Skip to main content

कोलकाता: लॉ कॉलेज गैंगरेप कांड में चौंकाने वाला खुलासा, दीवार की दरार से बनाया गया था वीडियो; चार्जशीट दाखिल

कोलकाता पुलिस ने साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा और तीन अन्य के खिलाफ अलीपुर अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट में 80 लोगों की गवाही डीएनए और फोरेंसिक रिपोर्ट शामिल हैं। फोरेंसिक जांच में पीड़िता के कपड़ों पर मिले नमूनों से मिश्रा का डीएनए मेल खाता पाया गया है।

बिहार SIR पर सुप्रीम कोर्ट के रुख के बाद राजनीतिक दल सक्रिय, दावे-आपत्तियों को लेकर तैयारी तेज

सप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद बिहार की ड्राफ्ट मतदाता सूची पर राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ गई है। सीपीआई (एमएल) ने तुरंत नौ आपत्तियां दर्ज कराई हैं जबकि अन्य दल भी तैयारी कर रहे हैं। चुनाव आयोग ने जिलों को अतिरिक्त तैयारी करने के निर्देश दिए हैं क्योंकि व्यक्तिगत दावे-आपत्तियों की संख्या भी बढ़ रही है

बिहार की ड्राफ्ट मतदाता सूची पर दावे-आपत्तियों से अब तक दूर रहे राजनीतिक दल अब सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद सक्रिय हुए है। बिहार के मान्यता प्राप्त दल सीपीआई (एमएल) ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अगले ही दिन ड्राफ्ट सूची को लेकर नौ दावे-आपत्तियां दर्ज कराई है

'मत भूलो लादेन कहां मिला था', पाकिस्तान से नजदीकी पर जयशंकर की US को नसीहत; ट्रंप के दावे पर दिया दो टूक जवाब

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका को पाकिस्तान के साथ उसके संबंधों की याद दिलाई है। उन्होंने कहा कि अमेरिका यह भूल रहा है कि ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान की सैन्य छावनी एबटाबाद में पाया गया था। जयशंकर ने यह टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराने के दावे के बाद की।

भारत के साथ टैरिफ को लेकर थोड़े तनाव के बीच अमेरिका पाकिस्तान के करीब जाता दिख रहा है। इस बीच भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका को उसकी पुरानी यादें ताजा करा दी है।

Mahesh Babu के भतीजे संग इश्क लड़ाएंगी रवीना टंडन की लाडली, Rasha Thadani के हाथ लगी बड़ी साउथ फिल्म?

रवीना टंडन की लाडली राशा थडानी की पहली फिल्म भले ही फ्लॉप हो गई हो लेकिन उनके हाथ कई बड़े प्रोजेक्ट लग रहे हैं। जाह्नवी कपूर के बाद अब वह भी तेलुगु सिनेमा में कदम रख रही हैं। खास बात ये है कि तेलुगु सिनेमा में उनकी शुरुआत महेश बाबू के भतीजे के अपोजिट होने जा रही है।

रवीना टंडन और डिस्ट्रीब्यूटजर अनिल थडानी की लाडली राशा थडानी ने इस साल जनवरी में रिलीज हुई फिल्म 'आजाद' से बॉलीवुड में कदम रखा था। मूवी में उनके साथ मुख्य भूमिका में अजय देवगन के भांजे अमन देवगन थे और खुद भी सिंघम एक्टर ने उसमें अहम भूमिका निभाई थी। 

हिजबुल के स्लीपर सेल का सरगना शोपियां से गिरफ्तार, रची जा रही थी बेहद खतरनाक साजिश; नए आतंकियों की होनी थी भर्ती

राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने हिजबुल मुजाहिदीन के नेटवर्क को पुनर्जीवित करने की साजिश को नाकाम कर दिया है। शोपियां से अल्ताफ हुसैन वागे नामक एक स्लीपर सेल के मुखिया को गिरफ्तार किया गया है जो युवाओं को जिहाद के लिए उकसा रहा था। वह सीमा पार बैठे कमांडरों के संपर्क में था और उनके निर्देशों का पालन कर रहा था।

चली समियाना में आज तोहरे चलते गोली…...पर युवक का पिस्टल लहराते वीडियो वायरल, मधुबनी के बिस्फी का मामला

बिस्फी थाना क्षेत्र के जानीपुर गांव में छठी कार्यक्रम के दौरान आर्केस्ट्रा का आयोजन हुआ। वायरल वीडियो में बार बालाएं ठुमके लगा रही हैं और एक युवक पिस्टल लहरा रहा है। ग्रामीणों ने हथियारों के प्रदर्शन पर चिंता जताई है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।

बिस्फी(मधुबनी)। स्थानीय थाना क्षेत्र एक बार फिर सुर्खियों में है। जानीपुर गांव में आयोजित एक छठी कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरभंगा के गौड़ाबौराम में चार बच्चों की डूबने से मौत, कमला नदी में स्नान करने के दौरान हुई घटना

दरभंगा के गौड़ाबौराम में कमला नदी में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई। बसौली गांव के आठ बच्चे नदी में नहाने गए थे जिनमें से चार तेज धारा में बह गए। मृतकों में शीतला कुमारी लक्ष्मी कुमारी अंशु कुमारी और रोहित कुमार शामिल हैं। रोहित ने दो बच्चियों को बचाया लेकिन अन्य को बचाने में खुद डूब गया।

गौड़ाबौराम। गौड़ाबौराम प्रखंड क्षेत्र के बेलाही घाट स्थित कमला नदी में शनिवार को डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई। घटना की सूचना से स्वजन में कोहराम मच गया।