शुरू हुआ अनुराग कश्यप की बेटी का प्री-वेडिंग फंक्शन, होने वाले पति संग हल्दी में सनी दिखीं दुल्हनिया आलिया
निर्देशक अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। पिछले साल ही आलिया ने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे के साथ सगाई की थी। अब दोनों जल्द ही सात फेरे लेने वाले हैं। रविवार से आलिया की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं जिसकी झलक अनुराग ने दिखाई है।
अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप आखिरकार अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे के साथ शादी करने जा रही हैं। फेमस स्टार किड्स में शुमार आलिया की शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं। अनुराग ने बेटी की हल्दी की फोटो शेयर की है।
Punjab Municipal Elections: किसको मिलेगा टिकट? कांग्रेस ले रही उम्मीदवारों का इंटरव्यू, पूछे जा रहे ये सवाल
लुधियाना नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों के टिकट फाइनल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रविवार को दावेदारों के इंटरव्यू लिए गए। इंटरव्यू में उम्मीदवारों से उनके कांग्रेस में शामिल होने के समय विधानसभा और लोकसभा चुनावों में किए गए कार्यों वार्ड में मतदाताओं की संख्या और चुनावी अनुभव आदि के बारे में सवाल पूछे गए।
दादी-मां और चाचा को मारा, तांत्रिक ने धनवान बनाने का दिया लालच और ली 12 की जान; अब पुलिस हिरासत में मौत
गुजरात में 12 लोगों पर धनवान बनने का लालच भारी पड़ गया। यहां एक तांत्रिक ने रासायनिक पदार्थ पिलाकर 12 लोगों की जान ले ली। पुलिस पूछताछ में उसने इन हत्याओं के बारे में कबूला। हालांकि हिरासत में ही उसकी जान चली गई। आरोपी नवल सिंह चावड़ा सुरेंद्रनगर का रहने वाला था। वह अपने आश्रम में काला जादू को अंजाम देता था।
कॉमेडियन Sunil Pal अपहरण केस में 6 लोगों के खिलाफ F.I.R, मुंबई से यूपी ट्रांसफर हुआ पुलिस केस
कॉमेडियन सुनील पाल (Sunil Pal) का हाल ही में अपहरण हुआ था। इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। मुंबई पुलिस ने अभिनेता और हास्य कलाकार की शिकायत मिलने पर मामला दर्ज किया। इसके बाद अब जांच के लिए अपहरण के केस को यूपी ट्रांसफर कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि सुनील पाल ने FIR में क्या जानकारी दी है।
IND U19 vs BAN U19: भारत का चैंपियन बनने का सपना टूटा, बांग्लादेश ने 59 रन से हराकर बरकरार रखा खिताब
IND U19 vs BAN U19 एशिया कप के फाइनल में युवा भारतीय टीम का सामना बांग्लादेश से हुआ। टीम इंडिया को 59 रन से हराकर बांग्लादेश ने लगातार दूसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया। बांग्लादेश ने अपने खिताब का बचाव सफलता पूर्वक बचाव किया। साल 2023 में यूएई को हराकर खिताब जीता था। भारत इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है।
नक्सलियों की कायराना हरकत, महिला की गला घोंटकर की हत्या; पर्ची पर लिखकर बताई मर्डर की वजह
छत्तीसगढ़ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। राज्य के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने 40 वर्षीय सुकरा यालम की हत्या कर दी है। पिछले तीन दिनों में यह चौथी हत्या है। पुलिस ने बताया कि नक्सलियों की स्माल एक्शन टीम के चार से पांच सदस्यों ने महिला को अगवा कर लिया गला घोंटकर हत्या कर दी।
मेल स्टार्स की फीस जानकर दंग रह गई थीं Ananya Panday, हीरोइन से ज्यादा सैलरी लेने वालों पर तोड़ी चुप्पी
करण जौहर के निर्माण में बन रहीं दो फिल्मों की तैयारी में जुटीं अनन्या पांडे ने हाल ही में हीरो-हीरोइन की फीस में असमानता पर रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस ने बताया कि वह मेल स्टार्स की फीस जानकर हैरान रह गई थीं। हालांकि वक्त के साथ-साथ ये समस्या कम हुई है लेकिन अभी भी बदलाव की जरूरत है।
फिल्मी दुनिया में एक मुद्दा हमेशा गरमाया रहता है, वो हीरो-हीरोइन की फीस में एक बड़ा अंतर। एक फिल्म में चाहे किसी हीरोइन का कितना ही अहम रोल क्यों न हो, फीस हीरो से कम ही मिलती है। आज के समय में थोड़ा बदलाव आया है, लेकिन फिर भी ज्यादातर मामले में हीरो को हीरोइनों से ज्यादा ही फीस मिलती है।