Skip to main content

Maharashtra: ठाणे में एक इमारत की 11वीं मंजिल पर आग से हड़कंप, क्लिनिक में फंसे 10 मरीज बाल-बाल बचे

ठाणे में 16 मंजिला व्यावसायिक इमारत की 11वीं मंजिल पर आग लगने से हड़कंप मच गया। वहीं उसी के पास एक नेत्र क्लिनिक में इलाज करा रहे नौ लोगों और प्रजनन केंद्र में एक अन्य व्यक्ति को कड़ी मशक्कत के बाद बचा लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी।

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में 16 मंजिला व्यावसायिक इमारत की 11वीं मंजिल पर आग लगने से हड़कंप मच गया। वहीं, उसी के पास एक नेत्र क्लिनिक में इलाज करा रहे नौ लोगों और प्रजनन केंद्र में एक अन्य व्यक्ति को कड़ी मशक्कत के बाद बचा लिया गया।

Jammu Kashmir Election 2024: जम्मू-कश्मीर में पहले चरण के लिए 24 सीटों पर मतदान आज, कुछ ही देर में शुरू होगी वोटिंग

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान आज होना है। मतदान सुबह सात बजे से लेकर शाम छह बजे तक होगा। पहले चरण में सात जिलों की 24 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा। अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद से जम्मू कश्मीर में पहला विधानसभा चुनाव है। वहीं किश्तवाड़ और जगती के एक मतदान केंद्र पर तैयारियां जारी हैं।

Jammu Kashmir Election 2024: न पाकिस्तान का जिक्र, न अलगाववाद की बात; जम्मू-कश्मीर में क्या हैं चुनावी मुद्दे

जम्मू-कश्मीर में चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह बरकरार है। आज पहले चरण की वोटिंग है। पहले चरण में 24 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। यह चुनाव दस साल बाद हो रहा है। वर्ष 1987 के बाद यह पहला अवसर है जब जम्मू-कश्मीर में विशेषकर कश्मीर घाटी में चुनाव को लेकर एक नया उत्साह नजर आ रहा है।

श्रीनगर। आखिर वह घड़ी आ गई, जिसका यहां हर किसी को इंतजार था। बुधवार को सूर्योदय के साथ जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र का एक नया अध्याय शुरू हुआ। आज  विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 24 सीटों पर मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई।

मंडी मस्जिद विवाद में अब नया मोड़, मंदिर के अवशेष होने का दावा; खुदाई की हुई मांग

हिमाचल में मस्जिदों को लेकर लगातार विवाद बढ़ रहे हैं। वहीं अब मंडी के जेल रोड स्थित मस्जिद के अवैध निर्माण के बीच नया विवाद खड़ा हो गया है। कुछ प्रबुद्धजनों ने मस्जिद के अंदर मंदिर के अवशेष होने का दावा किया है। इतना ही नहीं उन्होंने पुरातत्व विभाग से इसकी निरीक्षण करवाकर खुदाई की मांग की है।

हिमाचल में मस्जिदों पर नया विवाद शुरू, संजौली-मंडी के बाद अब कसुम्पटी में अवैध निर्माण को लेकर बवाल

हिमाचल प्रदेश में मस्जिदों को लेकर लगातार विवाद हो रहा है। प्रदेश में मस्जिद को लेकर हो रहे विवाद की शुरुआत संजौली से हुई थी। इसके बाद मंडी के जेल रोड मे स्थित मस्जिद को लेकर भी आंदोलन देखने को मिला था। वहीं अब शिमला के कसुम्पटी मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर विवाद शुरू हो गया है।

शिमला। राजधानी शिमला में संजौली के बाद कसुम्पटी में भी लोग अवैध रूप से बनाई मस्जिद के विरोध में उतर आए हैं। मंगलवार को नगर निगम शिमला के पूर्व उपमहापौर राकेश शर्मा व पार्षद रचना शर्मा सहित अन्य लोग उपायुक्त अनुपम कश्यप से मिले और मस्जिद तोड़ने की मांग की।

CG News: छत्तीसगढ़ में सड़क पर लगाए फलस्तीन के झंडे, थानेदार सस्पेंड; दर्जी पर लगा आरोप

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सोमवार को ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर सड़क पर फलस्तीन के झंडे लगाने के मामले में मंगलवार को पांचों लोगों को गिरफ्तार किया। इस मामले में थानेदार गोपाल सतपथी को हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि स्थानीय दर्जी से ही झंडे सिलवाए गए थे। दर्जी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Flood Alert: सरायकेला में भारी बारिश के बाद नहर में उफान, घरों में पानी घुसने से हड़कंप; मकान भी क्षतिग्रस्त

सरायकेला में भारी बारिश के बाद तबाही शुरू हो गई है। नहर का पानी उफान पर है। इसकी वजह से घरों में पानी घुस गया है। बाढ़ के पानी से मिट्टी का मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि घरों में पानी तब घुसना शुरू हुआ जब मौसम बिल्कुल साफ था।

राजनगर। राजनगर प्रखंड क्षेत्र में भारी बारिश से नदी, नाले और तालाब उफान पर हैं। भारी बारिश के कारण ईचा खरकाई डैम का मुख्य नहर लबालब हो गया है। मंगलवार को राजनगर के श्यामनगर फार्म के पास ईचा डैम का दायीं मुख्य नहर का पानी उफानते हुए ब्रांच कैनल (शाखा नहर) में चला गया।