Skip to main content

ट्रंप टैरिफ विवाद के बीच चीन ने मान ली भारत की ये तीन मांग, पाकिस्तान भी परेशान; लेकिन यहां फंस रहा पेच

चीन ने भारत की तीन प्रमुख मांगों पर सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया है। ये तीनों मांगे आर्थिक क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं। इसमें भारत को चीन से उर्वरक आपूर्ति में आ रही बाधाओं को समाप्त करने के साथ ही रेअर अर्थ मैग्नेट व इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के लिए जरूरी टनेल बोरिंग मशीन के आयात को शुरू करना शामिल है।

दिल्ली के 43 Animal Lovers पर एफआईआर, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ कनाॅट प्लेस पर किया था प्रदर्शन

सुप्रीम कोर्ट के आवारा कुत्तों को शेल्टर होम भेजने के आदेश के विरोध में कनाॅट प्लेस में 16 अगस्त को पशु प्रेमियों ने प्रदर्शन किया। बिना अनुमति के प्रदर्शन करने पर दिल्ली पुलिस ने 43 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। प्रदर्शनकारियों पर भादंसं की धारा 223ए 221 132 और 121 के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें भी हुई।

सुप्रीम कोर्ट के आवारा कुत्तों को पकड़ शेल्टर होम भेजने के आदेश के बाद पशु प्रेमी लगातार सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन कर रहे हैं।

नीतीश कुमार को एक और झटका, 3 बार विधायक रहे कद्दावर नेता ने थामा RJD का दामन

मटिहानी के पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने राजद में शामिल होने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता महागठबंधन को जिताना और तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। बोगो सिंह ने जदयू पर उनका इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और कहा कि वामपंथ उनकी पारिवारिक विरासत है। उन्होंने बेगूसराय की सभी सीटों पर महागठबंधन की जीत का दावा किया।

नीला ड्रम रिटर्न: 'मम्मी ने पापा को ड्रम में डाल दिया और फिर...' बेटे ने खोला राज... कैसे प्रेमी के साथ मिलकर उतार मौत के घाट

राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले में छत पर नीले ड्रम में बरामद युवक के शव के मामले में उसकी पत्नी और कथित प्रेमी को सोमवार को हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार रविवार को हंसराम का शव घर की छत पर एक नीले ड्रम में मिला था। उसकी पत्नी सुनीता और मकान मालिक का पुत्र जितेंद्र फरार थे।

बारिश ने थामी मुंबई मोनोरेल की रफ्तार... एलिवेटेड ट्रैक पर फंसी, यात्रियों को क्रेन से उतारा गया

मुंबई में पिछले कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है जिसके कारण शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। मंगलवार शाम को मैसूर कॉलोनी गेट के पास मुंबई मोनोरेल पटरी से उतर गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार मोनोरेल में बिजली आपूर्ति की समस्या के कारण यह हादसा हुआ। MMRDA की टीम जल्द से जल्द स्थिति को सामान्य करने की कोशिश कर रही है।

यूपी के 75 गांवों को 24 घंटे मिलेगा नल से जल, Pilot Project में चुने गए; आपका गांव है इसमें?

उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में एक-एक गांव को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चुना गया है जहाँ 24 घंटे पानी की आपूर्ति होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। जल जीवन मिशन के तहत लगभग 35000 गांवों के 2.5 करोड़ परिवारों को नल से जल मिल रहा है जिससे लगभग 15 करोड़ लोगों को शुद्ध जल प्राप्त हो रहा है। 

एक नहीं, कल होगा तीन टीम इंडिया का एलान, BCCI हेडक्वार्टर में जमकर होगी माथापच्ची

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए कल का दिन काफी अहम है क्योंकि इस दिन सिर्फ एशिया कप-2025 के लिए टीम इंडिया का एलान नहीं होना है बल्कि दो और टीमों का एलान होगा। यानी मंगलवार को तीन टीम इंडिया की घोषणा होगी जो अलग-अलग सीरीज और टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी।