Skip to main content

Maharashtra Politics: 'शिंदे जी भावुक हैं, लेकिन अजित दादा व्यावहारिक'; ऐसा क्यों बोले सीएम देवेंद्र फडणवीस?

सीएम फडणवीस ने कहा कि महायुति गठबंधन ने बहुत मेहनत की लेकिन पिछले ढाई साल रोलर कोस्टर की सवारी की तरह रहे। उन्होंने ये भी कहा कि महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन में कोई ज्यादा देरी नहीं हुई और न ही शिंदे जी किसी मुद्दे पर नाराज थे। एक गुट था जो चाहता था कि शिंदे समन्वय समिति के अध्यक्ष बनें। कोई नाराजगी नहीं थी।

आज का राशिफल

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको बिजनेस में मन मुताबिक लाभ मिलने से खुशी होगी। आपकी योजनाएं फलीभूत होंगी। किसी से यदि आपने कोई वादा किया था, तो उसे भी आप आसानी से पूरा कर पाएंगे। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उनकी अपने किसी पुराने प्यार से मुलाकात हो सकती है। आपको कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आपके विरोधी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।

Supreme Court: अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले और सिख विरोधी दंगों पर बड़ी खबर; पढ़ें सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में आज क्या-क्या हुआ?

शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में कई अहम मामलों की सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले के आरोप क्रिश्चियन मिशेल जेम्स की जमानत याचिका पर सीबीआई को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा। वहीं सिख विरोधी दंगों में दोषी करार दिए गए बलवान खोखर ने याचिका दाखिल कर सजा के निलंबन की मांग की थी। इस पर भी अदालत में सुनवाई हुई।

लगभग 3,600 करोड़ रुपये के अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले में कथित बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल जेम्स की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सीबीआई से जवाब तलब किया है।

IND vs AUS: Jasprit Bumrah ने ड्रामेबाज अंदाज में ख्‍वाजा का किया शिकार, इस साल 'स्‍पेशल फिफ्टी' जड़ रचा इतिहास

बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी 2024 का दूसरा टेस्‍ट एडिलेड में खेला जा रहा है। भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे इस टेस्‍ट के पहले दिन का खेल अब समाप्‍त हो गया है। भारत ने पहली पारी में 180 रन बनाए। जवाब में कंगारू टीम स्‍टंप तक 1 विकेट खोकर 86 रन बना चुकी है। जसप्रीत बुमराह ने उस्‍मान ख्‍वाजा को आउट किया।

कम दाम में आ गए Tecno के फ्लिप और फोल्ड स्मार्टफोन, फीचर्स भी हैं पावरफुल

टेक्नो ने भारत में नए दो नए फोल्ड और फ्लिप फोन लॉन्च किए हैं। दोनों में मीडियाटेक Dimensity 8020 6nm प्रोसेसर है। इन्हें 12GB और 256GB स्टोरेज के साथ लाया गया है। फोन एंड्रॉइड 14 पर रन करते हैं। फ्लिप की कीमत 34999 रुपये से शुरू होती है जबकि फोल्ड 79999 रुपये में आया है। इन्हें अमेजन से खरीदा जा सकता है।

Farmers Protest: 8 दिसंबर को 'दिल्ली कूच' करेंगे किसान, सरवन सिंह पंढेर का एलान, 'केंद्र के पास कल तक का समय

'किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने एलान किया है कि 101 किसानों का जत्था 8 दिसंबर को दोपहर 12 बजे दिल्ली कूच करेगा। उन्होंने कहा कि हम वार्ता के लिए तैयार हैं और कल (शनिवार) का दिन केंद्र सरकार से बातचीत के लिए रखा गया है। हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर किसानों को रोकने की कोशिश की और आंसू गैस के गोले दागे जिससे 8 किसान घायल हो गए।

Maharashtra: कालिदास कोलंबकर बने प्रोटेम स्पीकर; कभी बाल ठाकरे के थे खास, फिर कैसे फडणवीस के हो गए कायल?

कालिदास कोलंबकर को महाराष्ट्र की 15वीं विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। शुक्रवार को राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें शपथ दिलाई। कोलंबकर नई विधानसभा के सबसे वरिष्ठ सदस्य हैं। वह वडाला सीट से नौवीं बार विधायक चुने गए थे। कोलंबकर ने अपनी सियासी पारी की शुरुआत शिवसेना से की थी। तब वह बाल ठाकरे के बेहद करीबी थे।

महाराष्ट्र के नए मु्ख्यमंत्री का शपथ ग्रहण पूरा हो गया है। मुंबई के आजाद मैदान में देवेंद्र फडणवीस की शपथ के बाद अब विधानसभा में स्पीकर का चुनाव होना है।