क्रिकेटर से कबड्डी प्लेयर बने Vaibhav Suryavanshi, PKL-12 के पहले मैच में तेवर दिखा हर किसी को कर दिया हैरान
पीकेएल के 12वें सीजन के पहले मैच में 29 अगस्त को तेलुगु टाइटंस और तमिल थलाइवाज के बीच खेला जाएगा। प्रो कबड्डी लीग 2025 की शुरुआत विशाखापत्तनम के राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम से आगाज हुआ। 4 शहर में कबड्डी लीग का आयोजन किया जाएगा। इसके आगाज पर अंडर-19 टीम के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी स्टेडियम में मौजूद रहे।
Pro Kabaddi League के 12वें सीजन का आगाज 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शुभारंभ हो गया। भारतीय क्रिकेट की युवा सनसनी और राजस्थान रॉयल्स के स्टार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी कबड्डी के मैट पर नजर आए। इस दौरान उन्होंने क्रिकेट और कबड्डी में हाथ अजमाया।
बिहार SIR में आपत्ति दर्ज कराने की बढ़ेगी समय सीमा? सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, 8 सितंबर को सुनवाई
राष्ट्रीय जनता दल और एआईएमआईएम ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर बिहार में चल रहे मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान में आपत्तियां दाखिल करने की समय सीमा बढ़ाने की मांग की है। कोर्ट इस मामले पर 8 सितंबर को सुनवाई करेगा। राजद ने बाढ़ के कारण लोगों को हो रही मुश्किलों का हवाला देते हुए सीमा बढ़ाने का आग्रह किया है
10 साल का रोडमैप, तीन बड़ी घोषणाएं और 9 समझौते... 5 लाख भारतीयों को जापान में मिलेगी नौकरी
भारत और जापान ने अपनी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करते हुए अगले दस वर्षों के लिए आर्थिक सहयोग और सुरक्षा क्षेत्र में साझेदारी का रोडमैप बनाया है। जापानी कंपनियां भारत में 1000 अरब जापानी येन का निवेश करेंगी। दोनों देशों के बीच कामगारों के आदान-प्रदान की योजना से पांच लाख भारतीय कामगारों को जापान में काम करने का अवसर मिलेगा।
'बिहार से ही सील होगी कांग्रेस की गाली वाली दुकान', राहुल गांधी पर भाजपा ने साधा निशाना
भाजपा ने दरभंगा में कांग्रेस मंच से पीएम मोदी और उनकी स्वर्गीय मां पर अभद्र टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस मोदी को नेता मानती है और इसलिए अपशब्दों का प्रयोग करती है। उन्होंने राहुल गांधी पर लोकतांत्रिक रूप से चुने गए पीएम को गाली देने का आरोप लगाया।
Google Translate हुआ स्मार्ट, अब आपको नई लैंग्वेज सीखने में करेगा मदद
Google Translate अब AI से और स्मार्ट हो रहा है। कंपनी ने इसमें दो नए फीचर्स जोड़ दिए हैं। पहला है Live Translate जिससे अलग-अलग भाषा बोलने वाले लोग एक-दूसरे से आसानी से बात कर पाएंगे। दूसरा है प्रैक्टिस फीचर जो यूजर्स को नई भाषा सीखने और प्रैक्टिस करने में मदद करेगा। ये अपडेट इंडिया मैक्सिको और US में Android और iOS पर रोलआउट हो रहा है।
- Read more about Google Translate हुआ स्मार्ट, अब आपको नई लैंग्वेज सीखने में करेगा मदद
- Log in to post comments
- 4 views
Bihar News: दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, अमित कुमार और प्रशांत कुमार बने ACEO
बिहार में दो आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। अमित कुमार पांडेय को अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है साथ ही वह बाल विकास सेवाओं का प्रभार भी संभालेंगे। प्रशांत कुमार सीएच को भी यही पद मिला है और वह भी पंचायती राज के निदेशक बने रहेंगे।
पटना। भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों को नयी जिम्मेदारी दी गयी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार को इस आशय की अधिसूचना जारी की।
संभल में मिले हरिहर मंदिर के सबूत, संभल हिंसा जांच समिति ने मुख्यमंत्री को सौंपी रिपोर्ट
संभल जामा मस्जिद में हरिहर मंदिर होने और हिंदू पक्ष को पूजा करने का अधिकार देने का प्रकरण कोर्ट में लंबित होने के बीच न्यायिक आयोग की रिपोर्ट में मस्जिद में हरिहर मंदिर के साक्ष्य मिले हैं। रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया हरिहर मंदिर पर बाबर काल के साक्ष्य मिले हैं।