Skip to main content

Gyanvapi Case: मां श्रृंगार गौरी के दर्शन समेत सात मुकदमों की सुनवाई 21 दिसंबर को होगी

ज्ञानवापी विवाद में मां श्रृंगार गौरी के नियमित दर्शन-पूजन की मांग समेत सात मुकदमों की सुनवाई शनिवार यानी 7 दिसंबर को हुई। जिला जज ने सभी मामलों में अगली सुनवाई के लिए 21 दिसंबर की तिथि तय की। बता दें कि 2021 में पांच महिलाओं ने ज्ञानवापी मस्जिद के बगल में बने श्रृंगार गौरी मंदिर में रोजाना पूजा-पाठ की मांग की थी। 

IND vs AUS 2nd Test: ट्रेविस हेड ने ठोका शतक, ऑस्‍ट्रेलिया के नाम रहा दूसरा दिन; भारत के लिए आसान नहीं होगी दूसरी जीत

भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्‍ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच एडिलेड ओवल में खेले जा रहे दूसरे टेस्‍ट के दूसरे दिन का खेल खत्‍म हो गया है। स्‍टंप तक भारत ने दूसरी पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 128 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम अभी भी ऑस्‍ट्रेलिया से 29 रन पीछे है। पहले दिन स्‍टंप तक ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 1 विकेट के नुकसान पर 86 रन था।

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच एडिलेड ओवल में खेले जा रहे दूसरे टेस्‍ट के दूसरे दिन का खेल खत्‍म हो गया है। स्‍टंप तक भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 5 विकेट खोकर 128 रन बनाए हैं।

झांसी में युवक ने पुल से गोवा एक्सप्रेस ट्रेन पर लगाई छलांग, धू-धूकर जलने लगा; मची अफरातफरी- Video

रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की रात उस समय अफरातफरी मच गई जब प्लेटफर्म नंबर एक पर गोवा एक्सप्रेस के आते ही एक युवक पुल से इंजन पर कूद गया। युवक हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर धू-धूकर जलने लगा और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इंजन पर पड़े युवक को शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।

झांसी। रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब प्लेटफर्म नंबर एक पर गोवा एक्सप्रेस के आते ही एक युवक पुल से इंजन पर कूद गया। युवक हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर धू-धूकर जलने लगा और उसकी मौत हो गई।

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, फिर प्यार... शादी की डेट भी फिक्स, जैसे ही बरात लेकर पहुंचा दूल्हा हो गया खेल

सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती प्यार में बदली और फिर शादी के सपने सजाने एक युवक को महंगे पड़ गए। दूल्हा बरात लेकर मोगा पहुंचा लेकिन शादी स्थल पर न तो दुल्हन मिली और न ही वो मैरिज होम जो बताया गया था। बाराती दुल्हन का घंटों इंतजार करते रहे लेकिन न तो दुल्हन पहुंची और न ही उसके परिजन।

Aamir Khan के साथ फिल्म करने को तैयार शाह रुख और सलमान, मगर एक जगह फंस रहा पूरा मामला

शाह रुख खान सलमान खान और आमिर खान बी-टाउन की सबसे दमदार तिकड़ी है जो फिल्मी दुनिया नहीं बल्कि असल जिंदगी में अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहते हैं। तीनों ने कभी भी एक साथ कोई फिल्म में काम नहीं किया है लेकिन उन्हें एक साथ देखने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। हाल ही में आमिर ने काम करने पर चुप्पी तोड़ी है।

सिनेमा जगत के तीन दिग्गज खान जो बड़े पर्दे पर राज करते हैं और उन्हें एक साथ फिल्म में देखने के लिए लाखों फैंस बेताब हैं। हम बात कर रहे हैं शाह रुख खान, आमिर और सलमान खान की। तीनों फिल्मी दुनिया के सुपरस्टार होने के साथ-साथ जिगरी यार भी हैं

कौन हैं पॉपुलर एक्ट्रेस Pragya Nagra? प्राइवेट वीडियो लीक होने की वजह से बटोर रही हैं सुर्खियां

सोशल मीडिया पर प्राइवेट वीडियो लीक होने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इन दिनों मलयालम एक्ट्रेस प्रज्ञा नागरा (Pragya Nagra) के कथित आपत्तिजनक वीडियो के वायरल होने का दावा किया जा रहा है। अभिनेत्री ने अब तक मामले पर कोई सफाई नहीं दी है। आइए जानते हैं कि प्रज्ञा नागरा फिल्मी करियर में किन बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुकी हैं।

तेजतर्रार प्रोसेसर और बड़ी बैटरी, 9 दिसंबर को लॉन्च होगी Redmi Note 14 सीरीज; कीमत भी होगी कम

Redmi Note 14 सीरीज 9 दिसंबर को भारत में एंट्री करने के लिए तैयार है। सीरीज को कंपनी पहले ही चाइनीज बाजार में उतार चुकी है। इस लाइनअप में Redmi Note 14 5G Redmi Note 14 Pro और Redmi Note 14 Pro+ को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। बेस वेरिएंट दो कलर ऑप्शन में आ सकता है। चाइनीज वेरिएंट की तुलना में इसमें मामूली बदलाव हो सकते हैं।