Skip to main content

India-China Flight: भारत-चीन के बीच डायरेक्ट फ्लाइट जल्द, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों को दिया ये निर्देश

 नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच सीधी उड़ान सेवाएं जल्द शुरू हो सकती हैं जो 2020 में गलवान घाटी की घटना के बाद बंद हो गई थीं। एयर इंडिया और इंडिगो को उड़ानें शुरू करने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। कोरोना महामारी से पहले दोनों देशों के बीच 539 उड़ानें थीं। शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में इसका आधिकारिक एलान हो सकता है।

अगले महीने की शुरुआत से भारत और चीन के बीच सीधी फ्लाइट सर्विस की शुरुआत हो सकती है। साल 2020 में गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद दोनों देशों के रिश्ते में काफी कड़वाहट बढ़ गई थी। करीब पांच साल बाद दोनों देशों के बीच रिश्तों में फिर से गरमाहट बढ़ रही है।

स्कूलों के विलय के बाद होगा ये बदलाव, बेसिक शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में क्या-क्या बताया?

बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि विद्यालयों में छात्र-शिक्षक अनुपात को सुधारने के लिए पेयरिंग के बाद 50 छात्रों पर दो शिक्षक और एक शिक्षामित्र तैनात होंगे। वर्तमान में प्राथमिक विद्यालयों में 1.05 करोड़ बच्चे नामांकित हैं और सरकार शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षामित्रों के मानदेय बढ़ाने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

कौन होगा अगला उपराष्ट्रपति? NDA करने वाला है अपने उम्मीदवार की घोषणा; लिस्ट में ये बड़े नाम शामिल

उपराष्ट्रपति चुनाव की चर्चा जोरों पर है क्योंकि जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद नए उम्मीदवार की तलाश जारी है। एनडीए संभावित उम्मीदवार की घोषणा मंगलवार को कर सकता है। विपक्ष भी संयुक्त उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है और मल्लिकार्जुन खरगे विपक्षी दलों से मिल रहे हैं। उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 9 अगस्त को होगा।

देश के अगले उपराष्ट्रपति कौन होंगे? इस बात की चर्चा उसी दिन से शुरू हो गई है, जिस दिन जगदीप धनखड़ ने इस्तीफा दिया था। I.N.D.I गठबंधन की ओर से अभी तक यह नहीं बताया गया है कि उनका उम्मीदवार कौन होगा।

सिद्धार्थ मल्होत्रा की Vvan में हुई इस टीवी एक्टर की एंट्री, 20 सालों से सिनेमा में है एक्टिव?

Vvan Cast माइथोलॉजिकल हॉरर थ्रिलर के तौर पर आने वाले समय में वन फैंस का मनोरंजन करती हुई नजर आएगी। इस मूवी में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। अब खबर आ रही है कि टीवी दुनिया की दुनिया का एक बड़ा नाम इस मूवी के साथ जुड़ गया है।

हिंदी सिनेमा में माइथोलॉजिकल और हॉरर थ्रिलर का क्रेज काफी अधिक बढ़ गया है। आने वाले समय में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर मूवी वन में ये दोनों एक साथ नजर आएंगे। फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर ने फैंस की एक्साइटमेंट को काफी हाई कर रखा है।

MS Dhoni को अपनी साख पर बट्टा लगाने वालों के खिलाफ मिली सफलता, 100 करोड़ रुपये के मानहानि मामले पर 11 साल बाद हुआ एक्‍शन

Mahendra Singh Dhoni Defamation Case पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने आईपीएल सट्टेबाजी कांड में अपना नाम घसीटने के लिए मीडिया चैनलों और एक पत्रकार के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि केस 2014 में दायर किया था। अब इस पर मद्रास हाईकोर्ट ने 11 साल बाद ट्रायल का आदेश दिया है। धोनी भी इस मामले में अब अपना बयान दर्ज कराएंगे

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी अब आईपीएल सट्टेबाजी कांड में उनका नाम घसीटने के लिए दो बड़े मीडिया चैनलों और एक पत्रकार के खिलाफ दायर 100 करोड़ रुपये के मानहानि केस में अपना बयान दर्ज कराएंगे।

दो बुलडोजर से मजार ध्वस्त... यूपी के इस जिले में कब्रिस्तान हटाकर कब्जामुक्त कराई सरकारी जमीन

शेर खां सराय में सवा तीन बीघा सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराया जो कब्रिस्तान के रूप में कब्जाई गई थी। राजस्व विभाग ने धारा 67 के तहत कार्रवाई की जिसमें दो बुलडोजरों से कब्रें ध्वस्त की गईं। संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए ड्रोन से निगरानी रखी गई और भारी पुलिस बल तैनात किया गया। प्रशासन ने पहले नोटिस जारी किया था लेकिन कोई दावा करने वाला सामने नहीं आया।

'एक व्यक्ति, एक Vote चुनाव आयोग की जिम्मेदारी लेकिन...', वोट चोरी के आरोप के बाद राहुल गांधी ने EC पर फिर साधा निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में मतदाता सूची में गड़बड़ी राष्ट्रीय स्तर पर व्यवस्थित ढंग से की जा रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एक वोटर एक वोट के संवैधानिक अधिकार की रक्षा करने में विफल रहा है।

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर चुनाव आयोग को निशाने पर लिया है। बिहार में SIR के मुद्दे पर राहुल गांधी ने कहा कि केवल एक सीट नहीं है, बहुत सारी सीटे हैं। यह राष्ट्रीय स्तर पर किया जा रहा है और व्यवस्थित ढंग से किया जा रहा है।