Skip to main content

'समय की बर्बादी है महुआ मोइत्रा...', कल्याण बनर्जी फिर हुए हमलावर; TMC में सियासी घमासान

तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी और महुआ मोइत्रा के बीच विवाद गहराता जा रहा है। कल्याण बनर्जी ने महुआ मोइत्रा को बेकार बताते हुए निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि महुआ अब उनके लिए कोई मुद्दा नहीं हैं और उनके पीछे समय बर्बाद करने का कोई मतलब नहीं है। कल्याण ने यह भी कहा कि इस मुद्दे पर उन्होंने पार्टी सुप्रीमो ममता दीदी से भी बात की है।

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी व महुआ मोइत्रा के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। कल्याण ने अब महुआ को 'बेकार' कहकर निशाना साधा है। कल्याण की इस नई टिप्पणी पर महुआ की अब तक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

4 घंटे में 70 किलोमीटर... जाम में फंसी एम्बुलेंस, महाराष्ट्र में महिला की हुई मौत

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में छाया पूरव नामक एक महिला की मौत हो गई। वह पेड़ की टहनी गिरने से घायल हो गई थीं। उन्हें अस्पताल ले जा रही एम्बुलेंस NH-48 पर भीषण जाम में फंस गई जिससे उन्हें समय पर इलाज नहीं मिल सका। 49 वर्षीय महिला ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

'भारत ने कई आपदाओं को अवसर में बदला...', ट्रंप के टैरिफ पर पीयूष गोयल की दो टूक

वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि चुनौतियों के बावजूद वित्त वर्ष 2025-26 में भारत अधिक निर्यात करेगा। अमेरिका द्वारा शुल्क लगाने से निर्यात में गिरावट की आशंका है। पिछले वित्त वर्ष में भारत का कुल निर्यात 821 अरब डॉलर था जिसमें वस्तु और सेवा निर्यात शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रहित में समझौता न करने की बात कही है।

वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि तमाम चुनौतियों के बावजूद चालू वित्त वर्ष 2025-26 में भारत पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की तुलना में अधिक निर्यात करेगा।

Devon Conway की तूफानी पारी, खत्‍म किया शतकों का सूखा; 2 खास रिकॉर्ड भी बनाए

जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ दूसरे टेस्‍ट की पहली पारी में न्‍यूजीलैंड के ओपनर डेवोन कॉनवे ने शतक ठोका। उन्‍होंने टेस्‍ट में 2 साल से चले आ रहे शतकों का सूखा खत्‍म किया। इससे पहले उन्‍होंने जनवरी 2023 में पाकिस्‍तान के खिलाफ कराची में टेस्‍ट शतक लगाया था। अब जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ कॉनवे ने 62.45 की स्‍ट्राइक रेट से 245 गेंदों पर 153 रन की पारी खेली।

क्या भारत ने अमेरिका के साथ हथियारों की डील पर रोक लगाई? रक्षा मंत्रालय ने बताया सच

भारत सरकार ने अमेरिका के साथ डिफेंस डील को रोकने के दावों को खारिज करते हुए इन खबरों को झूठा बताया है। इससे पहले समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने भारतीय अफसरों के हवाले से दावा किया था कि भारत ने अमेरिका से नए हथियार और विमान खरीदने की योजना रोक दी है

भारत सरकार ने अमेरिका के साथ डिफेंस डील को रोकने के दावों को खारिज कर दिया है। ये जानकारी न्यूज एजेंसी ANI ने डिफेंस मिनिस्ट्री के सूत्रों के हवाले से दी है। इसमें बताया गया कि ये रिपोर्ट्स गलत और झूठी हैं।

पावर बैंक जैसी बैटरी वाला फोन ला सकती है Redmi, टिप्स्टर का दावा

Xiaomi Honor और दूसरी चीनी कंपनियां अब बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन लाने की रेस में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक Honor 10000mAh बैटरी वाला फोन लाने की तैयारी में है जबकि Redmi 8500mAh से 9000mAh तक की बैटरी वाले फोन पर काम कर रहा है। नई सिलिकॉन-कार्बन टेक्नोलॉजी की मदद से ये बड़ी बैटरी पतले फोन में फिट की जा रही है।

दारोगा बहन को भाइयों ने दारोगा बन दिया राखी का गिफ्ट, SI अपराजिता बोलीं- इससे बड़ा तोहफा क्या हो सकता है

रक्षाबंधन पर भोजपुर जिले के जगदीशपुर में एक अनोखी मिसाल देखने को मिली। पिता के निधन के बाद अपराजिता कुमारी दारोगा बनीं और अपने दोनों छोटे भाइयों को भी दारोगा बनने के लिए प्रेरित किया। आज तीनों भाई-बहन बिहार पुलिस में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अपराजिता कहती हैं कि भाइयों की सफलता उनके लिए राखी का सबसे बड़ा तोहफा है।