सिर्फ 37 घंटे चर्चा, एक महीने में 12 बिल पास... हंगामे की भेंट चढ़ा मानसून सत्र; लोकसभा स्पीकर ने जताई चिंता
संसद का मानसून सत्र विपक्ष और सत्ता पक्ष के टकराव में हंगामे की भेंट चढ़ गया। लोकसभा में कामकाज मुश्किल से 37 घंटे और राज्यसभा में लगभग 39 प्रतिशत ही हो पाया। ऑपरेशन सिंदूर पर गरमागरम चर्चा हुई। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की गरिमा पर चिंता जताई। सांसदों से आत्ममंथन करने की अपील की गई कि भविष्य में ऐसी स्तिथि न आये।
संसद का मानसून सत्र इस बार विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच टकराव और हंगामे की भेंट चढ़ गया। जुलाई के अंतिम सप्ताह से लेकर अगस्त के तीसरे सप्ताह तक चले इस सत्र से उम्मीद थी कि दोनों सदनों में कई अहम मुद्दों पर गंभीर विमर्श होगा, मगर नतीजा निराशाजनक रहा।
'सामान्य ज्ञान की बात, कुछ गलत नहीं है...', मोदी सरकार के समर्थन में फिर उतरे शशि थरूर, समझिए क्या है पूरा मामला
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने लोकसभा में पेश 130वें संविधान संशोधन विधेयक का समर्थन किया है। अमित शाह द्वारा प्रस्तुत इस विधेयक में प्रावधान है कि यदि किसी मंत्री को पांच साल से अधिक की सजा वाले मामले में 30 दिन न्यायिक हिरासत में रहना पड़े तो उसे पद छोड़ना होगा। विपक्षी दलों ने इसे संविधान विरोधी बताते हुए विरोध किया।
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक बार फिर मोदी सरकार के फैसले की तारीफ की है। दरअसल, मामला यह है कि बुधवार को लोकसभा में 130वें संविधान संशोधन विधेयक समेत तीन बिल पेश किए। तीनों बिल को अमित शाह ने पेश किया।
उत्तराखंड में नदन्ना गांव के पोल्ट्रीफार्म में 1985 मुर्गियों की मौत, मचा हड़कंप
उत्तराखंड के नदन्ना गांव में एक पोल्ट्री फार्म में अचानक 1985 मुर्गियों की मौत हो गई जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। पशु चिकित्सा विभाग ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच की और मृत मुर्गियों के नमूने परीक्षण के लिए भेजे। जांच रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है प्रशासन ने राहत की सांस ली है। विभाग ने पोल्ट्री फार्म मालिकों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
'अब तो अहंकार छोड़ दो...', सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तलाक का मामला और जज ने सुना दिया ये फैसला
सुप्रीम कोर्ट ने एक दंपती को आपसी सहमति से तलाक दे दिया है और उनसे अपनी छोटी बच्ची की देखभाल करने को कहा है। कोर्ट ने कहा कि विवाह समाप्त होने के बाद अब उनका अहंकार भी खत्म हो जाना चाहिए। याचिका पर सुनवाई करते हुए पीठ ने तय किया कि बच्चा मां के पास रहेगा और पिता
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने आपसी सहमति से तलाक मंजूर करते हुए एक दंपती का विवाह समाप्त कर दिया और उनसे अपने छोटी बच्ची की देखभाल करने को कहा है। कोर्ट ने कहा कि अब जब विवाह समाप्त हो गया है तो उनका अहंकार भी खत्म हो जाना चाहिए।
न हिटमैन न ही सूर्या, एशिया कप T20 में केवल 2 ही बल्लेबाज बना सके हैं शतक; हांगकांग के खिलाड़ी ने पहली बार किया कमाल
एशिया कप का इतिहास काफी पुराना है लेकिन टी20 फॉर्मेट में पर अब तक दो ही बार इस टूर्नामेंट का आयोजन हुआ है। पहली बार साल 2016 में और इसके बाद साल 2022 में टी20 वर्ल्ड कप के कारण एशिया कप टी20 पर खेला गया है। अब तीसरी बार ऐसा मौका आ रहा है। हालांकि अभी तक दो ही खिलाड़ी शतक जड़ सके हैं।
भारतीय टीम एशिया कप की तैयारियों में जुटी है। टूर्नामेंट का आगाज 9 सितंबर को होगा। इस बार इसमें कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए इस साल एशिया कप टी20 प्रारूप में खेला जाएगा। आपको जानकर ताज्जुब होगा कि टी20 एशिया कप में अब तक केवल दो ही बल्लेबाज शतक लगा पाए हैं।
पटियाला में पत्नी की प्रताड़ना से तंग युवक ने नहर में कूदकर दी जान, 3 महीने पहले ही हुई थी शादी
पटियाला के गुरु नानक नगर में दिलप्रीत सिंह नामक एक युवक ने शादी के तीन महीने बाद पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मृतक का शव भाखड़ा नहर से बरामद हुआ। पुलिस ने पत्नी ससुर और मामा ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पारिवारिक कलह और पत्नी द्वारा संपत्ति के लिए दबाव बनाने से तंग आकर दिलप्रीत ने यह कदम उठाया।
माइक हाथ में लेकर लोगों से क्या बोले SP यातायात? मेरठ की सड़कों पर उतरा बुलडोजर, अचानक पहुंचे थे अधिकारी
मेरठ में दिल्ली रोड को जाम मुक्त करने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी है। एसपी यातायात राघवेन्द्र मिश्र ने अतिक्रमण को सख्ती से हटाने के निर्देश दिए हैं। भैंसाली बस अड्डे से रेलवे रोड तक अतिक्रमण हटाया गया। व्यापारियों से दोपहर में सड़क पर वाहन न खड़ा करने की अपील की गई। दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।