‘वोट चोरी’ के खिलाफ वेबसाइट और मिस्ड कॉल नंबर, EC को घेरने के लिए राहुल गांधी ने क्या बनाया प्लान?
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 में धांधली के आरोपों पर चुनाव आयोग के खिलाफ देशव्यापी जागरूकता अभियान शुरू किया है। राहुल गांधी की डिजिटल मतदाता सूची की मांग का समर्थन करते हुए पार्टी ने वोट चोरी के खिलाफ एक वेबसाइट और मिस्ड कॉल नंबर जारी किया है। राहुल गांधी ने कहा कि वोट चोरी लोकतंत्र पर हमला है।
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के साथ महाराष्ट्र चुनावों में धांधली के राहुल गांधी के दावों को लेकर चुनाव आयोग को कठघरे में खड़ा करते हुए तत्काल देशव्यापी जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है।
एक जीत से ऑस्ट्रेलिया ने की पाकिस्तान की बराबरी, भारत के कीर्तिमान पर मंडराया खतरा; युगांडा के नाम है वर्ल्ड रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी20I मैच में साउथ अफ्रीका को हराकर तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 17 रन से धूल चटाई। कंगारू टीम ने इस जीत के साथ पाकिस्तान के भी एक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। वहीं भारत के रिकॉर्ड पर खतरा मंडराने लगा है।
कांग्रेस को जगदीप धनखड़ और सत्यपाल मलिक के नाम का सहारा! जाट वोट बैंक को लेकर क्या है पार्टी का प्लान?
पाकिस्तान को भारत के लिए हवाई सीमा बंद करने से दो महीने में 1240 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। रक्षा मंत्रालय ने संसद में रिपोर्ट पेश कर इसे राजस्व का नुकसान बताया है। सामान्य स्थिति में 100-150 भारतीय विमान पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र से गुजरते थे जिससे पाकिस्तान को प्रतिदिन पांच लाख डॉलर की कमाई होती थी। प्रतिबंध 23 अगस्त तक जारी रहेगा।
दो-दो वोटर आईडी मामले में बुरे फंसे विजय सिन्हा, चुनाव आयोग ने नोटिस भेजकर मांगा जवाब
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को बांकीपुर और लखीसराय विधानसभा क्षेत्रों में दो वोटर आईडी रखने के मामले में निर्वाचन आयोग ने नोटिस जारी किया है। तेजस्वी यादव द्वारा मामला उठाए जाने के बाद आयोग ने यह कार्रवाई की। विजय कुमार सिन्हा से 14 अगस्त तक स्पष्टीकरण मांगा गया है कि उनका नाम दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में कैसे दर्ज है।
यूपी में हाईवे पर बाढ़ के पानी में डूब गई बाइक, महिला की मृत्यु, बेटी की तलाश जारी
शाहजहांपुर के कलान में तहसील प्रशासन की लापरवाही से एक बड़ा हादसा हो गया। कासगंज निवासी पान सिंह अपनी पत्नी और बेटियों के साथ बाढ़ प्रभावित इलाके से गुजर रहे थे जहाँ सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। टेंपो से बचने की कोशिश में बाइक पलटने से पत्नी की मौत हो गई और बेटी लापता है। घटना के बाद प्रशासन ने बैरिकेड लगाए।
शाहजहांपुर। कलान तहसील प्रशासन की लापरवाही से रविवार शाम मिर्जापुर में बड़ी घटना हो गई। 40 किमी. के फेर बचाने के लिए कासगंज निवासी पान सिंह परिवार को बाइक से लेकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंच गए।
राहुल गांधी के 'वोट चोरी' के आरोपों के बीच हरियाणा में सियासी संग्राम, BJP की जीत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
राहुल गांधी के वोटों में गड़बड़ी के आरोपों के बाद हरियाणा की राजनीति गरमा गई है। कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को सही बताया और कांग्रेस पर झूठे आरोप लगाने का आरोप लगाया। वहीं सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने पलटवार करते हुए कहा कि वोटों की चोरी से भाजपा जीती है और मत प्रतिशत में बदलाव किया गया।
राहत-बचाव का छठवां दिन, धराली को तीन सेक्टर में बांटा; अब तक 1303 लोगों को निकाला
उत्तराकाशी के धराली और हर्षिल में आपदा के बाद राहत कार्य जारी है। हेलीकॉप्टर से 1311 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। गंगोत्री हाईवे पर बैली ब्रिज का काम पूरा हो गया है। एनडीआरएफ सेना और एसडीआरएफ लापता लोगों की तलाश कर रही हैं। आपदा राहत जन मंच ने लापता लोगों की सूची तैयार की है और प्रशासन के साथ साझा की है।