Ganesh Chaturthi 2024: इंजीनियर ने बनाई हवा में तैरते मोदक के साथ गणपति की जादुई मूर्ति, लगा 3.5 साल का समय
Ganesh Chaturthi 2024: इंजीनियर ने बनाई हवा में तैरते मोदक के साथ गणपति की जादुई मूर्ति, लगा 3.5 साल का समय
Ganesh Festival 2024 पूरे देश में 7 सितंबर से 17 सितंबर तक गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। भगवान गणेश को समर्पित यह हिंदू त्यौहार खासतौर से महाराष्ट्र में बड़े स्तर पर मनाया जाता है। गणपति बप्पा के आने से पहले पेशे से इलेक्ट्रिकल इंजीनियर एक मूर्तिकार रमाकांत देवरिया ने भगवान गणेश की एक जादुई मूर्ति का निर्माण किया है।
Cloud Burst in Kashmir: उत्तरी और दक्षिणी कश्मीर के कई क्षेत्रों में बादल फटे, 23 अगस्त तक भूस्खलन की चेतावनी
Cloud Burst in Kashmir: उत्तरी और दक्षिणी कश्मीर के कई क्षेत्रों में बादल फटे, 23 अगस्त तक भूस्खलन की चेतावनी
जम्मू- कश्मीर में मानसून कहर बरपा रही है। कश्मीर के कई क्षेत्रों में बादल फटने से श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर यातायात बाधित रहा। मौसम विभाग ने 23 अगस्त तक कश्मीर के कई जगहों पर भूस्खलन की चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने लोगों से असुरक्षित स्थानों नदी नालों से दूर रहने की अपील की है। फिलहाल इस घटना से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
Article 370 की बहाली लेकर उमर अब्दुल्ला ने दिया बयान, कहा- केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ प्रस्ताव पारित करेंगे
Article 370 की बहाली लेकर उमर अब्दुल्ला ने दिया बयान, कहा- केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ प्रस्ताव पारित करेंगे
जम्मू कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव कराए जाने का एलान हुआ है। जम्मू- कश्मीर के 90 विधानसभा सीटों पर तीन चरण में चुनाव होंगे। चुनाव से पहले नेताओं के बयानबाजी भी शुरू हो गया है। जम्मू- कश्मीर के पूर्व सीएम और नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने अनुच्छेद 370 को फिर से बहाल करने को लेकर बयान दिया है।
Cloud Burst in Himachal Pradesh: रामपुर में बादल फटने से बह गई सड़क, मंडी नहीं पहुंच सकी 7 लाख सेब की पेटियां
हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से लोगों का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। प्रदेश में कई जगहों से बादल फटने और भूस्खलन की खबरें सामने आ रहीं हैं। वहीं तकलेच के पास सड़क बह जाने से नौ पंचायतों के बागवानों की सात लाख से अधिक सेब की पेटियां मंडी नहीं पहुंच सकी। राज्य को मानसून में अब तक 1140 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।
शिमला। शिमला जिला के तहत रामपुर उपमंडल में शुक्रवार शाम बादल फटने से नाले में बाढ़ आने से सड़क बह गई है। रामपुर के डमराड़ी गांव के खोल्टी नाले में बादल फटने से बाढ़ आई थी।
Himachal News: 'संविधान की धज्जियां उड़ा रही है सुक्खू सरकार', भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव सैजल ने बोला हमला
Himachal News: 'संविधान की धज्जियां उड़ा रही है सुक्खू सरकार', भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव सैजल ने बोला हमला
हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पर भाजपा के नेता लगातार जुबानी हमले कर रहे हैं। हिमाचल भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव सैजल ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने सोलन में मेयर के चुनाव पर भी सवाल उठाया। डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि प्रदेश का चुनाव आयोग भी इस मामले में चुप हैं जो दुखदायी है।
MP News: सीधी में दबंग के पीछा करने से परेशान छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, बीच सड़क खुद की गर्दन पर मारे चाकू
MP News: सीधी में दबंग के पीछा करने से परेशान छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, बीच सड़क खुद की गर्दन पर मारे चाकू
मध्य प्रदेश के सीधी जिले में कक्षा नौ की छात्रा ने दबंग द्वारा लगातार पीछा कर परेशान करने से तंग आकर बीच बाजार एक दुकान से चाकू उठाकर खुद की गर्दन पर कई वार कर लिए। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर गई। स्थानीय लोगों ने छात्रा अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डाक्टरों ने उसे रीवा संजय गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।
Chirag Paswan: क्या झारखंड में चिराग की टूट जाएगी NDA से दोस्ती? 28 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान, पारस भी लगा रहे जोर
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) झारखंड विधानसभा चुनाव में भी हिस्सा लेगी। पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी इसकी जानकारी दे दी गई है। दरअसल भाजपा के कद्दावर नेता रामकिशोर सावंत के साथ 500 लोगों ने चिराग की पार्टी का हाथ थाम लिया है। इसके बाद ही विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेने की घोषणा की गई है।
रांची। लोक जनशक्ति पार्टी में शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओबीसी मोर्चा सह चतरा जिला प्रभारी रामकिशोर सावंत समेत 500 लोगों ने लोजपा का दामन थाम लिया।