Skip to main content

विजयवर्गीय बोले, '15 अगस्त को कटी-फटी आजादी मिली थी, एक दिन इस्लामाबाद पर तिरंगा फहराएंगे

'मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के स्वतंत्रता पर दिए बयान से राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। विजयवर्गीय ने कहा कि भगत सिंह ने जिस आजादी के लिए फांसी ली वह हमें नहीं मिली बल्कि कटी-फटी आजादी मिली है। उन्होंने विभाजन का हवाला देते हुए इस्लामाबाद पर तिरंगा फहराने की बात कही।

मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय द्वारा देश की स्वतंत्रता को लेकर दिए गए बयान पर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है।

हनुमानगढ़ी में श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच अचानक गिर गया छज्जा, एक भिक्षुक की मौत; दो घायल

अयोध्या के हनुमानगढ़ी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच एक आश्रम का छज्जा गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक युवक की जान चली गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार तीनों भिक्षाटन करते थे। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।

दुनिया चाहती है युद्ध का अंत', ट्रंप-पुतिन की मुलाकात पर बोला भारत ; जानें PM मोदी ने क्यों कहा जेलेंस्की को धन्यवाद

'भारत ने अलास्का में डोनाल्ड ट्रंप और व्लोदिमीर पुतिन की मीटिंग का स्वागत किया है जिसमें यूक्रेन युद्ध पर चर्चा हुई। विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन संघर्ष के जल्द अंत और शांति की बहाली की उम्मीद जताई है। स्वतंत्रता दिवस पर जेलेंस्की की शुभकामनाओं पर पीएम मोदी ने धन्यवाद दिया और शांतिपूर्ण भविष्य की कामना की। पुतिन ने यूक्रेन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात कही है।

भारत ने शनिवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लोदिमीर पुतिन की अलास्का में हुई मीटिंग का स्वागत किया। यह बैठक लगभग तीन घंटे चली लेकिन यूकेन युद्ध में सीजफायर को लेकर कोई ठोस सहमति नहीं बन पाई।

अर्जुन तेंदुलकर की फैमली संग नजर आईं सानिया चांडोक, जानें क्‍या था यह खास मौका

सचिन तेंदुलकर के बेटे और ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर की हाल ही में सगाई हुई थी। अर्जुन तेंदुलकर की सगाई सानिया चांडोक से हुई। सानिया हाल ही में सचिन तेंदुलकर और उनके परिवार के साथ नजर आईं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में सानिया मुंबई के अंधेरी में सारा तेंदुलकर की पिलेट्स अकादमी के उद्घाटन समारोह में शामिल हुईं।

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की हाल ही में सगाई हुई थी। अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चांडोक संग अपनी नई पारी की शुरुआत कर दी है। वह अब भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और उनके परिवार के साथ नजर आईं।

त‍िरंगा झंडा लहराते वक्‍त हाईटेंशन तार की चपेट में आए तीन युवक, एक की मौत; दो अस्‍पताल में भर्ती

सीतापुर में बाइक सवार तीन युवक झंडा लहराते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। झंडे में लगी लोहे की पाइप से करंट लगने से तीनों झुलस गए जिनमें से एक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। अन्य दो युवकों का इलाज चल रहा है। ये हादसा सदरपुर के दानपुरवा में हुआ जहाँ युवक अमृत सरोवर पर ध्वजारोहण के बाद लौट रहे थे।

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर ज‍िले में स्‍वतंत्रता द‍िवस पर हादसा हो गया।बाइक सवार तीन युवक ध्वज लहरा रहे थे। ध्वज में लगी लोहे की पाइप हाईटेंशन लाइन से छू गई, जिसमें तीनों युवक झुलस गए। अस्पताल ले जाते समय एक की मौत हो गई, जबक‍ि दो का इलाज चल रहा है।

दिल्ली से कर्नाटक तक कांग्रेस MLA के ठिकानों पर ED की छापेमारी, गोल्ड और करोड़ों का कैश जब्त

ईडी ने लौह अयस्क निर्यात घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में विधायक सतीश कृष्ण सैल और उनके करीबियों के ठिकानों पर छापे मारे। इस दौरान 1.68 करोड़ रुपये की नकदी और 6.75 किलोग्राम सोने के आभूषण जब्त किए गए। सैल उत्तर कन्नड़ जिले की कारवाड़ सीट से विधायक हैं।

लौह अयस्क निर्यात घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में कर्नाटक के विधायक सतीश कृष्ण सैल और उनके करीबियों के ठिकानों पर ईडी ने 13-14 अगस्त को छापे मारे।

इस दौरान 1.68 करोड़ रुपये की नकदी और 6.75 किलोग्राम सोने के आभूषण और बुलियन जब्त किए गए। कर्नाटक के कारवाड़ (उत्तर कन्नड़), गोवा, मुंबई और नई दिल्ली में ये छापे मारे गए।

खत्म होंगे छोटी-छोटी बातों पर जेल में डालने वाले कानून, पीएम मोदी ने दिया वैश्विक चुनौतियों से निपटने का मंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर अगले दौर के आर्थिक सुधारों को गति देने का वादा किया है जिसके लिए एक कार्य दल का गठन किया गया है। इसका लक्ष्य भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है। यह टास्क फोर्स नियमों और नीतियों को 21वीं सदी के वैश्विक वातावरण के अनुकूल बनाएगी जिससे स्टार्टअप्स लघु उद्योगों और उद्यमियों को फायदा होगा।

वैश्विक अस्थिरता और अमेरिका की शुल्क नीति की वजह से जिस भारत की आर्थिकी के समक्ष जिस तरह की चुनौतियों के उभरने की बात कही जा रही है, जानकारों का मानना है कि उससे निपटने के लिए आर्थिक सुधारों को और आगे बढ़ाना ही होगा