गाजियाबाद में 10 हजार युवाओं को मिली नौकरी, सीएम योगी ने दिए नियुक्ति पत्र
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को रोजगार मेले में अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र और उद्यमियों को लोन वितरण कार्यक्रम के दौरान चेक सौंपे। रोजगार मेले में अधिकांश ऐसे युवा पहुंचे जिन्होंने इसी वर्ष योग्यता का डिप्लोमा पूरा किया है। बारिश और कीचड़ की बाधा पार कर पहुंचे युवाओं के चेहरे रोजगार पाकर खिल उठे
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में फ्लैट और जमीन खरीदना होगा महंगा, सर्किल रेट में होने जा रहा 15-20% का इजाफा
नोएडा औैर ग्रेटर नोएडा में जल्द ही फ्लैट और जमीन खरीदना और महंगा होने जा रहा है। नोएडा में सर्किल रेट में बढ़ोतरी से सरकार को राजस्व का लाभ होगा लेकिन मध्यम वर्ग को घर बनाने में आर्थिक बोझ बढ़ेगा। जिला प्रशासन ने बढ़ोतरी का प्रस्ताव प्राधिकरण को भेजा है। बिल्डर और कंपनियां जमीन खरीद रही हैं लेकिन जिला प्रशासन इस पर चुप्पी साधे हुए है।
यूपी के रायबरेली में युवक का अपहरण कर पीटा और फिर जूते चटवाए, वीडियो वायरल; केस दर्ज
यूपी के रायबरेली में दबंगों ने एक युवक का अपहरण करने के बाद उसकी जमकर पिटाई की। यही नहीं उससे अपने जूते भी चटवाए। घटना का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना करीब एक महीने पुरानी है। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। एसपी ने मामले में प्राथमिक दर्ज कर विवेचना के निर्देश दिए।
रायबरेली। दबंगों ने एक युवक का अपहरण किया, उसकी जमकर पिटाई की, फिर भी मन नहीं भरा तो उससे अपने जूते चटवाए। पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। घटना के लगभग एक माह बाद पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अब मामला दर्ज किया गया है।
दिलजीत दोसांझ के फैंस हो जाएं सावधान! दिल्ली में कॉन्सर्ट से पहले हो रही ठगी; पुलिस ने दी चेतावनी
अगर आप भी पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के फैंस की लिस्ट में शामिल हैं और दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट की टिकट खरीदने की सोच रहे हैं तो सावधान हो जाइए। दरअसल पंजाबी गायक के कॉन्सर्ट के टिकट को लेकर जालसाज लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। इसे लेकर दिल्ली पुलिस ने चेतावनी भी जारी की है। इसके कुछ देर बाद ही दो लोग ठगी का शिकार हो गए।
दक्षिणी दिल्ली। पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के "दिल-लुमिनाती टूर" की फर्जी टिकट बिक्री को लेकर दिल्ली पुलिस की चेतावनी के कुछ देर बाद ही एक महिला और उसका दोस्त ठगी का शिकार हो गए।
'बलशाली लोगों का व्यक्तिगत बल बन गई सरेआम ठोको फोर्स', STF का नाम लिये बिना अखिलेश ने फिर साधा निशाना
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एसटीएफ का नाम लिये बिना तंज कसा है। कहा कि सरेआम ठोको फोर्स में 10 प्रतिशत जनसंख्या वालों की 90 प्रतिशत तैनाती है। जो जनसंख्या में 90 प्रतिशत हैं उनको 10 प्रतिशत तैनाती मिली है। तैनात लोगों का आंकड़ा बता रहा है कि ये तथाकथित विशेष कार्य बल (विकाब) कुछ बलशाली कृपा-प्राप्त लोगों का व्यक्तिगत बल बनकर रह गया है।
लखनऊ। सुलतानपुर डकैती कांड में शामिल मंगेश यादव के एनकाउंटर के बाद एसटीएफ पर सवाल उठाने वाले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को फिर हमला बोला।
'लालबागचा राजा' अरब सागर में धूमधाम से विसर्जित, अनंत अंबानी के चढ़ाए 15 करोड़ के मुकुट का क्या हुआ?
10 दिवसीय गणेश उत्सव का मंगलवार को समापन हो गया है। लोगों ने धूमधाम के साथ भगवान गणेशजी की प्रतिमा का विसर्जन किया। इसी बीच मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा की प्रतिमा का अरब सागर में बुधवार को विसर्जन हुआ। उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी भी विसर्जन में पहुंचे। उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपको शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आपके भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। नौकरी में आपकी कोई गलती अधिकारियों के सामने आ सकती है। आपके कुछ बेफिजूल के खर्चों में बढ़ोतरी सकती हैं, जिससे आपको धन संबंधित समस्याएं आ सकती हैं। आपको यदि कोई पैरों से संबंधित समस्या चल रही थी, जिसे आप नजरअंदाज कर रहे थे, तो वह बढ़ेगी।
वृष राशि
- Read more about आज का राशिफल
- Log in to post comments