Skip to main content

IND vs AUS: सबसे छोटे टेस्ट मैच में फुस्स हो गई टीम इंडिया, एडिलेड में तो गजब ही हो गया, जानकर होगी हैरानी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान टीम ने 10 विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 1-1 से बराबरी कर ली है। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में अपना अजेय क्रम जारी रखा है। इस मैच में एक खास रिकॉर्ड भी बना है।

Mahindra ने इलेक्ट्रिक एसयूवी BE 6e का बदला नाम, जानें कंपनी ने क्यों उठाया ये कदम?

महिंद्रा की हाल ही में लॉन्च हुई इलेक्ट्रिक एसयूवी BE 6E का कंपनी ने नाम बदलकर BE 6 कर दिया है। इसमें लगा हुआ E को कंपनी ने हटा दिया है। कंपनी ने यह फैसला 6E ट्रेडमार्क के उल्लंघन को लेकर इंडिगो की तरफ से दिल्ली हाई कोर्ट में मुकदमा दायर करने के बाद लिया है। कंपनी का कहना है कि उन्होंने इसके ट्रेडमार्क के लिए याचिका दायर की थी।

OnePlus Ace 5 Mini जल्द हो सकता है लॉन्च, सामने आई डिटेल, मिल सकते हैं ये खास फीचर्स

OnePlus Ace 5 Mini को OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल इस फोन के बारे में कंपनी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि एक टिप्स्टर ने इस कथित फोन के बारे में जानकारी दी है। साथ ही इसके संभावित स्पेसिफिकेशन्स भी बताए हैं। आइए जानते हैं इस कथित फोन में क्या कुछ हो सकता है खास।

AUS W Vs IND W: दो बैटर्स का शतक, ऐनाबेल के 4 विकेट; भारत को रौंदकर ऑस्ट्रेलिया ने ODI सीरीज पर जमाया कब्जा

IND W vs AUS W ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने निर्धारित 50 ओवर के खेल में 8 विकेट खोकर 371 रन बना सकी। इसके जवाब में भारतीय टीम 44.5 ओवर में 249 रन पर सिमट गई। इस तरह से ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने 122 रन से दूसरा वनडे मैच अपने नाम किया। इस मैच में मिली जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली।

Dharmendra Birthday: देओल फैमिली में धर्मेंद्र के बर्थडे की धूम, पत्नी Hema Malini ने लुटाया प्यार

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र आज अपना 89वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस दौरान देओल फैमिली ने भी उनके बर्थडे को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया है और सोशल मीडिया पर स्पेशल विशेज दी हैं। धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी ने भी अपने पति को रोमांटिक अंदाज में जन्मदिन की बधाई है। इसके अलावा सनी देओल और बॉबी देओल के भी स्पेशल पोस्ट शेयर किया है।

हिंदी सिनेमा के ही-मैन धर्मेंद्र के लिए 8 दिसंबर का दिन बेहद खास रहता है। 88 साल पहले आज ही के दिन पंजाब में फिल्मी दुनिया के इस लीजेंड का जन्म हुआ था। धर्मेंद्र के बर्थडे की धूम सोशल मीडिया पर मची हुई है और हर कोई उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहा है।

Shiv Mantra: सोमवार के दिन राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप, बनेंगे सारे बिगड़े काम

सनातन शास्त्रों में निहित है कि सोमवार का दिन देवों के देव महादेव को बेहद प्रिय है। इस शुभ अवसर पर देवों के देव महादेव संग मां पार्वती की पूजा की जाती है। भगवान शिव की पूजा करने से विवाहित स्त्रियों को अखंड सौभाग्य का वरदान प्राप्त होता है। वहीं अविवाहित जातकों की शीघ्र शादी के योग बनते हैं। साधक जलाभिषेक कर भगवान शिव को प्रसन्न करते हैं।

CCSU की संशोधित परीक्षा तिथि जारी, इस तारीख से शुरू होंगी बीए-बीकॉम और बीएससी की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं

चौधरी चरण सिंह विवि द्वारा संशाेधित कार्यक्रम जारी किया गया है। परीक्षा कुल 57 दिनों तक यानी 10 जनवरी तक चलेगी। परीक्षा नियंत्रक ने कालेजों को उक्त परीक्षा कार्यक्रम परीक्षार्थियों तक पहुंचाने के साथ ही बचा हुआ सिलेबस अतिरिक्त कक्षाएं संचालित कर पूरा कराने को कहा है। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह दस बजे और दूसरी पाली दो बजे से शुुरू होगी।