UPPCL: 13 हजार उपभोक्ताओं ने कनेक्शन लेने के बाद नहीं जमा किए बिजली बिल, विभाग ने दिए वसूली के आदेश
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में 13172 से अधिक बिजली उपभोक्ताओं ने कनेक्शन लेने के बाद से आज तक एक भी रुपया बिल जमा नहीं कराया है। इन पर कुल 12.35 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है। अब UPPCL ने इनसे बिल वसूलने के लिए अभियान शुरू किया है। पावर कॉरपोरेशन ने ऐसे उपभोक्ताओं को नैवर बिल-पे की श्रेणी में रखा है।
मथुरा में मालगाड़ी हादसा: रात भर चला राहत कार्य, 15 घंटे बाद भी दिल्ली-आगरा रूट नहीं हुआ शुरू
रूट पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। 15 घंटे बाद भी रेल यातायात सामान्य नहीं हो सका है। चौथी लाइन से धीरे-धीरे ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है लेकिन दिल्ली-आगरा रूट पर अभी भी ट्रेनें नहीं चल रही हैं। हजारों यात्री परेशान हैं।
मथुरा। आगरा-दिल्ली रेल रूट पर वृंदावन रोड और आझई रेलवे स्टेशन के बीच बुधवार रात मालगाड़ी के 25 वैगन पटरी से उतरने के 15 घंटे बाद भी रेल यातायात सामान्य नहीं हो सका। रात भर रेलवे प्रशासन ने राहत कार्य किया।
यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर के पास ट्रेन को बेपटरी करने की साजिश, ट्रैक पर रखा लोहे का खंभा; लोको पायलट की सूझबूझ से टला हादसा
उत्तर प्रदेश में एक बड़ा रेल हादसा टल गया। उत्तराखंड की सीमा के पास बुधवार रात ट्रेन को बेपटरी करने की साजिश रची गई। ट्रैक पर लोहे का खंभा रख दिया गया था। हालांकि नैनी जन शताब्दी ट्रेन के लोको पायलट ने उसे देख लिया और ट्रेन में इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोक दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रामपुर। उत्तराखंड की सीमा के पास बुधवार रात ट्रेन को बेपटरी करने की साजिश की गई। ट्रैक पर लोहे का खंभा रख दिया। हालांकि वहां से गुजर रही नैनी जन शताब्दी ट्रेन के लोको पायलट ने समय पर उसे देख लिया और ट्रेन को रोक दिया। इससे रेलवे संपत्ति काे कोई नुकसान या जनहानि होने से बच गई।
PM मोदी 26 सितंबर को करेंगे वाराणसी एयरपोर्ट के नए टर्मिनल बिल्डिंग का शिलान्यास, 1015 करोड़ आएगा खर्च
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 सितंबर को लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का वर्चुअली शिलान्यास करेंगे। 897 करोड़ की लागत से बनने वाली इस तीन मंजिला इमारत में आठ एयरोब्रिज 72 चेक इन काउंटर और 14 सिक्योरिटी काउंटर होंगे। निर्माण कार्य 36 महीने में पूरा होगा। शिलान्यास के दौरान टर्मिनल बिल्डिंग के निर्माण स्थल के पास टेंट लगाया जाएगा।
बाबतपुर। लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 26 सितंबर को वर्चुअली शिलान्यास करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री जब आगामी अक्टूबर में काशी आएंगे तो उसका भूमि पूजन करेंगे।
'आप मनी लॉन्ड्रिंग में संलिप्त हैं, आपको डिजिटल अरेस्ट किया जाता है...', अलीगढ़ की महिला से 75 लाख की ठगी
डिजिटल अरेस्ट के जरिए लोगों को ठगने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। यूपी के अलीगढ़ में भी ठगों ने दस्तक दे दी है। साइबर ठगों ने शराब कंपनी की महिला अधिकारी को तीन दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा और उनके साथ 75 लाख रुपये की ठगी कर ली। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
Delhi CM Oath Ceremony: आतिशी कब लेंगी दिल्ली के CM पद की शपथ, तय हो गई डेट, संभालेंगी अरविंद केजरीवाल की जगह
21 सितंबर को सीएम पद की शपथ लेंगी। उनके साथ ही कैबिनेट के नए-पुराने सदस्य भी शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में सीमित अतिथि ही आमंत्रित होंगे। 26 और 27 सितंबर को दिल्ली विधानसभा का सत्र बुलाया जा सकता है जिसमें आतिशी विश्वास मत भी पेश कर सकती हैं।
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिलने में कुछ ही समय बचा है। केजरीवाल के इस्तीफा देने के बाद आतिशी 21 सितंबर को सीएम पद की शपथ लेंगी।
Nawada News: नवादा में दबंगों के आतंक पर सियासत शुरू, चिराग पासवान के साथ मांझी को किया जा रहा ट्रोल
नवादा में महावंचित परिवार की बस्ती में आग लगने के बाद दहशत का माहौल है। शाम करीब 7.30 बजे फोन आया कि नवादा के कृष्णा नगर मांझी टोले में कुछ घरों में आग लगा दी गई है। पुलिस तुरंत दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची। आग बुझाने में कुछ समय लगा। ग्रामीणों के अनुसार दबंगाों के समूह ने आग लगाना शुरू कर दिया।