Skip to main content

IND vs AUS: मिचेल स्टार्क ने 13 साल के करियर में पहली बार किया ये काम, एडिलेड में बना दिए रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड

एडिलेड टेस्ट मैच में भारत से जिस तरह की उम्मीद थी वो पहली पारी में तो पूरी होती नहीं दिखी। टीम इंडिया के बल्लेबाज एक-एक कर सस्ते में आउट होते चले गए। इसका एक बड़ा कारण बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क रहे। इस गेंदबाजों ने अपनी तूफानी रफ्तार से भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया और कई रिकॉर्ड बना दिए।

शादी के बाद Naga Chaitanya ने Sobhita Dhulipala संग नंगे पांव किए श्रीशैलम मंदिर के दर्शन, वीडियो आया सामने

नागा चैतन्य ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शोभिता धुलिपाला के साथ शादी कर ली है। शादी के दो दिन बाद शोभिता और चैतन्य पहली बार स्पॉट हुए हैं। दोनों को सुपरस्टार नागार्जुन के साथ आंध्र प्रदेश के एक मंदिर में स्पॉट हुए। इस दौरान नए-नवेले दूल्हा-दुल्हन के चेहरे पर अलग ही नूर दिखाई दे रहा था। उनका वीडियो सामने आया है।

साउथ सिनेमा में इन दिनों नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी का शोर है। कपल ने सालों एक-दूसरे को गुपचुप तरीके से डेट करने के बाद प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचा ली है। शादी के बाद नए-नवेले दूल्हा-दुल्हन को पहली बार स्पॉट किया गया है। 

1 जनवरी 2025 से महंगी हो जाएगी Maruti Suzuki की गाड़ियां, कीमतों में होगी 4% की बढ़ोतरी

1 जनवरी 2025 से मारुति अपनी गाड़ियों की कीमतों की बढ़ोतरी करने जा रही है। इसका एलान कंपनी की तरफ से कर दिया गया है। साल 2025 में मारुति की गाड़ियां मौजूदा कीमत से 4 प्रतिशत ज्यादा दाम पर बिकेंगी। यह बढ़ोतरी मॉडल के आधार पर अलग-अलग होगी। आइए जानते हैं कि साल 2025 से मारुति अपनी गाड़ियों की कीमत में क्यों बढ़ोतरी करने जा रही है।

Farmers Protest: वाटर कैनन, आंसू गैस और तंबू, 10 महीने बाद खनौरी बॉर्डर पर पुलिस फिर चौकस; क्या है किसानों की चुनौती?

शंभू बॉर्डर से किसानों के जत्थे के रवाना होने की तैयारियों के बीच खनौरी बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस और प्रशासन अलर्ट है। वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले दागने के लिए गाड़ियां तैनात की गई हैं। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन जारी है। किसान शांतिपूर्ण तरीके से बैठे हैं और दिल्ली कूच के लिए कोई हलचल नहीं है।

 संगरूर। केंद्र सरकार को बातचीत के लिए दस दिन का दिया अल्टीमेटम खत्म होने के बाद आज शंभू बॉर्डर से 101 किसानों का जत्था रवाना होने की जहां तैयारियां चल रही हैं, वहीं खनौरी बॉर्डर पर भी हरियाणा प्रशासन व पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चौकस हो गया है।

कमाऊ पत्नी ने पति को इंजीनियर बनाया, अब कर दी बेवफाई; यूपी की ज्योति मौर्या जैसा मामला

एक चौंकाने वाले मामले में शेखपुरा की एक महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है जिसने उसकी कमाई से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद उसे छोड़ दिया। पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसका पति अब उसे पत्नी मानने से भी इनकार कर रहा है। महिला हेल्पलाइन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों को काउंसलिंग के लिए बुलाया है।

30 साल से कान्‍हा के इंतजार में थी देवभूमि की 'राधा', बरात लेकर पहुंचे श्रीकृष्ण; धूमधाम से रचाया ब्याह

Shree Krishna Marriage हल्द्वानी में अनोखी शादी हुई है। भावना रावल ने भगवान श्रीकृष्ण से विवाह किया है। वृंदावन से लाई गई श्री कृष्ण की मूर्ति को दूल्हा बनाया गया था। भावना ने सात फेरे लिए और विधि-विधान से विवाह संपन्न हुआ। भावना ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि भगवान ने उन्हें स्वीकारा है। वह जिंदगी भर श्रीकृष्ण की सेवा करेंगी।

हल्द्वानी: बैंड की धुन पर थिरकतीं महिलाएं। फूलों से सजे वाहन में सवार दूल्हे। साथ में बराती धीरे-धीरे विवाह मंडप तक आगे बढ़ते हैं। आतिशबाजी हो रही है, जहां नख-शिख शृंगार से सजी-धजी दुल्हन समेत घराती बेसब्री से बरात का इंतजार कर रहे हैं।

Patna News: पूर्व सांसद रामकृपाल यादव बेटे के खिलाफ FIR दर्ज, मचा सियासी बवाल; व्यापारी से मारपीट का मामला

Patna News पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र में बुधवार की रात एक व्यापारी को बेरहमी से पीटने के मामले में पूर्व सांसद रामकृपाल यादव के बेटे अभिमन्यु यादव और उनके दो बाउंसर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित व्यवसायी नंदन कुमार का आरोप है कि उन्हें गाड़ी से खींचकर बाउंसरों ने बेरहमी से पीटा। पीड़ित ने कहा कि उन्हें कई रसूखदारों के कॉल आ रहे हैं।