Skip to main content

UP News: गोरखपुर में दीवार गिरने के बाद मची चीख पुकार, परिवार में कोहराम; तस्वीरों में देखें पूरा हाल

गोरखपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ जब नगर निगम के मजदूर नाले के निर्माण कार्य में लगे थे। अचानक गहरे नाले की वजह से बगल में स्थित विद्युत उपकेंद्र की दीवार गिर गई और पांच मजदूर मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों ने बिना डर के मलबे को हटाकर मजदूरों को बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। हादसे में घायल मजदूरों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

सरकार और राजभवन के बीच टकराव, CM उमर और LG सिन्हा में कई मुद्दों पर नहीं बन पा रही सहमति; सामने आई खींचतान

जम्मू-कश्मीर में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के बीच टकराव की स्थिति बन रही है। महाधिवक्ता की नियुक्ति अधिकारियों के ट्रांसफर प्रशासनिक बैठकें और नीतिगत निर्णयों को लेकर दोनों के बीच मतभेद हैं। पहले से ही इस बात की आशंका थी कि जम्मू-कश्मीर सरकार और राजभवन के बीच टकराव हो सकता है।

महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्रः 'ये लोकतंत्र की हत्या', उद्धव गुट ने विधायक पद की शपथ लेने से किया इनकार

Maharashtra Assembly Special session महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र आज से शुरू हो गया है। नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ लेना शुरू कर दिया है। सबसे पहले सीएम फडणवीस डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने विधायक पद की शपथ ली है। विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव जल्द ही होने की उम्मीद है क्योंकि विधानसभा 16 से 21 दिसंबर तक नागपुर में होने वाले शीतकालीन सत्र के लिए तैयार है।

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा का तीन दिन का विशेष सत्र आज से शुरू हो गया है। नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ लेना शुरू कर दिया है

ममता संभालेंगी 'INDIA' की कमान! TMC प्रमुख को उद्धव गुट का भी मिला समर्थन; BJP ने राहुल गांधी पर कसा तंज

Mamata banerjee on India alliance बंगाल की सीएम और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के बयान पर राजनीति तेज हो गई है। ममता ने हाल ही में इंडी गठबंधन के नेतृत्व की इच्छा जताई थी। अब इस पर उद्धव गुट का भी समर्थन मिला है। ममता के बयान के बाद भाजपा ने इंडी गठबंधन और राहुल गांधी पर तंज कसा है।

इंडी गठबंधन में एक बार फिर रार देखने को मिल रही है। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने हाल ही में कहा था कि इंडी गठबंधन को सही दिशा देने के लिए अच्छे नेतृत्व की जरूरत है। अब उन्हें उद्धव गुट का भी समर्थन मिल गया है। इस बयान पर भाजपा ने भी तंज कसा है।

IND vs AUS: 'इसको समझ हीं नहीं आ रही' विराट कोहली की स्लेजिंग ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज की नाक में किया दम, देखें मजेदार Video

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली मैदान पर हों और उनकी चर्चा न हो ऐसा हो नहीं सकता। कोहली अगर बल्ले से शांत हैं तो इसका मतलब ये नहीं है कि वह मैदान पर फील्डिंग करते हुए भी चुप रहें। वह लगातार बोलते रहते हैं। ऐसा ही एक बार फिर एडिलेड टेस्ट मैच में देखने को मिला जहां कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को परेशान किया।

Gorakhpur Accident: गोरखपुर हादसे पर CM योगी ने जताया दुख, तस्वीरें देख कांप उठेगी रूह

गोरखपुर में हुए सड़क हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। हादसे में पिता और दो बेटियों सहित पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि पत्नी और एक बेटा घायल हैं। सीएम योगी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने और उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

108MP कैमरे वाला ये 5G फोन मिल रहा है सस्ता, 12 हजार से कम में खरीदने का है मौका

अगर आप 12 हजार से कम में एक अच्छे 5G फोन की तलाश में हैं। तो समझिए की आपकी तलाश पूरी हुई। क्योंकि अमेजन पर POCO X6 Neo 5G पर एक अच्छी डील दी जा रही है। ऐसे में इस फोन को अभी 11999 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है। साथ ही एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। आइए जानते हैं डिटेल।