Skip to main content

UP Politics: उपचुनाव से पहले अखिलेश यादव की पार्टी में कलह, सहारनपुर सपा जिलाध्यक्ष पर अभद्रता का आरोप

समाजवादी पार्टी में लोकसभा चुनाव में भी विरोध के सुर उठे थे जिन्हें अखिलेश यादव ने शांत करा लिया था। एक बार फिर से सहारनपुर के अंदर पार्टी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष पर अभद्रता का आरोप लगाया है। इसके संबंध में पदाधिकारी राजकुमार बिरला ने कुतुबशेर थाने में तहरीर भी दी थी।

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी (सपा) पदाधिकारियों में कलह का मामला सामने आया है। पार्टी के एक पदाधिकारी ने जिलाध्यक्ष पर धक्का देने, जातिसूचक शब्द बोलने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। वहीं शाम को मामले में नाटकीय मोड़ आया और दोनों पक्षों में फैसला हो गया।

पटना SSP ने देर रात 6 थानों में बोला धावा, जायजा लेने के बाद SP-DSP को दे दिया नया निर्देश

पुलिस कप्तान राजीव मिश्रा ने लगातार दूसरे दिन मंगलवार की सुबह पटना पूर्वी क्षेत्र के कई थानों में दबिश दी। इस दौरान थानेदार से लेकर सिपाहियों तक में हड़कंप मच गया। एसएसपी ने औचक निरीक्षण के दौरान कई पुलिस पदाधिकारियों को चेताया तो कुछ को शाबाशी भी दी। उन्होंने विभिन्न थाना क्षेत्रों में सुबह की गश्ती का भी जायजा लिया। हालांकि निरीक्षण के दौरान किसी पर कार्रवाई नहीं हुई।

पटना। पुलिस कप्तान राजीव मिश्रा मंगलवार की सुबह एसएसपी कंकड़बाग, पत्रकार नगर और चित्रगुप्त नगर थानों में गए। इससे पहले उन्होंने मध्य क्षेत्र के एसकेपुरी थाने का निरीक्षण किया था।

Maha Kumbh 2025: हाइड्रोजन क्रूज से काशी से प्रयागराज का होगा तीर्थाटन, यात्रियों को मिलेगा नया अनुभव

हाइड्रोजन क्रूज से तीर्थाटन का अनोखा अनुभव लें। यह अत्याधुनिक क्रूज विभिन्न हाईटेक सुविधाओं से सुसज्जित है और चुनार का किला मीरजापुर और विंध्याचल के दर्शन भी कराएगा। जल पर्यटन को नई दिशा देने वाला यह क्रूज प्रदूषण मुक्त यात्रा का आनंद देगा। हाईटेक सुविधाओं से सुसज्जित इस मिनी क्रूज का सफर यादगार रहेगा।

प्रयागराज। महाकुंभ-2025 में तीर्थ यात्रियों को जलमार्ग से यात्रा का एक नया अनुभव मिलेगा। प्रयागराज मेला प्राधिकरण हाइड्रोजन चालित मिनी क्रूज को प्रयागराज से काशी के बीच चलाने की योजना बना रहा है। विभिन्न हाईटेक सुविधाओं से सुसज्जित इस मिनी क्रूज का सफर यादगार रहेगा।

IND vs BAN 1st Test Playing XI: Gautam Gambhir ने कर दिया साफ, सरफराज को प्लेइंग-11 में जगह मिलना मुश्किल

IND vs BAN Playing XI भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने संकेत दिए हैं कि ध्रुव जुरेल और सरफराज खान जैसे युवाओं को बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में जगह मिलेगी या नहीं। गंभीर ने मैच से पहले मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इन दोनों को टेस्ट टीम में खेलने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।

नई दिल्ली।भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 19 सितंबर से होना है। पहला मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होना है।

Delhi Building Collapsed: करोल बाग में भरभराकर गिरी दो मंजिला इमारत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

एक पुरानी इमारत के गिरने से दिल्ली के करोल बाग इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 25 वर्ग गज क्षेत्र में फैली यह इमारत अचानक ढह गई जिससे कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और राहत-बचाव कार्य जारी है। अब तक 8 लोगों को बचाया जा चुका है।

बद्रीनाथ हाईवे के हालात, चार किमी के सफर में लगे साढ़े पांच घंटे; आज भी रास्‍ता बंद

बदरीनाथ हाईवे पर चट्टवापीपल में भूस्खलन के कारण चार किलोमीटर का सफर तय करने में साढ़े पांच घंटे लग रहे हैं। मंगलवार को भी दिनभर रुक-रुककर दोनों ओर से वाहनों को निकाला गया। इसके बावजूद गौचर और कर्णप्रयाग तक दोनों ओर चार-चार किमी लंबी वाहनों की कतार लगी रही। बुधवार को भी हाईवे कई जगहों पर मलबा आने से बाधित रहा। 

Emergency की रिलीज पर लटकी तलवार, Kangana Ranaut की फिल्म को मिला एक और लीगल नोटिस

एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नहीं रहा है। पहले तो फिल्म कलीज का टाल दिया गया था और कोर्ट में इसकी सुनवाई होनी थी। लेकिन अब इमरजेंसी को एक और कोर्ट की तरफ से लीगल नोटिस मिल गया है। जिसकी वजह से कंगना की मूवी पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

इस वक्त एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत का नाम फिल्म को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। बीते समय में उनकी इस अपकमिंग मूवी की रिलीज का टाला गया है, जिसकी वजह से इमरजेंसी कानून पचड़े में फंस गई। बढ़ते विवाद के बाद कोर्ट में इसकी रिलीज को लेकर फैसला होना है।