अमृतसर के निजी बैंक में दिनदहाड़े डकैती, फिल्मी स्टाइल में आए 5 नकाबपोश और महज तीन मिनट में लूटे 24 लाख
अमृतसर और लुधियाना के जगराओं में दिनदहाड़े दो बैंक लूट की घटनाओं ने सनसनी फैला दी है। एचडीएफसी बैंक की गोपालपुर शाखा से 5 नकाबपोश लुटेरों ने 24 लाख रुपये लूटे जबकि जगराओं के लम्मे जट्टपुरा गांव में पीएनबी के एटीएम को गैस कटर से काटकर 17.14 लाख रुपये लूट लिए गए। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
कंगना रनौत के लिए मुसीबत: डीएसजीएमसी भेजेगी कानूनी नोटिस; 'इमरजेंसी' में सिखों को 'गलत तरीके से पेश करने का आरोप'
इमरजेंसी फिल्म को लेकर अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। फिल्म में सिखों की छवि खराब करने की कोशिश का आरोप लगा है। इसे लेकर लगातार उन्हें कानूनी नोटिस भेजे जा रहे हैं। ताजा मामले में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने कंगना रनौत को कानूनी नोटिस भेजने का एलान किया है।
Delhi Accident: दिल्ली के शांति वन इलाके में एक्सीडेंट, कार सवार पांच लोग घायल; दो की हालत गंभीर
Car accident in Delhi Shanti Van दिल्ली के शांतिवन इलाके में राजघाट के पास एक कार दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच में पता चला है कि हादसे के समय सभी घायल नशे में थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नई दिल्ली। दिल्ली के शांतिवन इलाके में राजघाट के पास एक कार दु्र्घटना की शिकार हो गई। जिस कारण से कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। दो की हालात गंभीर बताई जा रही है। सभी को पास के अस्पताल में एडमिट कराया गया।
'मां मेरी चिंता मत करना', 12 साल के मासूम की करोल बाग हादसे में गई जान; आंखें भिगो देगी अमन की कहानी
राजधानी दिल्ली में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। जिसने ना सिर्फ दिल्लीवासियों को बल्कि देश को विचलित कर दिया। करोल बाग में एक पांच मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। इमारत के मलबे में 18 लोग दब गए जिसके बाद चीख-पुकार मच गई। जिसमें चार लोगों की मृत्यु हो गई। इन चार में एक अमन भी था। जिसकी कहानी आपको रोने पर मजबूर कर देगी।
नई दिल्ली। मकान के मलबे में दबकर मौत का शिकार हुआ 12 साल का अमन काम सीखने के लिए अपने मामा के साथ दिल्ली आया था। उसने घर से निकलते समय मां से कहा था कि मेरी चिंता मत करना।
Gaya Pind Daan: मृत्यु की तिथि ज्ञात नहीं होने पर भी कर सकते हैं तर्पण, पढ़ लीजिए पूरी विधि यहां
पितृ पक्ष में बासुकीनाथ मंदिर के शिवगंगा तट पर श्रद्धालु अपने पितरों को तर्पण अर्पित कर रहे हैं। यह परंपरा पूरे एक पक्ष तक चलती है। पंडितों के माध्यम से लोग नियमनुसार पितरों को जल अर्पित करते हैं। पितृपक्ष में तर्पण करने से पूर्वज तृप्त होते हैं और वंशजों को आशीर्वाद देते हैं। यह कर्मकांड आश्विन मास कृष्ण पक्ष प्रतिपदा से समाप्ति तक चलता है।
बासुकीनाथ (दुमका):-बासुकीनाथ मंदिर के उत्तरी दिशा में स्थित शिवगंगा तट पर बुधवार से प्रारंभ पितृ पक्ष में पितरों को तर्पण देने का कर्मकांड प्रारंभ हो गया है। पितरों को पूरे एक पक्ष तक तर्पण देने की परंपरा है।
Bihar Bhumi Survey: जमीन सर्वे के खिलाफ बिहार में उठी आवाज, सरकार को खुलेआम मिली चेतावनी; CM नीतीश तक पहुंचा पत्र
बिहार में जमीन सर्वे का काम तेजी से चल रहा है। इस बीच कुछ इलाकों में सर्वे के खिलाफ भी आवाज उठने लगी है। यहां तक कि किसान नेता जमीन सर्वे को लेकर नीतीश सरकार को चेतवानी तक दे डाली है। उन्होंने कहा कि अगर जमीन सर्वे को नहीं रोका गया तो पूरा राज्य में आंदोलन होगा।
पालीगंज। संयुक्त किसान जन अभियान समिति के बैनर तले किसानों की बैठक में सरकार के द्वारा कराये जा रहे भूमि सर्वेक्षण को रोक लगाने के लिए किसान नेता डॉ. श्यामनदंन शर्मा सहित दर्जनों किसानों ने एक आवेदन लिख कर मुख्यमंत्री, विभागीय मंत्री, प्रमंडलीय आयुक्त, एवं डीसीएलआर व सीओ को पत्र दिया है।
Bihar Flood News: बिहार में कहां-कहां मचा है बाढ़ से हाहाकार? देखें डराने वाली तस्वीरें; हाथीदह में टूटा रिकॉर्ड
अगस्त 2021 को सर्वाधिक उच्च जल स्तर 43.52 सेंटीमीटर रिकॉर्ड किया गया था। लेकिन गुरुवार की सुबह यहां उच्च जल स्तर 43.99 मीटर तक पहुंच गया। इसके अलावा मनेर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 107 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है।
पटना। पटना में गंगा का जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। हाथीदह घाट पर उच्च जल स्तर का पुराना रिकर्ड टूट गया। 16 अगस्त 2021 को सर्वाधिक उच्च जल स्तर 43.52 सेंटीमीटर रिकॉर्ड किया गया था। गुरुवार की सुबह यहां उच्च जल स्तर का पुराना रिकार्ड तोड़ते हुए 43.99 मी पहुंच गया।