Skip to main content

पिक्चर अभी बाकी है, राहुल गांधी ने दोहराए वोट चोरी के आरोप; कहा-हम रुकने वाले नहीं

नई दिल्ली समाचार

कांगेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को एक बार फिर चुनाव आयोग पर निशाना साधा। इसके साथ ही राहुल गांधी ने मतदाता सूची में अनियमितताओं के दावों का हवाला देते हुए कहा कि अभी पिक्चर बाकी है।

कांगेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को एक बार फिर चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ के सिद्धांत को लागू करने का अपना कर्तव्य नहीं निभा रहा है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने मतदाता सूची में अनियमितताओं के दावों का हवाला देते हुए कहा कि अभी पिक्चर बाकी है। राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी संविधान की रक्षा कर रही है और ऐसा करती रहेगी।

मां तुझे प्रणाम: बरेली में आजादी के जश्न का आगाज, स्कूली बच्चों ने वॉक फॉर यूनिटी से दिया एकता का संदेश

 

बरेली समाचार

बरेली: अभिनव अभियान 'मां तुझे प्रणाम' के तहत मंगलवार को वॉक फॉर यूनिटी रैली निकाली गई। इसमें विभिन्न स्कूलों के हजारों बच्चे शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर चले स्कूली बच्चों ने देशप्रेम और एकता का संदेश दिया। 

 

घर में सुसाइड नोट छोड़कर विवाहिता हुई लापता, पति की प्रेमिका पर लगाया यह आरोप

बरेली समाचार

बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र से एक विवाहिता लापता हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो एक सुसाइड नोट मिला। इसमें विवाहिता ने अपने पति की प्रेमिका व उसके साथियों पर आरोप लगाए हैं। 

बरेली के थाना सुभाषनगर की शांति विहार कॉलोनी निवासी दीपिका शर्मा नाम की महिला अपने दो बच्चों को छोड़कर घर से लापता हो गई। उसके जेठ रजत गोस्वामी ने मंगलवार को पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी है। 

दधिकांदों शोभा यात्रा की तैयारियां जोरों पर राज्यपाल को निमंत्रण सौपा

बरेली समाचार

बरेली: चंद नगर धार्मिक समिति, पुराना शहर, बरेली की एक बैठक श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर निकली जाने वाली श्री कृष्ण की दधिकांदों शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर श्री सीता राम मंदिर प्रांगण में  समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई, सभा का संचालन महामंत्री सोमपाल प्रजापति ने किया 

'आधार कोई पक्का सबूत नहीं', SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला; कपिल सिब्बल का ये तर्क भी नहीं आया काम

सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड निवास का अंतिम प्रमाण नहीं है खासकर बिहार में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया में। अदालत ने कहा कि आधार राशन कार्ड या मतदाता पहचान पत्र किसी क्षेत्र में रहने का प्रमाण हो सकते हैं लेकिन निर्णायक सबूत नहीं। अदालत ने चुनाव आयोग को त्रुटियों को सुधारने का भी निर्देश दिया है।

सुप्रीम कोर्ट ने यह साफ कर दिया है कि आधार कार्ड को निवास का अंतिम और पक्का सबूत नहीं माना जा सकता है। खासकर, बिहार में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के दौरान।