजम खां के मुकदमे में गवाही न देने पर मुरादाबाद और बरेली के थाना प्रभारियों के खिलाफ वारंट जारी
रामपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां के खिलाफ यतीमखाना प्रकरण मामले में गवाहों के अनुपस्थिति के कारण न्यायालय ने वारंट जारी किए हैं। इस मामले में दो पुलिस अधिकारियों की गवाही चल रही है। न्यायालय ने दोनों गवाहों के जमानती वारंट जारी किए हैं और उन्हें 20 सितंबर को अदालत में उपस्थित होने के आदेश दिए हैं।
रामपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां के विरुद्ध यतीमखाना प्रकरण के मामले में बुधवार को गवाहों के न आने पर न्यायालय ने वारंट जारी किए हैं।
देश में मंकीपॉक्स का एक और मामला, UAE से केरल लौटे शख्स में हुई पुष्टि
देश में मंकीपॉक्स का नया मामला सामने आया है। केरल के एक शख्स में मंकीपॉक्स संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमित व्यक्ति यूएई की यात्रा से लौटा था। राज्य सरकार ने इसकी पुष्टि की है। शख्स को फिलहाल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उसका इलाज जारी है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री ने इस बारे में अधिक जानकारी दी है।
देश में मंकीपॉक्स का एक और मामला सामने आया है। दुबई से केरल लौटा एक शख्स संक्रमित मिला है। केरल सरकार ने इसकी पुष्टि की है। 38 वर्षीय शख्स का मल्लपुरम जिले में इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि शख्स में मंकीपॉक्स संक्रमण की पुष्टि हुई है।
हिजबुल्लाह को भारी पड़ा 'फोन तोड़ो' अभियान, एक मैसेज व 3 ग्राम PETN से मोसाद ने हजारों लड़ाकों कैसे बनाया अपंग?
लेबनान के मिलिशिया समूह हिजबुल्लाह को अपना ही फोन तोड़ो अभियान भारी पड़ गया। इजरायल ने इस अभियान को अधिकार बना लिया और दुनिया का सबसे हैरतअंगेज ऑपरेशन को अंजाम दे डाला। हिजबुल्लाह के लड़ाकों को यह यकीन था कि संचार के साधन के तौर पर पेजर का इस्तेमाल करने पर इजरायल उनकी लोकेशन ट्रैकिंग नहीं कर पाएगा। मगर उनके इन मंसूबों पर इजरायल ने पानी फेर दिया।