Skip to main content

विंध्याचल में हेलीपोर्ट बनने में आई अड़चन, फाइनल नहीं हो सकी जमीन; शासन से मिल चुका है 3 करोड़

विंध्याचल में हेलीपोर्ट बनने में आई अड़चन, फाइनल नहीं हो सकी जमीन; शासन से मिल चुका है 3 करोड़

मां विंध्यवासिनी के धाम में भक्तों के लिए हेलीपोर्ट बनाने की तैयारी है। हेलीपोर्ट बनने से मां के भक्त देश के कोने-कोने से विंध्यधाम पहुंच सकेंगे। हेलीपोर्ट के निर्माण पर लगभग छह करोड़ रुपये खर्च होंगे। मां के भक्त चंद मिनटों में विंध्यधाम पहुंच सकेंगे। मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने के बाद भक्त अन्य धाम में भी यात्रा कर सकेंगे।

बलिया में बाढ़ का कहर जारी, 300 घरों में घुसा पानी; प्रशासन भी नहीं ले रही सुध

 बलिया में बाढ़ का कहर जारी, 300 घरों में घुसा पानी; प्रशासन भी नहीं ले रही सुध

Flood In Ballia यूपी के बलिया में कुछ इलाकों में लगभग हर साल यह तबाही होती है लेकिन जिला प्रशासन के लोग इस क्षेत्र पर कोई ध्यान नहीं देते हैं। आलम यह है कि 300 मकानों में पानी प्रवेश करने के बाद लोग दूसरे स्थान डेरा डाले हुए हैं। अभी तक न राहत किट का वितरण किया गया है न दवा या उपचार के आदि के इंतजाम किए गए हैं।

 बलिया:-सुघर छपरा गांव में लल्लन यादव और शंकर यादव के घर में गंगा का जल प्रवेश कर गया है। वह पड़ोस में बने छप्पर में अपना ठिकाना बनाए हैं।

धरनास्थल पर बिगड़ी किसान की तबीयत, इलाज को ले जाते समय मौत- शव रखकर किसानों ने किया प्रदर्शन

 धरनास्थल पर बिगड़ी किसान की तबीयत, इलाज को ले जाते समय मौत- शव रखकर किसानों ने किया प्रदर्शन

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष दानवीर सिंह समेत तमाम लोग धरना स्थल पर आ गए और मृतक के स्वजन को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग शुरू कर दी। किसानों की भीड़ बढ़ने की खबर मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई। तहसीलदार सदर हेमंत कुमार के बाद एसडीएम सदर सुधीर कुमार भी किसानों के बीच पहुंच गए।

कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी, हिमाचल में 65 सड़कें बंद; छह जिलों में बाढ़ की चेतावनी

Himachal Weather Today हिमाचल प्रदेश के शिमला और सिरमौर में बारिश हुई। वहीं रोहतांग शिंकुला और बारालाचा में बर्फबारी भी हुई। मौसम विभाग ने छह जिलों में बाढ़ की चेतावनी जारी कर दी है। सिरमौर जिला का पांवटा साहिब-शिलाई-गुम्मा नेशनल हाईवे 707 शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे भूस्खलन के कारण बंद हो गया है। प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर रहने के आदेश दिए।

संसद में खूब गूंजी हिमाचल की आवाज, राज्यसभा और लोकसभा में सदस्यों ने उठाए प्रदेश के मुद्दे

Himachal Politics News हिमाचल प्रदेश के सदस्‍यों की आवाज राज्‍यसभा और लोकसभा में खूब गूंजी। अनुराग ठाकुर हर्ष महाजन सिकंदर कुमार सुरेश कश्यप डॉ. राजीव भारद्वाज इंदु गोस्वामी और कंगना रनौत ने संसद में हिमाचल प्रदेश के मुद्दों पर सवाल उठाए। कंगना ने 18 तो अनुराग ठाकुर ने 19 प्रश्न पूछे। प्रदेश में राज्यसभा की तीन और लोस की चार सीटें हैं।

शिमला। राज्यसभा और लोकसभा में इस बार हिमाचल ने खूब प्रश्न पूछे। हिमाचल हित से संबंधित स्वास्थ्य से लेकर परमाणु व यूरेनियम संयंत्र के प्रश्न संसद में गूंजे।

पूर्व CM शांता कुमार ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ खोला मोर्चा, मनीष सिसोदिया को बताया साफ छवि का नेता

हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता शांता कुमार (Shanta Kumar) ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। शांता कुमार ने आप नेता मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को साफ छवि का नेता बताया। वहीं पूर्व सीएम ने कहा कि सभी पार्टियां काले धन से ही चुनाव लड़ती हैं। सभी पार्टियों के नेता को गंभीरता से भारत के लोकतंत्र की सच्चाई पर विचार करना चाहिए।

हरिद्वार में मुलतान जोत महोत्सव आज, हजारों लोग खेलेंगे दूध की होली; लेंगे गंगा की स्वच्छता का संकल्‍प

अखिल भारतीय मुलतान संगठन की ओर से रविवार को 114वां मुलतान जोत महोत्सव मनाया जाएगा। भाईचारे के प्रतीक जोत महोत्सव में हरिद्वार ज्वालापुर देहरादून सहारनपुर आदि से भी श्रद्धालु शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हवन यज्ञ व सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। हजारों लोग हरकी पैड़ी पर मां गंगा के साथ दूध की होली खेलेंगे और गंगा में जोत प्रवाहित करेंगे।