Skip to main content

हिमाचल में उत्तरकाशी जैसा मंजर! कुल्लू में दो जगह फटा बादल; हर तरफ तबाही ही तबाही

कुल्लू जिले के निरमंड में कुर्पन खड्ड और बंजार की तीर्थन नदी में बादल फटने से भारी बाढ़ आई जिससे लाखों का नुकसान हुआ। बंजार में कई कॉटेज और वाहन बह गए जबकि बागीपुल में पुल और दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। गानवी बस अड्डे में पानी भरने से दुकानों का सामान नष्ट हो गया।

कुल्लू। जिला कुल्लू के निरमंड के कुर्पन खड्ड और बंजार की तीर्थन नदी में बादल फटने से आई बाढ़ से भारी क्षति पहुंची है। देर शाम को आई बाढ़ से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।

कानपुर में हादसा: कमरे की कच्ची छत गिरने से बच्ची की मौत, दो बहनें घायल

कानपुर के रमईपुर में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। रिमझिम बारिश के दौरान एक घर की कच्ची छत गिरने से तीन बहनें दब गईं जिनमें से छह वर्षीय पीहू की मौत हो गई। दो अन्य बहनें घायल हो गईं जिनका इलाज चल रहा है। परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। राजस्व विभाग को घटना की जानकारी दे दी गई है।

नूंह में पार्किंग को लेकर भारी बवाल, तीन बाइकें फूंकीं और... बॉर्डर पर तनाव के चलते पुलिसफोर्स तैनात

नूंह जिले के मुंडाका और हाजीपुर गांव में पार्किंग को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में पत्थरबाजी और आगजनी हुई जिसमें 11 लोग घायल हो गए और तीन बाइकें जला दी गईं। गुरुग्राम-अलवर राजमार्ग पर जाम लग गया। पुलिस और अमन कमेटी के सदस्य मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लाने का प्रयास किया। फिलहाल सीमा पर तनाव का माहौल है।

WI vs PAK: 0,0,0,0,0… वेस्टइंडीज के सामने पाकिस्तान की बैटिंग लाइन-अप तबाह, झेली चौथी सबसे करारी शिकस्त

WI vs PAK वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को तीसरे वनडे में 202 रन से हराकर सीरीज 2-1 से जीती। 1991 के बाद वेस्टइंडीज की यह पहली वनडे सीरीज जीत है। शाई होप ने नाबाद 120 रन बनाए और जेडन सील्स ने 6 विकेट लेकर पाकिस्तान की बैटिंग लाइन-अप को ध्वस्त कर दिया। पाकिस्तान की टीम सिर्फ 92 रन पर सिमट गई जो वनडे में उनकी चौथी सबसे बड़ी हार है।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में शर्मनाक और सबसे बड़ी हार झेली। वेस्टइंडीज की टीम ने पाकिस्तान को 202 रन से मात दी और तीन मैचों की वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया।

खाटू श्याम दर्शन से लौट रहे 11 श्रद्धालुओं की मौत: एटा से पिकअप में गए थे 42 लोग, हादसे के बाद गांव में मचा हाहाकार

राजस्थान के दौसा में खाटू श्याम दर्शन से लौट रहे एटा के असरोली गांव के 11 श्रद्धालुओं की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। एक कंटेनर ने उनके पिकअप को टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही 10 लोगों की जान चली गई और एक ने अस्पताल में दम तोड़ा। मृतकों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। गांव में मातम छाया हुआ है और घायलों का इलाज जारी है।

एटा। राजस्थान के दौसा जिले में बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इसमें एटा जिले के असरोली गांव के 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में दर्जनभर लोग गंभीर रूप से घायल हुए है।

जिस अंतरराष्ट्रीय कोर्ट के फैसले पर इतरा रहा था पाकिस्तान, भारत उस अदालत को नहीं देता मान्यता; क्या है पूरा मामला?

पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के उस निर्णय का स्वागत किया है जिसमें भारत द्वारा पश्चिमी नदियों पर बनाए जा रहे जलविद्युत परियोजनाओं के डिजाइन मानदंडों की व्याख्या की गई है। पाकिस्तान का कहना है कि यह फैसला सिंधु जल संधि पर उसके रुख को सही ठहराता है जिसे भारत ने निलंबित कर दिया था।