Skip to main content

गणेशोत्सव के लिए सायंकालीन फेरी निकाल कर क्षेत्रवासियों को निमंत्रण दिया

बरेली समाचार
नाथ नगरी के राजा सेवा समिति के तत्वावधान में दुर्गा जी धाम, बिहारीपुर से सायंकालीन फेरी निकाली गई। ज्ञातव्य है कि 27 अगस्त से श्री गणेशोत्सव समारोह प्रारंभ होगा, जो  6 सितंबर तक बिहारीपुर दरगैया गली पर चलेगा। इसी के मध्य वैवाहिक परिचय सम्मेलन " कुटुंब संगम "  नाम से भी आयोजित किया गया है । इन दोनों कार्यक्रम का निमंत्रण क्षेत्रवासियों को देने के लिए ये सायंकालीन फेरी निकाली गई । 

कुत्ता घुमाने निकले युवक की हत्या मामले में बड़ा फैसला, दोषी को उम्रकैद की सजा; 55 हजार का जुर्माना

हिसार की अदालत ने 2022 में नितिन की हत्या के दोषी अभिषेक उर्फ ​​शेखू को उम्रकैद की सजा सुनाई। उस पर 55 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। नितिन को कुत्ता घुमाते समय चाकू मारा गया था। नितिन की मां के बयान पर मामला दर्ज हुआ था जिसमे शेखू ने नितिन का रास्ता रोककर गाली गलौज की और बाद में चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी।

हिसार। पटेल नगर में वर्ष 2022 में घर के बाहर कुत्ता घुमा रहे नितिन की हत्या के मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश खत्री सौरभ की अदालत ने दोषी करार अभिषेक उर्फ शेखू को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

भ्रष्ट इंजीनियर 100 करोड़ का मालिक, छापा पड़ते जला दिए लाखों के नोट; जब पानी की टंकी खोली तो...

ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर विनोद कुमार राय के आवास पर आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की छापेमारी में लगभग 100 करोड़ रुपये की संपत्ति का खुलासा हुआ। 52 लाख नकद और 26 लाख के जेवर बरामद हुए जबकि उनकी पत्नी ने नोट और दस्तावेज जलाने की कोशिश की। पाइपलाइन से अधजले नोट बरामद किए गए और इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया गया।

'20 रुपये की पानी की बोतल के लिए 100 रुपये क्यों वसूल रहे?', दिल्ली हाईकोर्ट ने रेस्टोरेंट संगठन से मांगा जवाब

दिल्ली हाई कोर्ट ने रेस्टोरेंट एसोसिएशन से पूछा कि एमआरपी से ज्यादा शुल्क लेने के बाद सेवा शुल्क क्यों? कोर्ट ने कहा रेस्टोरेंट ग्राहकों से खाने माहौल और परोसने के नाम पर शुल्क लेते हैं। 20 रुपये की पानी की बोतल के 100 रुपये क्यों लिए जा रहे हैं? एकल पीठ ने पहले सेवा शुल्क को अनुचित बताया था क्योंकि उपभोक्ताओं को सेवा कर और जीएसटी भी देना होता है।

हरिद्वार में टोल प्लाजा पर किसानों का आंदोलन जारी, पहुंचे राकेश टिकैत; 28 अगस्त को महापंचायत का एलान

हरिद्वार के बहादराबाद टोल प्लाजा पर किसानों का धरना जारी है जहां राकेश टिकैत ने 28 अगस्त को महापंचायत का एलान किया है। गुरुवार को किसानों और पुलिस के बीच हुई धक्का-मुक्की के बाद किसान यूनियन कार्यकर्ता गुस्से में हैं। राकेश टिकैत ने चेतावनी दी है कि लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा। कांग्रेस विधायकों ने भी किसानों के आंदोलन को समर्थन दिया है।

सीमांचल में बढ़ी नीतीश की पॉलिटिकल पावर, इस कद्दावर नेता ने थामा जदयू का दामन

पटना में जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक मिलन समारोह में ठाकुरगंज के पूर्व विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने जदयू की सदस्यता ली। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने उन्हें सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि गोपाल कुमार अग्रवाल का जदयू में शामिल होना सीमांचल क्षेत्र में पार्टी के लिए नई ताकत साबित होगा।